लघुदीप

लघुदीप | Kavita Laghudeep

लघुदीप

( Laghudeep )

सघन तिमिर में
तिरोहित कर देती है कक्ष में
नन्हीं-सी लौ लघुदीप की।
टहनी में आबद्ध प्रसुन
बिखर जाते है धरा पर
सान्ध्य बेला तक
पर असीम तक
विस्तार पाती है–
उसकी गंध।
रहता है गगन में चन्द्र
पर, ज्योत्सना ले आती है उसे
इला के नेहासिक्त अंचल तक
बाँध उसके स्निग्ध भुजपाश में।
जड़ बांस की नन्हीं-सी बासुंरी
मधुर स्वरों से
गुंजित कर देती है
अनन्त के उस पार तक।
सीमाओं से निबद्ध
महासागर बन घनश्याम
चूम लेता है—-
उतुंग गिरि-शिखरों के
स्वेत कपोलों को
छू लेता है अनन्त ऊंचाइयां
आकाश को
और चुपके से दे जाता है
श्रंगार जीवन को।
स्थिर कगार शैलजा के
नहीं पहुँच पाते कहीं भी
पर उन पर पड़े धूलकण
पहुँच जाते है जल-निधि तक।।

डॉ. पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’
लेखिका एवं कवयित्री
बैतूल, मप्र

यह भी पढ़ें :-

बदगुमानी के धागे | Badgumani ke Dhage

Similar Posts

  • राम आयेंगे- राम आयेंगे | Ram Aayenge

    राम आयेंगे- राम आयेंगे   ” राम आयेंगे- राम आयेंगे” राम गये ही कब थे जो राम आयेंगे राम कहीं गये हैं क्या ? अयोध्या छोड़ कर राम तो — युगों-युगों से यहीं हैं सरयू जी के निर्मल नीर से पूछो राम बनवास गये तो भी यहीं रहे पादुकाओं के रूप में राम किसी विशेष…

  • जिंदगी

    जिंदगी ** जिंदगी की समझ, जिंदगी से समझ। जिंदगी से उलझ, जिंदगी से सुलझ। अबुझ है इसकी पहेली, तेरी मेरी ये सहेली। न मिलती यह सस्ती, ऊंची है तेरी हस्ती। कभी किया करो सख्ती, जो चाहो , चलती रहे कश्ती; संभालो कायदे से गृहस्थी। धीरज धैर्य संतोष रखो, अनावश्यक लोभ से दूर रहो। बातें कम,…

  • वट सावित्री व्रत | Kavita Vat Savitri Vrat

    वट सावित्री व्रत ( Vat Savitri Vrat ) ( 2 ) अल्पायु सत्यवान का, सावित्री संग व्याह हुआ, दृढ़ संकल्पित सावित्री को, इस बात से भय जरा न हुआ, महाप्रयाण के दिन यमराज, लेने आए जब प्राण सत्यवान, संग सावित्री भी चलीं, तब दिए यमराज वरदान, थी ज्येष्ठ मास की अमावस्या, वट के नीचे सावित्री…

  • निर्झर | Kavita Nirjhar

    निर्झर ( Nirjhar )   काश……..तेरी तरह ही मैं भी बन जाऊँ माँ, निर्झर की मानिंद कल-कल बहती जाऊँ माँ, तेरी ही तरह दामन में समेट लूँ ये दुनिया माँ, अपनी शीतलता से जहां नहलाती जाऊँ माँ, इतनी वसअतें खुद में मैं पैदा कर जाऊँ माँ, समन्दर से भी ज़्यादा गहरी मैं बन जाऊँ माँ,…

  • डॉ ऋतु शर्मा ननंन पाँडे की कविताएं | Dr. Ritu Sharma Pandey Poetry

    ये साल यह साल भी यूँ ही गुज़र जाने वाला हैचुनौतियों से भराकहीं पर युद्ध, तो कहीं बम बारीआने वाले साल में न जाने क्या होगान जाने ग़मों की अन्धेरी रात होगीया सुखों का सवेरा होगाचलो शुक्र है हमको है यह पहले से नहीं पतामिलेगा वही जो भाग्य में है लिखाकुछ न कुछ तो हर…

  • रूठे अल्फाज़ | Roothe Alfaaz

    रूठे अल्फाज़ ( Roothe alfaaz )   अल्फाज रूठ से गए मुझ से , मानो कहते हों खफा हू मै तुझसे गम ए दर्द सुनाऊं तो आंसू के मोती पलकों पर छलकते खुशियों के गीत सुनाऊं तो शहनाई कानों में बजाते यादों के पन्ने पलटकर देखू, तो होठों पर खामोशी बैठा देते यारी की महफिल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *