Kavita Aatma Boli

आत्मा बोली पिया कर दो विदा | Kavita Aatma Boli

आत्मा बोली पिया कर दो विदा

( Aatma boli piya kar do vida )

 

तुम्हारी कहानी कर रहा बया आई नही मुझे दया,
कह रही थी अलविदा कर दे पिया मुझको विदा।
इतने ही दिन का साथ है यह हमारा ‌और तुम्हारा,
बोल रही थी तेरी आत्मा जो हो रही मुझसे जुदा।।

बेटी-बहु माॅं-सास बनकर बन गई थी मैं दादी-माॅं,
फिर भी मेरी वही दौड़-भाग खाना एवं पानी ला।
कहां है फाईल कहां जूता कहां रखा वो पर्स मेरा,
बच्चें भी चिल्लातें रहते टिफिन पानी-बोतल ला।।

मेरा न आया कोई रविवार न आया कोई त्यौहार,
लेने आ गया है मुझको अब यमराज अपनें द्वार।
बोल रही है आज आत्मा हमारी चिल्ला चिल्लार,
जा रही हूं आज छोड़कर यें संसार और घर बार।।

सबका ध्यान रखा है मेंने दिया न स्वयं पर ध्यान,
किसी पर गुस्सा नहीं करना अब करना सम्मान।
चुपचाप सब की सुन लेना मुॅंह पर रखना लगाम
चश्मा छड़ी साथ रखना चाहें सह लेना अपमान।।

पानी का जग रखना है भरकर अपनें बिस्तर पर,
पी लेना और ले लेना दवाईयां अपनी समय पर।
आपको मेरी कमी अखरेगी मेरे यहां से जानें पर,
जो मिले वह खा लेना हुकूम ना चलाना बहू पर।।

पास के ग्रामीण बैंक में है एक खाता मेरे नाम से,
एक-एक पैसा बचाया यही बात छुपायी आपसे।
लगभग बीस लाख हो गये है ले लेना ज़रुरत पर,
पाॅंच-पाॅंच लाख कर देना बेटे-बेटियों के नाम से।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

 

Similar Posts

  • उजाले मिट नहीं सकते | Kavita

    उजाले मिट नहीं सकते ( Ujale mit nahin sakte )   हटा लो दीप द्वारे से, उजाले ये नही करते। जला लो मन में दीपों को,उजाले मिट नही सकते। जो जगमग मन का मन्दिर है,कन्हैया भी वही पे है, अगर श्रद्धा भरा मन है, तो फिर वो जा नही सकते। हटा लो दीप द्वारे से,…

  • मित्र दिवस | Kavita Mitra Divas

    मित्र दिवस ( Mitra Divas ) चेहरा भूल जाओगे तो, शिकायत नहीं करेंगे। नाम भूल जाओगे तो, गिला नहीं करेंगे। और मेरे दोस्त, दोस्ती कि कसम है तुझे। जो दोस्ती भूल जाओगे, तो कभी माफ नहीं करेंगे। खुशी से दिल, आबाद करना मेरे दोस्त। और गम को दिल से आज़ाद करना। हमारी बस इतनी, गुजारिश…

  • चुनावी दंगल | Kavita Chunavi Dangal

    चुनावी दंगल ( Chunavi dangal ) देश चुनावी दंगल की चपेट में भाषणों,वायदों,कसमों के लपेट में मग्न हैं नेतागण लहरदार । जनता सुन रही मनभावन सम्बोधन टकटकी लगाए बैठे स्वप्नदर्शी की तरहा चुनावी हलचल की दलदल से आहत कराहते एक कुत्ता हुआ बेचैन भीड चीर कर लपका मंच को कुत्ते ने नेता को कोसा काटा…

  • नहाने लगी | Kavita nahane lagi

    नहाने लगी ( Nahane lagi )   दोपहर  ओहदे  पे  जो  आने लगी । धूप भी अपने तेवर दिखाने लगी ।।   एक भोंरें को छू के चमेली खिली । दूसरी  अपनी  पेंगे बड़ाने लगी ।।   छू के चन्दा की किरणें कुमुदनी हसीं । और  अमिसार  में जगमगाने लगी ।।   रात  रानी  से …

  • कैनवस के पास | Kavita Canvas ke Paas

    कैनवस के पास ( Canvas ke Paas ) कैनवस पर तस्वीर बनाते समय ‘कैनवस के पास’ सिर्फ़ रंग और ब्रश ही नहीं बिखरे होते और भी बहुत कुछ होता है- तुम्हारी यादें , टूटे सपनों के टुकड़े, गुज़री मुहब्बत पानी की बोतल, नज़दीक का चश्मा, पीले पत्ते… धूप, कुर्सी, घास, बड़ी छतरी , कैप, पैन,…

  • विनती करो स्वीकार माँ | वंदना

    विनती करो स्वीकार माँ हे शारदे ,वंदन नमन विनती करो , स्वीकार माँ । शुचिता सदा ,उर में भरो प्रज्ञा सुफल , शृंगार माँ ।। श्वेतांबरा ,कर मति विमल अंतर बहे ,धारा तरल । दे लक्ष्य अब ,पावन सकल भर शक्ति रस ,हर भव गरल ।। हो स्नेह की ,भाषा नयन उर में भरो ,संस्कार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *