Geet Vartman mein

वर्तमान में जी नहीं पाया | Geet Vartman mein

वर्तमान में जी नहीं पाया

( Vartman mein jee nahin paya )

 

भविष्य के भंवर में भटका, वर्तमान में जी नहीं पाया।
सुख की ठौर रहा ढूंढता, पल भर का भी चैन ना आया।
कालचक्र व्यूह जाल में, घटनाक्रम क्या-क्या समाया।
जो सच का आभास कराएं, नैनो ने वही भरम बताया।
वर्तमान में जी नहीं पाया

स्वर्ण शिखर की ओर चला, सपनों का महल बनाने को।
अभिलाषाएं अगणित उठती, धरातल पे मूर्त लाने को।
ध्यान मग्न सा कड़ी तपस्या, जाने कितना वक्त खपाया।
विलक्षण कल्पनाओं की दुनिया, राज समझ ना आया।
वर्तमान में जी नहीं पाया

कितना छूटा क्या-क्या टूटा, सपनों की बुनियादों में।
क्या पाया है क्या-क्या खोया, खो जाता उन यादों में।
मेरी उछल कूद में रहता, सिर पर मात पिता का साया।
जिंदगी की उलझनों में वह, शीतल छांव नहीं ले पाया।
वर्तमान में जी नहीं पाया

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

देखो साथ निभाने का वादा किया है तुमने | Poem Sath Nibhane ka Wada

Similar Posts

  • कंचन काया | Geet Kanchan Kaya

    कंचन काया ( Kanchan Kaya ) संयम के आधारों से अब ,फूटे मदरिम फव्वारे हैं कंचन काया पर राम क़सम, यह नैना भी कजरारे हैं तेरे नयनों में मचल रही, मेरे जीवन की अभिलाषा कुछ और निकट आ जाओ तो,बदले सपनों की परिभाषा है तप्त बदन हैं तृषित अधर,कबसे है यह तन मन प्यासा ।।…

  • मन का मैल | Geet Man ka Mail

    मन का मैल ( Man ka Mail )    मन का मैल नहीं धोया तो 1.मन का मैल नहीं धोया तो, क्या होता है नहाने से दिल मे नहीं दया घ्रणा है,तो क्या होता है दिखावे से | घर मे भूँखी माँ बैठी है,पिता की उमर ना कमाने की | बेटा बाहर भंडारे लगवाये,कुछ होड…

  • प्यार का बंधन | Geet Pyaar ka Bandhan

    प्यार का बंधन ( Pyaar ka bandhan )    दो दिलों के तार जुड़े हैं, धड़कनों की कहानी है। प्यार का बंधन सुहाना, इश्क मोहब्बत रवानी है। प्यार का बंधन सुहाना नैनों में चमक आ जाती, दिल को करार प्यारा। मुस्कान लब छा जाती, प्यार की बहती धारा। मन की वादियां महकी, वो प्रेम के…

  • बोलो पीर कब तक सहूं | Bolo Peer Kab tak Sahu

    बोलो पीर कब तक सहूं ( Bolo peer kab tak sahu )    मुश्किलें सर पे छाये, अपने मुझसे रुठ जाए। वाणी के तीर चलाए, बोलो पीर कब तक सहूं। बोलो पीर कब तक सहूं मार्ग सब अवरुद्ध हो जाए, पग-पग पे तूफां आए। कोई रहे कमियां टटोलता, बात का बतंगड़ बनाए। मंझधार में अटकी…

  • होरी गीत (समूह गीत) विभिन्न छंदो में

    (प्रिल्युड)(पुरुष) गोरी तू चटक मटक, लटक मटक, चटक मटक, करती क्युं री? ओये होये क्युं री?(स्त्री) पीया तू समझ सनम, चटक मटक, लटक मटक, करती क्युं मैं? ओये होये क्युं मैं?(पुरुष) तेरा ये बदन अगन, जलन दहन, नयन अगन, लगते क्युं है? ओये होये क्युं है?(स्त्री) मेरे ये नयन बदन, सनम अगन, जलन दहन, जलती…

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *