OTP Password Par Kavita

ना बताएं ओटीपी पासवर्ड | OTP Password Par Kavita

ना बताएं ओटीपी पासवर्ड

( Na Bataye OTP Password )

 

बचकर रहना प्यारे भाईयों एवं बहनों,
आज जाल-झूठ और छल-कपट से।
कमा रहे है बहुत छलिया लोग लफंगे,
करके जाल-झूठ एवं ये हेरा-फेरी से।।

बहक मत जाना लालच में मत आना,
लाॅटरी व ईनाम, कूपन के चक्कर में।
गंवा ना देना कही उमर-भर की पूँजी,
दो कोडी, लोभ लालच के चक्कर में।।

बता ना देना बैंक डिटेल खाता नम्बर,
ओटीपी और एटीएम पासवर्ड नम्बर।
खातों से पूरा पैसा वह साफ़ कर लेंगे,
फिर काटोगे बैंक व थानों के चक्कर।।

फ्रोड फ़ेसबुक और मैसेंजर करनें का,
चला रहे कई लोग दो नम्बरी चक्कर।
बस फिर हाथों को मलते रह जाओगे,
नही कुछ खाओगे और नही पीओगे।।

खाये है ऐसे अनेंक व्यक्तियों ने धोखे,
इसलिए आज बता रहें है हम सबसे।
मानों तो आप लोगों की मर्जी है भाई,
ना मानो तो मत मानों प्यारे मेरे भाई।।

जब से आया है मोबाईल व कम्प्य़ूटर,
विकास उन्नति हुआ कार्यों के अन्दर।
लेकिन जब ताला किसी का बनता है,
तो चाबी ऐसे लुटेरे ये बना ही लेते है।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सब ढूंढते ही रह जाओगे | Kavita Sab Dhoondte Hi Reh Jaaoge

Similar Posts

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • तेरी दहलीज पर पापा | Teri Dehleez Par Papa

    तेरी दहलीज पर पापा   तेरी दहलीज पर पापा दो दिन का ठिकाना है। इसी में हंस लूँ,मुस्कुरा लूँ, यही विधि और विधान है। जिसने प्रेम से पाला पोसा वही हमारी नहीं दुनिया में। दूसरा कौन भला सोच हमारी? बचपन से मेरा है मेरा है घर, एक झटके में हो सब पराया। जन्म-जन्म का यह…

  • दोस्ती | Dosti

    दोस्ती ( Dosti )    कुछ कही अनकही बातों की दास्तान है दोस्ती, आज के जमाने में भी इंसानियत की पहचान है दोस्ती, पहले त्याग और समर्पण की मिसाल थी दोस्ती, आज तो मतलब के रिश्तों से बदनाम है दोस्ती, सही दोस्त अगर मिल गया तो ईश्वर का दूसरा नाम है दोस्ती, वरना तो इसकी…

  • महात्मा बुध | Chhand Mahatma Buddha

    महात्मा बुध ( Mahatma Buddha )   राजा शुद्धोधन सुत, सिद्धार्थ जिनका नाम। सत्य ज्ञान की खोज में, चल पड़े निष्काम।   पुत्र पत्नी त्याग के, तज दिया राजपाट। योग साधना सीख ली, पहुंचे गंगा घाट।   बोध गया बोधिवृक्ष, मिल गया सच्चा बोध। गौतम बुध हो गए, सिद्धार्थ कर शोध।   वीणा के बजते…

  • कब तक लड़ोगे | Kab tak Ladoge

    कब तक लड़ोगे ( Kab tak ladoge )   कब तक लड़ोगें अपनों से, पूरे दिन पूरे रात सम्मान से जीने के लिए। तरसते रहेंगे लड़ते रहेंगे यूं ही। कभी जवान तो कभी नौजवान कभी महिला तो कभी किसान, कसूर क्या है इन सबका जो आज लड़ रही हैं देश के पहलवान। नाज था जिन…

  • हे! माॅं | Kavita Hey Maa

    हे! माॅं ( Hey Maa )   हे मां आ जा तू फिर से तेरे आंचल में छिप जाऊं , मैं बैठ गोंद में तेरे फिर देख तुझे मैं पांऊ। तू लिए वेदना असीमित पाली भी मुझको कैसे? तेरी त्याग तपस्या करुणा नैनों से झरते आंसू गिरते तेरे आंचल में मैं भूल जिसे ना पाऊं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *