Kavita Raja Runk

राजा रंक सभी फल ढोते | Kavita Raja Runk

राजा रंक सभी फल ढ़ोते

( Raja runk sabhi phal dhote ) 

 

राजा रंक सभी फल ढ़ोते,

 होता कर्ज़ चुकाना।

 कर्मों के अनुसार जीव को,

पड़े दंड भुगताना।।

मानव दानव पशु पक्षी बन,

 इस धरती पर आता।

 सत पथ गामी मंच दिया है,

 बिरला नर तर पाता।

कोई जीवन सफल बनाता,

 ले जाता नजराना।

 कर्मों के अनुसार जीव को,

 पड़े दंड भुगताना।।

राग द्वेष से कलुषित होकर,

 लोभ मोह में जकड़ा।

 अहम भरा उसके मन भीतर,

फिरता अकड़ा अकड़ा।

 करता रहता दिनभर झगड़ा,

कुछ भी कहे जमाना।।

 कर्मों के अनुसार जीव को,

 पड़े दंड भुगताना।।

अमर नाम उसका हो जाता,

दीन हीन मन भाता।

 पाखंडी नर पाप कमाए,

 लूट लूट के खाता।

 शुभ कर्मों में जो लग जाता,

 पाता स्वर्ग ठिकाना।

 कर्मों के अनुसार जीव को,

 पड़े दंड भुगताना।।

दुर्लभ मानुष जन्म मिला है,

 मंच मिला अति सुंदर।

 पर सेवा मीठी वाणी से,

 बस जा दिल के अंदर।।

 जांगिड़ तेरे मन मंदिर में,

 रब का रहे ठिकाना।

 कर्मों के अनुसार जीव को,

 पड़े दंड भुगताना।।

 

 

कवि : सुरेश कुमार जांगिड़

नवलगढ़, जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

आ गया रंगों का त्योहार | Holi Faag Geet

 

Similar Posts

  • चौबीस से पहले | 2024 se Pahle

    चौबीस से पहले ( Chaubis se pahle )   न जाने कितने बनेगे मणीपुर? बंगाल बिहार राजस्थान मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ भी! मेवात नोएडा नूह बनेगे नये समूह… होने जो हैं चुनाव कुछ सूबों और केन्द्र के बचे हैं दिन मुश्किल के तैयारियां तो करनी पड़ेगी ना लड़ाओ बांटो उलझाओ समस्याओं को ना सुलझाओ बढ़ने दो यूँ…

  • जीवन आदर्श | Jeevan Adarsh

    जीवन आदर्श  ( Jeevan adarsh )   मैने देखा एक छोटी सी जिंदगी की अहमियत, और इसके साथ प्रकृति की सहूलियत। मैंने देखा उस नन्हीं सी कली को खिलते, विकसित होते, जीने की आशा लिए प्रसन्नचित्त। न भविष्य का भय न अतीत की चिंता, बस कोमल पंखुड़ियों से अपनी सुन्दरता खूबसूरती और आदर्शता को लोगों…

  • मेरी चाहत | Meri chaahat

    मेरी चाहत ( Meri chaahat )    परखने की कोशिश तो सभी ने की समझना किसी ने न चाहा गुजर गई जिंदगी इम्तिहान में मगर अब फर्क नहीं पड़ता की कौन क्या समझता है मुझे मैं स्वयं में सत्य निष्ठ हूं और संतुष्ट भी ना लोभ है ना उम्मीद की लालसा मिले सम्मान या अपमान…

  • मै शेरसिंह सर्राफ | साहित्यिक परिचय

    मै शेरसिंह सर्राफ ( Mai Sher Singh Saraf )   इक परिचय मेरा भी सुन लो, शब्द मेरे है साफ। लिखता हूँ खुद से खुद को मै, शेर सिंह सर्राफ। … बचपन बीता यौवन भी अब, मै हूँ चालीस पार। लेखन मे डूबा रहता मै, इससे ही मुझको प्यार। …. पाँच जुलाई का दिन था…

  • होली मुक्तक | Holi par Muktak

    होली मुक्तक  ( Holi par Muktak )   रंगों का त्योहार आया सबके दिलों पे छा गया। रंगीला फागुन आया मस्ताना मौसम आ गया।   खिल गए हैं चेहरे सारे खुशियों का आलम छाया। मस्तानी हुई फागुनी बयार रंग होली का भा गया।   प्यार के तराने उमड़े रंगों की जब छटा आई। फागुन हर्षाता…

  • सादा जीवन उच्च विचार | Sada Jeevan ucch Vichar

    सादा जीवन उच्च विचार ( Sada jeevan ucch vichar )    आओ मिलकर नया समाज बनाऍं, आज ऐसा ये एक इतिहास रचाऍं। अपनाऍं सादा जीवन, उच्च विचार, इस जीवन का रखें ये मूल आधार।। रहन- सहन रखों साधारण ढ़ंग का, मानव सुखी तब रहेगा हर घर का। महात्मा और महापुरूष का जीवन, था महान सॅंत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *