Kavita aao milkar ped lagaye

आओ मिलकर पेड़ लगाएं | Kavita aao milkar ped lagaye

आओ मिलकर पेड़ लगाएं

( Aao milkar ped lagaye )

 

आओं सभी मिल कर पेड़ लगाएं,
पर्यावरण को साफ़ स्वच्छ बनाएं।
पेड़ों से ही मिलती है ऑक्सीजन,
जिससे जीवित है जीव और जन।।

पढ़ा है मैने पर्यावरण एवं विज्ञान,
वृक्षों के बिना नही कोई मुस्कान।
आओ मिलकर लगाओ सब वृक्ष,
अब यही रखना सभी एक लक्ष्य।।

समानता सबके साथ यह रखता,
हवा फल फ़ूल गोंद मेवे यह देता।
बदले में किसी से कुछ नहीं लेता,
अपना सर्वस्व सब को लुटा देता।।

कोई प्रकृति से ना करो छेड़छाड़,
इससे करो अपनों के जैसा प्यार।
सब परिणाम देख रहें हो इसबार,
अब तो बन जावो सब समझदार।।

छाया आज भू-मण्डल पर कहर,
ऑक्सीजन बिना लोग रहें है मर।
देख रहें हो क्या हो रहा यह हाल,
पेड़ नही काटे लगाओं फिलहाल।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

 

Similar Posts

  • लागत | Laagat

    लागत ( Laagat )    महज कामयाबी के स्वप्न से ही कामयाबी नहीं मिलती जीवन तो सफर है गाड़ी सा जो बिना ईंधन नही चलती.. माना की ख्वाब आपके ऊंचे हैं सोच और विचार भी उज्जवल जुनून और प्रयास के अभाव मे रेत के महल से अधिक कुछ नहीं… सुंदरता मे आकर्षण तो है किंतु,पाने…

  • एक लड़की, रजनीगंधा सी

    एक लड़की,रजनीगंधा सी मस्त मलंग हाव भाव, तन मन अति सुडौल । अल्हड़ता व्यवहार अंतर, मधुर मृदुल प्रियल बोल। अधुना शैली परिधान संग, चारुता चंचल चंदा सी । एक लड़की, रजनीगंधा सी ।। अंग प्रत्यंग चहक महक , नव यौवन उत्तम उभार । आचार विचार मर्यादामय , अंतःकरण शोभित संस्कार । ज्ञान ध्यान निज सामर्थ्य…

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र) नवम दिवस   भुवाल माता पर सदा विश्वास अक्षय कोष शक्ति का भीतर है । एक बार उसको जो पहचान जाता है वह शिव पथ गामी बन जाता है । कर्मों की गति से जीवन में बार – बार दुर्दिन देखा है बार – बार चोटे खाई है । असफलता ,…

  • एक रंग मेरा भी

    एक रंग मेरा भी हवााओं में गुलाल एंव अबीर की खुशबु थी lसर पर भी होली की मस्ती खुमारथी ll सड़कों के उत्साह में हरा और केसरी कहाँ था lलगता है , यह भारत का नया दौर था ll महीनों से हो रही थी , होली की तैयारी lहर घर की चर्चा थी , अब…

  • शरद वेदना (ककहरा) | Kahkara sharad vedna

    शरद वेदना (ककहरा) ( Sharad Vedna – Kahkara )    कंगरी सगरी लघु नीर भई बदरी छतरी बनि धावत है।   खटिया मचिया सब ढील भये हथिया बजरी पसरावत है।   गरवा हरवा जस बंध लगे बिछुवा पग चाल बढ़ावत है।   घुंघटा लटका छटका न टिका पवना सर से सरकावत है।।   चमकी चमके…

  • लघुदीप | Kavita Laghudeep

    लघुदीप ( Laghudeep ) सघन तिमिर में तिरोहित कर देती है कक्ष में नन्हीं-सी लौ लघुदीप की। टहनी में आबद्ध प्रसुन बिखर जाते है धरा पर सान्ध्य बेला तक पर असीम तक विस्तार पाती है– उसकी गंध। रहता है गगन में चन्द्र पर, ज्योत्सना ले आती है उसे इला के नेहासिक्त अंचल तक बाँध उसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *