Hum bhi Rakshak

हम भी रक्षक देश के | Hum bhi Rakshak

हम भी रक्षक देश के

( Hum bhi rakshak desh ke ) 

 

कोई घबराएँ नहीं दिल में विश्वास चाहिए,
हमको सलाह नही आपका साथ चाहिए।
कोई नही है जो तुमको लूट रहा मार रहा,
हम रक्षक देश के इसका विकास चाहिए।।

परेशान नही आज सब ख़ुश रहना सीखों,
कम खाना ग़म खाना गुस्सा पीना सीखों।
कट जाएंगी साथियों यह ज़िन्दगी ऐसे ही,
थोड़ा बहुत साथ व विकास करना सीखों।।

रोज़ाना सूरज निकलता है तुम घर में रहो,
हारना नही है वाइरस से सब होश में रहो।
मिटाना है इसको हम सब-को एक होकर,
चिकित्सकों की बात माने वीर योद्धा रहो।।

इंसान है हम और इंसान ही काम आयेगा,
ख़ुशी में नही ये ग़म में बहुत याद आयेगा।
आज इस समुन्द्र के नाविक की है परीक्षा,
हम इस नैय्या में सहायक बनकर आयेगा।।

निरोगी रहें शुभ विचारों का अनुसरण करें,
प्रातः काल और संध्या एक घंटा योग करें।
रसोई घर और गृहणी कार्यो में सहयोग दे,
बच्चों के संग खेल-कूद घर अंताक्षरी करें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • राधा रानी की प्रेम की होली

    राधा रानी की प्रेम की होली राधा की चुनर है पीलीकृष्ण संग खेले राधे होलीप्रेम का रंग सदा बरसाती हैराधा रानी सबको ही भाती है। गोपियों को करके किनारेराधा रानी है पिचकारी ताने,कृष्ण पर गुलाल बरसाती हैराधा रानी प्रेम की होली खेलाती है, पिचकारी में भर के रंग,कृष्ण भिगोते गोपियों के अंगराधा देख – देख…

  • माँ की उलाहने

    माँ की उलाहने बिटिया जब छोटी थीमॉं के लिए रोती धी,पल भर न बिसारती थीमाँ – माँ रटती रह जाती थी। थोड़ी सी जब आहट पायेचहुओर नजरे दौड़ाये,नयन मिले जब माँ सेदोंनो हृदय पुलकित हो जाये। अब तो बिटिया हुई सयानीआधुनिकता की चढ़ी रवानी,नये तेवर में रहती है अति बुद्धिमानी अपने को,माँ को बुद्धॣ कहती…

  • देश हमारा | Desh Hamara

    देश हमारा ( Desh Hamara )    वीरों की पावन भूमि है देश हमारा । पृथ्वी पे सबसे प्यारी जमीं है देश हमारा ।। संसाधनों से भरा-पूरा है देश हमारा । प्राकृतिक सौंदर्य से भरा है देश हमारा ।। अनेकता में एकता लिए है देश हमारा । अनेक कलाओं का संग्रह है देश हमारा ।।…

  • पिया तोहे जी भर देख लूं | Piya Tohe

    पिया तोहे जी भर देख लूं ( Piya tohe jee bhar dekh loon )   खुशियों के पल जीकर देख लूं, आ पिया तोहे जी भर देख लूं। श्रृंगार मेरा सब पिया है तुमसे, प्यार तेरा सनम पाकर देख लूं। चांद उतरा है आज जमीन पर, करवा चौथ मना कर देख लूं। प्रीतम सज रही…

  • पानी पूरी | Kavita Pani Puri

    पानी पूरी ( Pani Puri ) देखते ही जी ललचाए मुंह में पानी गजब आए तीखी , खट्टी ,चटपटी सी मीठी मीठी चटनी के साथ खाए बिन रहा ना जाए ।। भूख में और लगती ये स्वादिष्ठ आलू मसाला डालकर फुटकी झट से भूख को मिटाने वाली पानी – पूरी यह कहलाती है ।। जगह…

  • भूख | Bhookh Par Kavita

    भूख ( Bhookh )   मैं भूख हूं, मैं मिलती हूं हर गरीब में अमीर में साधू संत फकीर में फर्क बस इतना किसी की पूरी हो जाती हूं कोई मुझे पूरा करने में पूरा हो जाता है मैं आदर्शवाद के महल के पड़ोस में पड़ी यथार्थवाद की बंजर जमीन हूं में मिलती हूं मजदूरों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *