Kavita Shwet Varn

श्वेत वर्ण | Kavita Shwet Varn

श्वेत वर्ण

( Shwet varn ) 

 

पावन वर्ण श्वेत को मानो प्रतीक शांति का सारा।
सादगी सुचिता सौम्यता वर्ण बहती प्रेम की धारा।

धवल वस्त्र धारणी वीणावादिनी कमलासिनी।
शब्दों का भंडार देती मां वागेश्वरी वरदायिनी।

निर्मल मन विचार उच्च उज्जवल हो मनोभाव।
शांत स्वभाव धैर्य धर सब श्वेत वर्ण का प्रभाव।

त्रिदेवों में देव प्रधान ब्रह्मा श्वेत पुष्प है प्यारा।
निर्मल कलकल करती है पावन गंगा की धारा।

ब्रह्मचारिणी महागौरी अंबे धवल वस्त्र धारणी।
हंसवाहिनी मां शारदे हमें बुद्धि ज्ञान प्रदायिनी।

धवल दुग्ध गौमाता का बल बुद्धि विवेक प्रदाता।
क्षीरसागर मोती बरसे यश कीर्ति वैभव नर पाता।

धवल चांदनी धरा उतरे हर लेती है संताप सभी।
शीतलता सुख देती है भाग्य के खुलते द्वार तभी।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

नीला रंग | Neela Rang par Kavita

 

Similar Posts

  • नदी का किनारा

    नदी का किनारा बहती नदी संग मैं ठहरा सा बैठा,तेरी राहों में उम्मीदों को समेटा।लहरें भी अब तो कहने लगीं,दिकु, लौट आओ,इन्हीं दुआओं के धागों से हूँ मैं लिपटा। धूप-छाँव का ये खेल भी सुना सा है,तेरी हँसी के बिना हर रंग धुंधला सा है।पानी में देखूँ तो चेहरा तेरा उभरे,तेरी आहटों का हर साया…

  • पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

    पत्नी के रूप ( Patni ke anek roop )   शादी के बाद जब ससुराल आती है दुल्हन के रूप में पत्नी खूब भाती है। घड़ी घड़ी सब पूछते हैं उसका हाल पूरा परिवार रखता है खूब ख्याल। दो-चार बार जब ससुराल आती है बहू के रूप में अपना प्रभाव जमाती है । बहू की…

  • कैसे मनाऊँगी मैं होली | Kavita Kaise Manaungi main Holi

    कैसे मनाऊँगी मैं होली ? ( Kaise Manaungi Main Holi )    कैसे मनाऊँगी मैं होली अगर नहीं तुम आओगे। कैसे लूँगी मीठी करवट, अगर नहीं तुम आओगे। साथ-साथ खाई थी कसमें जो जीने -मरने की, सराबोर करूँगी किसको अगर नहीं तुम आओगे। मालूम है मुझको कि तू हो सरहद की रखवाली में, लौटेगा बिना…

  • रक्तदान पर कविता

    रक्तदान पर कविता रक्तदान महादान, ईश्वर भक्ति के समान, वक्त में मिल जाए गर, बॅच सके किसी की जान, पुण्य हो कल्याण हो, सहृदयता का भान हो, सफल हो जीवन यात्रा, जब जरूरत मंद को, वक्त मे हम दान दें, रक्त की कुछ मात्रा, रक्त बिन जो जा रहा, लौट के न आएगा फिर, करो…

  • प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी | Pyara Saja Tera Dwar Bhawani

    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी ( Pyara Saja Tera Dwar Bhawani )    प्यारा सजा तेरा द्वार भवानी। तू जग की है करतार भवानी। मेरा कर दो बेड़ा पार भवानी। आया हूं मैया तेरे द्वार भवानी। सबकी झोली भरने वाली। पीर जगत की हरने वाली। यश कीर्ति वैभव की दाता। मेरे दुखड़े दूर करने वाली।…

  • पराक्रम दिवस | Parakram diwas

    पराक्रम दिवस ( Parakram diwas )   राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय, नेताजी सुभाष बोस स्वतंत्रता संघर्ष अहम भूमिका, अद्भुत ओजस्वी मुखर स्वर । प्रत्यक्ष विरोध फिरंगी शासन, क्रांति ज्वाला आजादी तत्पर । प्रेरणा पुंज नेतृत्व प्रतिभा, प्रदत्त जय हिंद दिल्ली चलो उद्घोष । राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय,नेताजी सुभाष बोस ।। तुम मुझे खून…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *