Hara Rang par Kavita

हरा रंग | Hara Rang par Kavita

हरा रंग

( Hara rang ) 

 

हरा रंग हरियाली का सद्भाव प्रेम खुशहाली का
उत्साह पत्ता डाली का सुरभीत चमन माली का

धरा मुस्कुराने लगी फिर ओढ़कर धानी चुनरिया
कुदरत लहराने लगी ज्यों झूमी ब्रज में गुजरिया

हरी भरी ये वसुंधरा हमारी लगती सबको प्यारी है
रंग बिरंगे फूलों की महकती केसर की सी क्यारी है

हरा रंग मन को भाये हरी हरी चूड़ियां पिया लुभाये
हरी वादियां मन मुस्काए खुशियों से चेहरे भर जाए

सुख समृद्धि वैभव देता हृदय मन मुदित कर देता
झूम उठता है आंगन सारा मुस्कानों के मोती देता

इंद्रधनुष का आकर्षण आंखों को लगे सबसे प्यारा
संपन्नता समृद्धि वैभव खुशियों का है भाग्य सितारा

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

पीला रंग | Peela Rang par Kavita

Similar Posts

  • त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर | Poem Jaag Musafir

    त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर ( Tyag nidra jaag musafir )   बीती रात ,हुआ सवेरा पक्षी कुल का, हुआ बसेरा कैसे लक्ष्य,तय होगा फिर त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर,   सोकर कौन? कर पाया क्या? बैठ करके,खोया ना क्या? खोते वक्त, मत जा आखिर, न सोवो उठ,जाग मुसाफिर।   अपने आप, समझता क्यों न? होके सबल, सभलता क्यों…

  • चॉकलेट डे

    चॉकलेट डे तेरी यादों की मिठास से, हर लम्हा गुलजार है, तेरे बिना भी ये दिल तुझसे ही सरोकार है।हर एहसास, हर ख्वाब बस तुझसे है जुड़ा,जैसे चॉकलेट की खुशबू में लिपटा दिकुप्रेम का प्यार है। आज चॉकलेट डे पर तेरा एहसास पास लगे,तेरी मुस्कान ही मेरे प्यार की मिठास लगे।हर लफ़्ज़, हर धड़कन बस…

  • राजस्थान री विशेषता | Rajasthani bhasha kavita

    राजस्थान री विशेषता ( भाषा राजस्थानी )   धोरां री आ धरती म्हारी रजवाड़ां री शान रण बांकुरा लड्या घणा भामाशाह री खान   पुष्कर गलता तीर्थ जठै राणा रो स्वाभिमान नगर गुलाबी जयपुर प्यारो धोरां री मुस्कान   बीकानेर जोधाणो घूमो जैसलमेर रेतीलो कोटा बूंदी हाडोती दमके आमेर रो कीलो   मोठ ज्वार बाजरो…

  • अहंकार | Ahankaar par kavita

    अहंकार ( Ahankaar )    किस बात का गुरूर,क्यों नर मगरूर तू। क्या तुमने कर दिया, क्यों नशे में चूर तू। गर्व ही करना कर, वतन की शान पर। बोल मीठे बोल प्यारे, हो जा मशहूर तू। मत कर अभिमान, नशे में होकर चूर। चंद सांसों का खेल है, जी ले भरपूर तू। हम हैं…

  • मौके का वक्त | Mauke ka Waqt

    मौके का वक्त ( Mauke ka waqt )      मिल जाता है मौका भी कभी-कभी उन अपनों को आजमाने का जो भरते हैं दंभ अपनेपन का लगा देते हैं शर्त वक्त की   वक्त के प्रवाह से बचा भी नहीं कोई वक्त ने डुबाया भी नहीं किसी को वक्त देता है मौका सभी को…

  • आजादी के दीवाने | Kavita Azadi Ke Deewane

    आजादी के दीवाने ( Azadi Ke Deewane )    हिम्मत बुलंद अपनी, पत्थर सी जान रखते हैं। दिल में बसाए हम, प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं। क्या आंख दिखाएगा कोई, हमवतन परस्तों को। हम सर पे कफन हथेली पे, अपनी जान रखते हैं। हम दिल में बसाए प्यारा हिंदुस्तान रखते हैं रख हिमालय सा हौसला, सागर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *