Meri chaahat

मेरी चाहत | Meri chaahat

मेरी चाहत

( Meri chaahat ) 

 

परखने की कोशिश तो सभी ने की
समझना किसी ने न चाहा
गुजर गई जिंदगी इम्तिहान में
मगर अब
फर्क नहीं पड़ता की कौन क्या समझता है मुझे
मैं स्वयं में सत्य निष्ठ हूं और संतुष्ट भी

ना लोभ है ना उम्मीद की लालसा
मिले सम्मान या अपमान
सभी स्वीकार्य है मुझे
खुशी इस बात की है कि
मैने अपना कर्म ईमानदारी से निभाया है

आज भले संतुष्ट न हो कोई
कल करेंगे जरूर याद मुझे
वर्तमान चाहे जैसा रहा हो
भविष्य में ही सही पहचानेंगे जरूर मुझे

अब ऊपर आ गया हूं हर चाहत से
कुछ नहीं चाहिए अब
सांसों के आखिरी लम्हे तक
मेरा कर्तव्य ही मेरी पूंजी है

ईश्वर से आंखें मिला सकूँ
यही चाहत थी मेरी
और मैं इसमें सफल रहा हूं
यही मेरी उपलब्धि भी है

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

नव वर्ष 2024 | Nav Varsh

Similar Posts

  • जिम्मेदारी | Jimmedari kavita

    जिम्मेदारी ( Jimmedari )   रिश्तों की डगर पे जिम्मेदारी खूब निभाता हूं जीवन के उतार-चढ़ाव में संभल कर जाता हूं   घर परिवार कुटुंब अपनों में स्नेह लुटाता हूं अपनापन अनमोल है सबसे प्यार पाता हूं   मात पिता की सेवा करें समझे सब जिम्मेदारी तरुणाई चार दिन की फिर आगे अपनी बारी  …

  • डॉक्टर दीपक गोस्वामी की कविताएं | Dr. Deepak Goswami Poetry

    रानी लक्ष्मी नही थी कोई लोहे पत्थर से निर्मितनही थी राज भोग विलास तक सीमितनही थी कोई देव नाग कन्याथी सामान्य परिवार की सुकन्याजीवन कर्म अग्नि पथ की धन्याजीती थी अपने जुनून सेसीने से बांध लाल को रंगी खून सेजिद थी जीते जी ना हरगिज हारूँगीचांहे कुछ भी हो पर पर आजादी के सपनों को…

  • Hindi Poem Makarsankranti – मकर संक्रांति

    मकर संक्रांति ( 2 ) सूर्य देव ने मकर राशि में प्रवेश कर मकर संक्रांति के आने के दी है खबर सोंधी सोंधी गुड़ की वो महक कूटे जाते हुए तिल का वो संगीत मौज-मस्ती बेसुरे कंठो का गीत गंगा स्नान खिचड़ी का वो स्वाद आज होगी आकाश में पतंगबाजी रंग बिरंगी पतंग से भरा…

  • स्मृति शेष | Kavita Smriti Shesh

    स्मृति शेष ( Smriti Shesh ) हे धरा के पंथी नमन तुम्हें हे धरा के पंथी नमन तुम्हें घर छूटा मिला गगन तुम्हें। तुम चले गए हमें छोड़कर कहे थे रहेंगे रिश्ते जोड़कर। तय था जो होना हो गया हे पंथी तुम नींद में सो गया। चिर शांति मिले अमन तुम्हें हे धरा के पंथी…

  • स्वर्णिम विजय दिवस | Vijay Diwas

    स्वर्णिम विजय दिवस ( Swarnim vijay diwas )    १९७१ के युद्ध में भारत की विजयी हुई थी, पाक की कश्मीर पर नापाक नज़र रही थी। विजय की ख़ुशी में मनाते हम स्वर्ण जयंती, भारत सेना ने पाक को ऐसे धूल चटाई थी।। मातृ भूमि का मान बढ़ाकर वो ऐसे सो गये, हमेशा हमेशा के…

  • आशिक़ी | Poem on Aashiqui

    आशिक़ी ( Aashiqui )    चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उतरकर सितारे करेंगे वो बातें, मोहब्बत के लहजे में गुजरेंगी रातें। नहीं मुझको अपनी इज्जत गंवानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी, चढ़ा है सोलहवें बरस का ये पानी, रहना सजग तू दुुनिया दीवानी। उभरती है देखो जब भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *