Abhilasha kavita

अभिलाषा | Abhilasha kavita

“अभिलाषा”

( Abhilasha )

 

चाह बहुत  मनमंदिर मे भारत वीरो का गान करूं
 उनकी त्याग तपस्या का सदा मान सम्मान करूं

 

 श्रद्धा सुमन से ईश्वर की निसादिन करूं मैं पूजा
 भक्ति भाव में जो सुख पाऊं और कहां है दूजा

 

दिल मे ईच्छा गुरु चरणों में बना रहे मेरा ध्यान
शून्य ह्रदय में भर जाए जीवन का सच्चा ज्ञान

 

मन चाहे निज तात मात की हरदम करूं मैं सेवा
ममता के कर कमलों से जीवन भर करूं कलेवा

 

अखिल विश्व के जन-मानस में मानवता भर जाए
दया धर्म उपकार के पथ पर आगे कदम बढ़ाएं

 

सभी सुखी हो वसुधा पर कोई न भूखा  सोवे
कष्ट मलिनता पाप दूर हो कोई दुखी ना होवे

 

प्रेम भाव हो जन-जन में बना रहे भाईचारा
एक दूसरे के कंधों का मिलता रहे  सहारा

 

 प्रबल कमाना जग जीवन से दूर होय अंधियारा
अज्ञान तिमिर का नाश हो खिले ज्ञान उजियारा

 

 

?

कवि : रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

नवरात्रि नव रूप | Navratri kavita

Similar Posts

  • वक़्त

    वक़्त ** वक़्त ने वक़्त से जो तुझको वक़्त दिया है, हृदय पर रखकर हाथ बोलो- साथ तूने उसके क्या सुलूक किया है? कभी गंवाए हो बेवजह- नहीं कभी सुनी उसकी, ना ही की कभी कद्र ही; यूं ही तेरे पांव से जमीं नहीं खिसकी। पढ़ाई के दौर में लड़ाई में रहे व्यस्त, देखो कहीं…

  • नवीन मद्धेशिया की कविताएं | Navin Maddheshiya Poetry

    तेरी कलम तलवार बनेगी तेरी कलम तलवार बनेगीमेरी कलम दवा बनेगीबह रहे हैं जो आंसू इस गलफत मेंमेरी कलम दुआ बनेगी करेगी असर मेरी दूआ करेगी असर मेरी दूआइतना है यकीं मुझेमानो ना मानो यारोंखुद पर है यकीन मुझेमैं गफलतों की बातें ना करताअंदाज मेरा है यहीबातें होंगी फैसले भी होंगेतु कर इंतजार अभी तुमसे…

  • विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं

    विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं   विश्व पर्यावरण दिवस रोज मनाएं आओ चलो एक पेड़ लगाएं। सबकी रक्षा धर्म हमारा चलो पीपल ,बरगद ,नीम लगाएं। एक पेड़ लगाएं। सावन भादो ढूंढ के लाएं गौरैया, गिलहरियां आंगन बुलाएं। एक पेड़ लगाएं। पेड़ हमारा जीवन है इसकी रक्षा करना है धरती उजड़े इससे पहले हरियाली को पुनः…

  • बस वो बिकी नहीं | Poem bas wo biki nahi

    बस वो बिकी नहीं ( Bas wo biki nahi )   श्रृंगार की गजल कोई, हमने लिखी नहीं। सूरत हुजूरे दिल की, जबसे दिखी नहीं ॥   बिक गई थी लाखो में, इक तस्वीर बेहया, जिसमें लिखा था मां, बस वो बिकी नहीं ॥   हंसते रहे तमाम उम्र, जिसको छिपाके हम, हमसे वो बातें…

  • मुश्किल हो गया | Poem mushkil ho gaya

    मुश्किल हो गया ( Mushkil ho gaya )   जब तुम मुझसे मिलना ही नहीं चाहते थे तो फिर ये बातों का सिलसिला प्यार-मोहब्बत की बातें क्यों बढ़ाई…….??   क्यूँ झूठे चक्कर में डाला तुम अपना इरादा पहले ही बता देते क्यूँ तुमने मेरा चैन छीना क्यूँ मेरे मन को डुलाया? मैं नादान था जो…

  • गुलाबी | Gulabi

    गुलाबी ( Gulabi )   आई बेला मिलन की आप और गुलाबी हो गए पहले ही थे नैना मतवाले अब और शराबी हो गए झूम उठी है अमराई यौवन ने ली है अंगड़ाई अधरों पर छाई लाली गाल गुलाबी हो गए उठकर गिरती पलकेँ भी भर आई हैं मादकता में छूते केश कपोलों को तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *