क्या कहना

क्या कहना

क्या कहना

 

 

सरस सरगम सुधा सी सुंगधित बयार क्या कहना।

चलन चपला सी चंचल छन छनन झंकार क्या कहना।।

 

विकट लट की घटा की छटा न्यारी,

कशिश ऐसी अनुचरी प्रकृति है सारी,

घूंघट पट अपट अनुपम निष्कपट श्रृंगार क्या कहना।।

 

कमल दल विकल लखि अधरन की आभा,

रंक जग है तुम्हारा और तुम प्रलाभा,

ये बासंतिक सुमन अपलक चुभन हरबार क्या कहना।।

 

करधनी कटि में विलसित कडा़ कंगन पर चढ़ा था,,

वो पहुंची आज तक पहुंची नहीं जिसपर अड़ा था

किंकिड़ी कर रही झुमकी नौलखा हार क्या कहना।‌।

 

मुकुट मुक्ता जड़ित मणि कनक की थैली हुयी है,

नूपूर ध्वनि स्वर्ग तक चिरकाल से फैली हुई है,

नगों को भी झुका दे शेष वह संस्कार क्या कहना।।

 

?

 

कवि व शायर: शेष मणि शर्मा “इलाहाबादी”
प्रा०वि०-बहेरा वि खं-महोली,
जनपद सीतापुर ( उत्तर प्रदेश।)

 

यह भी पढ़ें :

प्रेयसी | Preyasi

 

Similar Posts

  • मुक्तिपथ

    मुक्तिपथ चल पड़ा हूँ मैं,बंधनों की राख से उठकर,स्वप्नों के नभ को छूने जहाँ विचार, वाणी और विवेकस्वाधीन साँसें लेते हैं। नहीं चाहिए अबवह शांति,जो चुप्पियों की बेड़ियों में बंधी हो,न वह प्रेम,जो स्वार्थ के कटघरों में सज़ा काटे। मैं चाहता हूँएक उजासजो भीतर से फूटे,एक सत्यजो भय से नहीं, आत्मा से उपजे। संस्कारों की…

  • मैं कलम हूॅ॑

    मैं कलम हूॅ॑ कलम बड़ी अनमोल है,जाने चतुर सुजान।दया धरम अरु शील का,,करती बहुत बखान।। कलम लेख की शान है,लिखती है भरपूर।लिखे आत्म का ज्ञान ये, दृष्टि रखती सुदूर।। चलती जब है यह कलम,लिखे सदा गुणगान।कहती सब है सच सदा, होती कलम महान।। तीन अक्षर का नाम है,करती बहुत कमाल।हाथ पड़ी जब योग्यता,चमका उनका भाल।।…

  • प्रेम का नाता | Kavita Prem ka Nata

    प्रेम का नाता ( Prem ka Nata ) यह कैसा, प्रेम का नाता है? कितनी भी ,अनबन हो चाहे । यह पुनः ,लौट कर आता है। जितना बचना ,चाहें इससे । यह उतना, बढ़ता जाता है। हटाकर घृणा, को यह पुनः। अपना स्थान, बनाता है । सबकी चालों, को सहकर भी। यह हर क्षण ,…

  • फूलों का रंग | Kavita Phoolon ka Rang

    फूलों का रंग  ( Phoolon ka Rang ) फूलों का रंग लाल होता है। खुशबू का रंग नही होता है। बागो का रंग हरा होता है। पर मोहब्बत का रंग नही होता।। दिल का रंग लाल होता है। करने वालों का रंग नही होता। प्रेम दिवस का रंग लाल होता है। लेकिन प्यार का रंग…

  • आस का दामन | Aas ka Daman

    आस का दामन ( Aas ka Daman ) आस का दामन, मत छोड़ो । वक्त की तरह, तुम भी दौड़ो । जो टूट गया, फिर से जोड़ो । यदि आस ,तुम्हारी टूट गई । समझो कि, ज़िन्दगी रूठ गई । ख़ुद पर तुम, पूरी आस रखो । सब पाओगे , विश्वास रखो । होगा पूरा,…

  • एक साथी | Kavita Ek Sathi

    एक साथी ( Ek Sathi ) किसी का किसी से इकरार होता है। समझ लो उससे ही उसे प्यार होता है। ये कब और कहा किससे हो जाये। ये न हम जानते और न ये वो जानते।। दिल हमारा डोलता और भटकता रहता है। कभी सपनों में खोता है तो कभी सपने दिखता है। इसलिए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *