Kavita Maun Nimantran

मौन निमंत्रण | Kavita Maun Nimantran

मौन निमंत्रण 

( Maun nimantran ) 

 

मुझे क्या पता!

 वह सामने था लिए

कुछ भाव भरा

संदेश खड़ा,

किंतु मैं पूछ पड़ा

तुम कौन यहां ?

क्या कर रहा है? भला,

मुझसे क्या चाहते हो?

या मुझे बताना चाहते हो!

कुछ अंतर्मन में

लिए भाव भरा।

वह मौन था

पर कौन था

यह  था न पता

पर अचानक मैं

खुद ही चल उधर पड़ा।

जिधर वह बढ़ता गया

फिर समझ आया कि

वह मौन संदेश था

मौत का प्रवेश था

यह कब आता है

बता कर

बिन बोले

चल पड़ता है साथ लिए

मौन संदेश को हाथ लिए।

 

 

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

त्याग निद्रा,जाग मुसाफिर | Poem Jaag Musafir

Similar Posts

  • मुझे आज भी याद है | Prem ras kavita

     मुझे आज भी याद है  ( Mujhe aaj bhi yaad hai )     मुझे आज भी याद है वो कमरा जहाँ…….. आखिरी बार मिले थे हम आज भी गवाह है, वो बिस्तर की चादर वो कम्बल……. जिसमें लिपटे थे हम एक दूसरे की बाहों में।   मुझे आज भी याद है वो कमरा जहां………..

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • ये धूप सी जिंदगी | Ye Dhoop si Zindagi

    ये धूप सी जिंदगी ( Ye dhoop si zindagi )    तपन सी भरी है ये धूप सी जिंदगी। लगन से हरी है ये रूप सी जिंदगी। वक्त के थपेड़े खा कलियों सी मुस्काती। आनंद के पल जीये मोतियों सी जिंदगी। खुशियों से भरी है यह धूप सी जिंदगी। कभी खुशी कभी गम अनुपम जिंदगी।…

  • गोवर्धन पूजा | Govardhan Puja

    गोवर्धन पूजा ( Govardhan Puja )  ( 2 )  गोवर्धन पूजा को आधार बनाया हे कृष्ण तेरी महिमा अपरंपार। इंद्रदेव थे बड़े अभिमानी पूजा सभी करते नर नारी। अभिमान को चुर करने के लिए कृष्ण ने लीला रचाई गोवर्धन पर्वत को पूजो यह बात गोकुल को समझाई। कुपित हो इंद्रदेव बरसे कई दिन रात गोकुल…

  • मेरी माँ | Meri Maa Par Kavita Hindi Mein

    मेरी माँ ( Meri Maa ) ( 3 )  दर्द भी दवा बन जाती है, तेरे पास आकर, रोती आँखें भी मुस्काती है, तेरे पास आकर, मंज़र-ए-क़यामत है,आँचल में तेरी ठंडी हवा, क्योंकि जन्नत भी रुकती है, तेरे पास आकर, कैसे बताऊँ किस कदर मोहब्बत है तुमसे माँ, ज़िंदगी भी ज़िंदगी लगती है, तेरे पास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *