Delhi

दिल वालों की दिल्ली | Delhi

दिल वालों की दिल्ली

( Dilwalon ki Dilli ) 

 

महाभारत काल से है दिल्ली,
जो इंद्रप्रस्थ में थी पहले दिल्ली।
पहला शहर तोमर राजा ने बनाया,
जो लाल कोट शहर कहलाया।।

हुमायु और मोहम्मद गोरी आया,
तुर्को का आगमन वहां छाया।
सात बार शहर बना और उजड़ा,
सोमेश्वर राजा निड़र था योद्धा।।

पृथ्वीराज ने फिर लिया कमान,
उम्र था केवल जिसका १४ साल।
स्वतन्त्र विजय पाया हर बार,
दिग्विजयी कहलाएं ये चौहान।।

लालकोट लाल किला व तालाब,
किले में बसाया कस्बा और गाँव।
पांडवो की राजधानी थी दिल्ली,
आज भारत की राजधानी दिल्ली।।

दिल्ली से देहली हुआ ये आज,
दिल वाले देहली में रहते है आज।
राष्ट्रपति भवन और संसद भवन,
कुतुबमीनार है देहली में आज।।

जंतर-मंतर और लाल किला,
बिरला मंदिर गुरुद्वारा है अपार।
राजपथ चाहे शहीद स्मारक,
दरगाह मकबरा देहली में आज।।

पर्यटन का केन्द्र है यही ख़ास,
विदेशी पर्यटक आते हर मास।
उदय लिखे कविता फिर आज,
दिल्ली से ही है सभी को आस ।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • प्रेम | Poem prem

    प्रेम ( Prem )   लिख देता हूँ नाम तेरा पर, बाद मे उसे मिटाता हूँ। और फिर तेरे उसी नाम पर,फिर से कलम चलाता हूँ।   एक बार हो तो समझे कोई, बार बार दोहराता हूँ। कैसी है यह प्रीत मेरी जो, बिना समझ कर जाता हूँ।   बैठ अकेले में पागल सा, मैं…

  • सौभाग्य का व्रत | Kavita

    सौभाग्य का व्रत ( Saubhagya ka vrat )   धन्य है हमारी आदिशक्ति भारत की नारी तन मन प्राण से व्रत का पालन करती सारी   कभी नही कहती वो अपने मन की अभिलाषा सुख,वैभव,यश,शांति,आरोग्य की करती आशा   हे अर्धांगिनी अमरत्व मिले जगती तल में तुमको साक्षात श्री सौभाग्यशाली हो बनाती तुम सबको  …

  • बसंत ऋतु | Basant Ritu

    बसंत ऋतु ( Basant Ritu )    आ गए ऋतुराज बसंत चहुं ओर फैल रही स्वर्णिम आभा, सुंदर प्राकृतिक छटा में खिली पीले पुष्पों की स्वर्ण प्रभा। मां शारदे की पूजा का पावन अवसर है इसमें आता, ज्ञानदायिनी देवी की कृपा से जगत उजियारा पाता। बसंत ऋतु आते ही सुंदर सुरम्य वातावरण हुआ, ठंडी पवन…

  • निवेदन | Kavita Nivedan

    निवेदन ( Nivedan ) निवेदन है धरा से मत हो वीराना , अरदास है ईश से भूलें न कृपाना, आह्वान है आकाश सै रंग नीलिमा न बदलना, गुजारिश है बादलों से वर्षा अमृत न भूलना, आरजू है आदमी से आदिमकाल न जाना। शेखर कुमार श्रीवास्तव दरभंगा( बिहार) यह भी पढ़ें :- छोटी चीजें | Kavita…

  • बुरा क्यूँ मानूँ | Poem bura kyon manu

    बुरा क्यूँ मानूँ ( Bura kyon manu )   तुम मुझसे बात करना नहीं चाहते तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..     तुम मुझसे मिलना नहीं चाहते हो तो मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे ख़फ़ा रहना चाहते हो तो भी मैं बुरा क्यूँ मानूँ……..   तुम मुझसे दूर होना चाहते हो तो मैं…

  • प्राइवेट नौकरी | Private Naukari

    प्राइवेट नौकरी ( Private naukari )    यूं लगता है बंद पिंजरा उस पंछी को तड़पाता है। यूं लगता है उमड़ा सावन फिर से लौट जाता है। यूं लगता है लटक रही हो ज्यों चांदी की तलवार‌। संभल संभल कर चलते जाने कब हो जाए वार। यूं लगता है स्वाभिमान का कत्ल नहीं हो जाए।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *