Lalach par Kavita

लालच के दुष‌‌‌ परिणाम | Lalach par Kavita

लालच के दुष‌‌‌ परिणाम

( Lalach ke dushparinam )

 

सभी की नस- नस में दौड़ता ख़ून हो रहा पानी,
जिंदगी खेलती उसी से जो बेहतर हो खिलाड़ी।
लालच बला बुरी है न रचना कभी कोई षड़यंत्र,
सोच समझकर काम करे शिक्षा का ये मूलमंत्र।।

परिश्रम सभी इतना करो कि किस्मत बोल उठें,
ले ले बेटा ये तेरी मेहनत का कमाया हुआ हक।
लोभ लालच और मोह माया से रहना सदा दूर,
मिलती खुशियाँ सदा उसी को प्यार भी भरपूर।।

दर्द सबके समान है हौसले सबके अलग थलग,
कोई निराशा से बिखरा कोई सघर्षों से निखरा।
न जानें अब किस किसका क़र्ज़ चुकाना बाकी,
अब और कितने दिन ग़म को छुपाऊ में साथी।।

कुछ हॅंस कर बोल दो कुछ हॅंस कर के टाल दो,
परेशानियाॅं तो भरमार है कुछ वक़्त पे डाल दो।
दर्द किस्मत वाले को मिलता है मेंरे प्यारे दोस्त,
मिलते ही दर्द अपनो की याद दिलाता है दोस्त।।

सारासच बता रहें है हम लालच में भी करें शर्म,
भ्रष्टाचार व बेईमान ये लालच के दुष्ट परिणाम।
सदा मन में लाऍं सुविचार बनें निर्बल मददगार,
धोखेबाज विश्वासघात सभी पर लगाऍं विराम।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मोह | Kavita Moh

    मोह ( Moh ) दौड़ रहा वीथिका-वीथिका, सुख सपनों की मृगमरीचिका, थोड़ी देर ठहर ले अब तू, कर ले कुछ विश्राम। भले पलायनवादी कह दें, रखा नहीं कुछ मोह में। सारी दुनिया नाच रही है, जग के मायामोह में। मोह बिना अस्तित्व नहीं है, बात पुरानी नई नहीं है। सारा जगत इसी पर निर्भर, कितनों…

  • स्वर्ग में एक गांव | Ghaza par Kavita

    स्वर्ग में एक गांव ( Swarg me ek gaon )    मुझे विश्वास है स्वर्ग में भी एक गांव का नाम “गाज़ा” होगा योजनाएं बनेंगी उच्चतम सबसे अलग भगवान ही फ़िलिस्तीनी बच्चे कहाँ हैं? क्या फैसला किया है। इसका निर्माण कराया जायेगा हाँ स्वर्ग में भी, एक बस्ती का नाम “गाजा” होगा। अपने ही खून…

  • भय | Bhay

    भय ( Bhay )   उथले पानी में तैरे तैरे फिर भी डर कर तैरे पास पड़ी रेत मिली पैरों के धूमिल चिन्ह मिले लहर पानी की जो आई उन चिन्हों को मिटा गई भय के मोहपास के कारण मोती की आशा मिलने की खाली मेरे हाथ रहे कुएं में रहने वाला मेंढक खुद को…

  • गांधी | Poem on Gandhi in Hindi

    गांधी ( Gandhi )   हे! मानव तू सीख सीख ले बापू जैसे इंसानों से मानवता से निर्मित तन मन सत्य अहिंसा इमानों से, संत पुजारी देशभक्त तू जनहित में हो लोकप्रिय राष्ट्र पिता बापू जन जन का करुणामय जन के प्राणप्रिय देख वेदना कष्ट मुसीबत भारत के  नर नारी के त्याग दिया तब शूट…

  • 2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस

    2624 वां महावीर जन्म कल्याणक दिवस भगवान महावीर को मेरा भावों से शत – शत वन्दन !भगवान महावीर की राह को अपनायें ।मानव जीवन सफल बनायें ।अब भोर है उठ जाग जायें ।क्यों आँखें मूंदकर हम सोयें ।संत हमारी मूर्छित चेतना जगाते ।कीमती वक्त हमारा हम क्यों खोते।दुनिया की हैं यह झूठी माया ।जैसे बादल…

  • परिकल्पना | Kavita parikalpana

    परिकल्पना ( Parikalpana )   बाइस  में  योगी आए हैं, चौबीस में मोदी आएगे। भारत फिर हो विश्व गुरू,हम ऐसा अलख जगाएगे।   सदियों की अभिलाषा हैं, हर मन में दीप जगाएगे, हूंक नही हुंकार लिए हम, भगवा ध्वज लहराएगे।   सुप्त हो रहे हिन्दू मन में, फिर से रिद्धम जगाएगे। जाति पंथ का भेद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *