Poem on truth of life in Hindi

Poem on truth of life in Hindi | सुख दुख सब मन की माया

सुख दुख सब मन की माया

( Sukh dukh sab man ki maya )

 

उर जोत जला आशा की
नेह का दीप जलाता आया
मुस्कानों के मोती बांटो
सुख-दुख सब मन की माया

 

अटल हौसला जोश जज्बा
साहस उर भर लो भरपूर
प्रेम के मोती लुटाकर
प्यारे जग में हो मशहूर

 

सेवा करें ठंडी छांव की
सदा मिले बड़ों का साया
आशीष ले झोली भर लो
सुख-दुख सब मन की माया

 

समदर्शी संमभाव बने हम
सम्यक दृष्टि रखे हमारी
संकट में जो साथ निभाए
रहे सदा उनके आभारी

 

मददगार बने हम उनके
जहां कहर टूटकर आया
दो पल की है जिंदगानी
सुख-दुख सब मन की माया

 

हंसी खुशी में वक्त बिताएं
बाटे खुशियों के अंबार
अपनापन अनमोल सजीला
प्यारा सुंदर सा संसार

 

हिलमिल रहकर दुनिया में
सदा मुदित मन हरसाया
महक उठे कोना-कोना
सुख-दुख सब मन की माया

?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

उलझन | Hindi poetry on life

Similar Posts

  • राम‌ रामौ रामा

    राम‌ रामौ रामा   राम‌: रामौ रामा:, आखिरकार लौट आएंगे अयोध्याधामा, रामम् रामौ रामान्, प्रेम से कर रहे हम तेरा आह्वान, रामेन् रामाभ्याम् रामैः, राम नाम के गूंज रहे जयकारे, रामाय रामाभ्याम् रामेभ्य:, श्रीराम के होते अब किस बात है भय, रामात् रामाभ्यम् रामेभ्य:, हे मर्यादा पुरुषोत्तम! तेरी सदा है जय, रामस्य रामयो: रामानाम्, सब…

  • बाल सखा हम | Baal Sakha

    बाल सखा हम ( Baal sakha hum )    छोड़ो – तोड़ो बंधनों को, आज जीने दो हम दोनों को। बालसखा हम मिलकर, छप्प-छप्पाई मचाएँगे। पानी का गीत गाएंँगे, बूँदों को भी साथ नचाएंँगे। ये हमारे मस्ती भरे रस्ते, किसी की परवाह हम कहांँ करते। बूंँदों में भीगने का आनंद, घर जा कर बताएंँगे ।…

  • ब्रह्मचारिणी | Brahmacharini Navratri Kavita

    ब्रह्मचारिणी ( Brahmacharini Navratri )   हे ब्रह्मचारिणी तपस्विनी सदाचरण की देवी करो कृपा हे जगदंबे मत करो अब देरी   आचरण को विमल कर दो निर्मल कर दो भाव शब्दों में तुम शक्ति भर दो मां दे दो चरणों की छांव   भरा रहे दरबार तुम्हारा सुख समृद्धि यश कीर्ति सृष्टि की करतार माता…

  • रिश्तों का फर्ज | Rishton ka Farz

    रिश्तों का फर्ज ( Rishton ka farz )   जिंदगी के हर रास्ते संग संग पार करेंगे अपने हर फर्ज को निभाते रहेंगे जिंदगी के हर रंग में रंग जायेंगे हम जिंदगी का हर सफर साथ में ही तय कर रिश्तों में आई खटास भी अगर कभी मिठास उनमे हमेशा हम भरेंगे निभायेंगे हर जिम्मेदारियां…

  • कलम ने जिंदगी आसान कर दी | Kalam par Kavita

    कलम ने जिंदगी आसान कर दी ( Kalam ne zindagi aasan kar di )    बल जोश जज्बा उमंग भर दी हिम्मत हौसलों में जान कर दी चेतना की लौ जला मेरे मन में कलम ने जिंदगी आसान कर दी हर आंधी तूफ़ानों से भीड़ जाना हर बाधा मुश्किलों से टकराना कवि मन में ऐसी…

  • व्यवहार | Vyavhar

    व्यवहार ( Vyavhar )   आपका व्यवहार ही करता है निर्माण आपके चरित्र का डिग्रियां और ओहदे तो केवल आपकी पहचान भर ही कराते हैं व्यावहारिकता को किसी प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती उसे तो आपके संस्कार ही प्रमाणित करते हैं और वे केवल आपको ही नहीं बल्कि आपके खानदान की गुणवत्ता के भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *