तुम मिलो तो सही

तुम मिलो तो सही | kavita Tum Milo to Sahi

तुम मिलो तो सही

( Tum milo to sahi )

मन पे तेरे मन रख देगे, मन की बातें कह कर।
दबे हुए जज्बातों को भी,कह देगे हम खुल कर।
मन में तेरे जो संसय है, उसको मिटा देगे पर,
बीती बातें भूल के सारी…?
प्रिये तुम मिलो तो सही…..
रूठना तेरा हक है जानम, तुम्हे मनाना फर्ज मेरा।
जनम जनम का रिश्ता अपना,तू राधा मै श्याम तेरा।
जैसे चाँद चकोरी बिन, तडपत है चाँदनी रातों में,
अपने दिल का हाल बता दूं…?
प्रिये तुम मिलो तो सही…..
हे मृगनयनी चंचल चपला, क्यों इतना अकुलाई हो।
मुझे बता दो मन भावों को, नयनों से भूमि समाई हो।
शेर हृदय की धडकन हो ,जीवन का अभिमान मेरा,
हर चिन्ता को मिटा दूंगा पर….?
प्रिये तुम मिलों तो सही…..
आलिंगन करके मेरे, अधरों की प्यास बुझा देना।
खोल केशु मद्मस्त रूपसी, मन के ताप बढा देना।
फिर जो चाहोगी होगा वो, प्रेम प्रदान करो मुझको,
तोड के सारे बन्धन को पर…?
प्रिये तुम मिलों तो सही…..

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

श्याम रंग में | Hindi Poetry

Similar Posts

  • मां कालरात्रि | Maa Kalratri

    मां कालरात्रि ( Maa Kalratri )   नवदुर्गा का सप्तम रूप कालरात्रि है बड़ी महान, इस रूप में रक्तबीज वध को माता की प्रस्थान। जिस दैत्य को मारना था असंभव वो भी हुआ आसान, खड्ग से शीश काट मईया ने किया उसका रक्तपान। रक्तबीज वध करके मईया ने देवताओं को तार दिया, पापी और दुष्टों…

  • मैं कितना बदल गया

    मैं कितना बदल गया नस्लें बर्बाद हो गई हमारी आज के इस व्यवहार में,हर कोई आज बिक गया रिश्वत के इस पुरस्कार में।अपनी पर ध्यान नहीं देते पर पराई पर हम देते रहे,अब वो कहां शिष्टाचार बचा है अपनों के संस्कार में।। हम तो रिश्वत से अपना ख्वाब पूरा करना चाहते हैं,आजकल हम एक दूसरे…

  • कूष्मांडा मां | Kushmanda Maa

    कूष्मांडा मां ( Kushmanda Maa )    पिंड से ब्रह्मांड तक,मां कूष्मांडा दिव्य नजारा चतुर्थ नवरात्र अहम आभा, सर्वत्र भक्ति शक्ति वंदना । असीम उपासना स्तुति आह्लाद, दर्शन आदर सत्कार अंगना । अनंत नमन मां मंद मुस्कान, त्रिलोक आलोक मंगल धारा । पिंड से ब्रह्मांड तक, मां कूष्मांडा दिव्य नजारा ।। अनूप छवि अष्ट भुजाधारी,…

  • जय महाराणा प्रताप | Kavita on Maharana Pratap

    जय महाराणा प्रताप ( Jai Maharana Pratap )   हल्दीघाटी युद्ध चरम पर था स्वयं अरि काल बने राणा नर मुंडो से सटी रणभूमि जिधर निकलते महाराणा   महाराणा के बिन बोले ही अरि दल में जा घुसता चेतक पराक्रमी सवार प्रतापी राणा ओजस्वी दमकता मस्तक   ना भूख लगे ना पांव थके मेवाड़ी वीरों…

  • गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

    गणेश स्तुति ( Ganesh Stuti )   कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो संताप कष्ट हो या…

  • संभव हो तो | Kavita Sambhav ho to

    संभव हो तो ( Sambhav ho to )   संम्भव हो तो कुछ बातों पे, मेरे मन की करना। सूर्ख रंग के परिधान पर तुम,कमरबन्द पहना।   लट घुघरालें एक छोड़ कर, जूडें को कस लेना, लाल महावर भरी पैजनी,थम थम करके चलना।   काजल की रेखा कुछ ऐसी, जैसी लगे कटारी। बिदिया चमकें ऐसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *