Kavita Mere School ka Doodh

मेरे स्कूल का दूध | Kavita Mere School ka Doodh

मेरे स्कूल का दूध (एक घटना)

( Mere school ka doodh – Ek ghatna ) 

 

दुःख ही जीवन की कथा रही

यह सदा  कष्ट  की व्यथा रही।

 

कब  तक  कोई लड़ सकता है!

कब  तक  कष्टें  सह सकता है

हो  सहनशक्ति   जब  पीर परे

है  कौन  धीर  धर  सकता है?

 

मन  डोल  उठा यह देख दृश्य

उस  बच्ची का जीवन भविष्य

जो  आयी  थी कुछ बनने को

नन्हीं  प्यारी  नासमझ  शिष्य।

 

सब   बच्चें   पीते  दूध  लिए

जो  बांट  उन्हें  थे  दिए  गए

तन मन करुणा से कांप उठा

मानो हिय पर बज्रपात हुए।

 

वह  बच्ची  तनिक  न दूध पिया

इक  बोतल  में  रख  उसे लिया

मैं   देख-  देख  कर  सोच  रहा

यह करती क्या फिर पूछ लिया।

 

प्यारी बिटिया पी जाओ इसे

हो रखती किन आशाओं से

सुन उत्तर अचल शरीर हुआ

नन्हीं  बच्ची  की  भावों से।

 

थी चौंक पड़ी मन की भोली

वह  दबी  दबी स्वर में बोली

ले   जाऊंगी   घर  पे  अपने

बहना खातिर जो  अनबोली।

 

मां  ने  मुझको  समझायी  थी

यह   बात  मुझे  बतलायी थी

बिन   दूध   पिए  बहना  तेरी

वह बहुत बहुत अकुलायी थी।

 

जब  दूध  बंटे  विद्यालय में

ले अना खुद तुम आलय में

पी   दूध  क्षुधा  मिटजायेगी

अब  दूध  कहां  देवालय में।

 

तू है कैसा सच्चा ईश्वर

तू दूध नहाता है दिन भर

क्या दिखता है ना दीन दशा?

क्यों खोते ये जीवन मर मर?

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

कलयुग की कली | Kavita Kalyug ki Kali

 

 

 

 

 

 

Similar Posts

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • सुगबुगाहट | Sugbugahat

    सुगबुगाहट ( Sugbugahat )    चलना नही सीखा समय के साथ जो, वक्त ने भी कभी किया नही माफ उसे वक्त करता नही गद्दारी कभी किसी से भी आंधी के पहले ही हवाएं तेज कर देता है हो रही सुगबुगाहट जो सुनता नही उसकी चीखें दुनियां को सुनाई देती हैं यादें तो होती हैं संभलने…

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

  • वोट करो भई वोट करो

    वोट करो भई वोट करो   वोट करो भई वोट करो, तारीख अपनी नोट करो, लोकतंत्र नायक बन कर, राजशाही पर चोट करो !! १ !! वोट करो भई वोट करो, प्रसन्नचित हो वोट करो, मतदान अधिकार आपका, मतो से तुम विस्फोट करो !! २ !! घर से चल न संकोच करो, पड़े पड़े नहीं…

  • रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी | Machchhar par kavita

    रक्त पीना : मच्छरों की शौक या मजबूरी? ******* ये हम सभी जानते हैं, मच्छर खून पीते हैं। डेंगी , मलेरिया फैलाते हैं, सब अक्सर सोचते हैं! ये ऐसा करते क्यों हैं? पीते खून क्यों हैं? जवाब अब सामने आया है, प्रिंसटन यूनिवर्सिटी ने बताया है; जवाब ने सबको चौंकाया है। आरंभ से मच्छरों को…

  • प्रभु वंदना | Prabhu Vandana

    प्रभु वंदना ( Prabhu Vandana ) (  मनहरण घनाक्षरी छंद 8,8,8,7 वर्ण )   दीनबंधु दीनानाथ सबका प्रभु दो साथ संकट हर लो सारे विपदा निवारिये   रण में पधारो आप जनता करती जाप सारथी बन पार्थ के विजय दिलाइये   मन में साहस भर हौसला बुलंद कर जन-जन मनोभाव सशक्त बनाइये   मुरली की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *