Bhagwan Pati dena Dhanwan

भगवान पति देना धनवान | Bhagwan Pati dena Dhanwan

भगवान पति देना धनवान

( Bhagwan pati dena dhanwan ) 

 

कोठी बंगला कार देना, रख लूंगी सदा ध्यान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

रूतबा थानेदार सा हो, अंदाज बड़ा नवाबी।
सारे व्रत कर लूंगी तेरे, पति मत देना शराबी।

पूजा करूंगी भगवन, दीप नित जलाऊंगी।
चारों धाम तीर्थ तेरे, नित प्रभु मेवे चढ़ाऊंगी।

गांठ का तो पूरा दे देना, चाहे थोड़ा हो ज्ञान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

फरमाइशें सारी सुन, ताना-बाना ऐसा बुनना।
कारोबार ठाठ बाट, हरि लाखों में ऐसा चुनना।

मेरे संग शॉपिंग पर जाए, खर्चों से ना घबराए।
दुनिया की सैर कराएं, मेरी मर्जी चलती जाए।

काला कलूटा हो चाहे, लंबा तगड़ा हो शैतान।
कैसा भी हो भगवान, पर पति देना धनवान।

 

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अजीब रंग में बहार गुजरी | Bahar

Similar Posts

  • राम मंदिर | Ram Mandir

    राम मंदिर ( Ram Mandir )    दिव्य अलौकिक रामभवन अवध धाम हरसाया। दिव्य हुआ श्रीराम मंदिर सनातन ध्वज लहराया। जन-जन के आराध्य राम घट घट में बसते श्रीराम। जन आस्था है राम हमारे मूल मंत्र भज ले श्रीराम। राम जन्मभूमि में मंदिर श्री रघुनंदन का पावन धाम। सिया के राघव बसते हैं जन-जन के…

  • वह प्यार कहां से लाऊं | Wah Pyar Kahan se Laoon

    वह प्यार कहां से लाऊं ( Wah pyar kahan se laoon )   जो प्यारा तुमको भी हो, वह प्यार कहाॅ से लाऊॅ? तुमको अपना कहने का अधिकार कहाॅ से लाऊॅ? तुम मुझसे रूठ गये हो, मैं कैसे तुम्हें मनाऊॅ? वह राह तुम्हीं बतला दो, मैं पास तुम्हारे आऊॅ। वह मंदिर कौन तुम्हारा, जिसमें निवास…

  • तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

    तुम मिलो तो सही ( Tum milo to sahi ) मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर। दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर। मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर, बीती बातें भूल के सारी…? प्रिये तुम मिलो तो सही….. रूठना तेरा हक है जानम,…

  • खुशी से झूमता है मन | Man ke geet

    खुशी से झूमता है मन ( Khushi se jhoom ta hai man )    हर्ष का उमड़ पड़ा सावन वादियां महक उठी भावन। प्रीत भरी बूंदे भिगो रही तन खुशी से झूमता है मन। खुशी से झूमता है मन   इठलाती बलखाती लहरें बहती भावों की धारा। दिल की धड़कन गीत गाए मनमीत मिला प्यारा‌…

  • अभिलाषा | Abhilasha kavita

    “अभिलाषा” ( Abhilasha )   चाह बहुत  मनमंदिर मे भारत वीरो का गान करूं  उनकी त्याग तपस्या का सदा मान सम्मान करूं    श्रद्धा सुमन से ईश्वर की निसादिन करूं मैं पूजा  भक्ति भाव में जो सुख पाऊं और कहां है दूजा   दिल मे ईच्छा गुरु चरणों में बना रहे मेरा ध्यान शून्य ह्रदय…

  • तबस्सुम | Poem on Tabassum

    तबस्सुम ( Tabassum )    तरोताजगी भर जाती तबस्सुम महफिल को महकाती तबस्सुम दिलों के दरमियां प्यारा तोहफा चेहरों पे खुशियां लाती तबस्सुम गैरों को अपना बनाती तबस्सुम रिश्तो में मधुरता लाती तबस्सुम खिल जाता दिलों का चमन सारा भावों की सरिता बहाती तबस्सुम घर को स्वर्ग सा सुंदर बनाती तबस्सुम सुंदरता में चार चांद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *