पुत्री और शराबी पिता

पुत्री और शराबी पिता

पुत्री और शराबी पिता

 

पापा मेरी किताब , मेरे अरमान है,

 मेरी खुशी है, मेरा भविष्य है,

         सब बेच मेरी खुशियों का

         शराब पी गए,

 

पापा मां का मंगलसूत्र

सुहाग है मांग का सिंदूर है,

     सब बेच उनके अरमानों का

       शराब पी गए,

 

जो मिला था विरासत में

 बुजुर्गों से जागीर ,

       सब बेच पगड़ी की शोहरत

       इज्जत शराब पी गए,

 

बोलते हो पीता हूं गम भुलाने को

पापा सोचते भविष्य जो मेरा

अपना सब गम भूल जाते ।

 

सुन पुत्री की वेदना

हाथ से गिर पड़ी शराब,

 बोलती शराब है

अब मत मुझे छू,

बेटी के अरमानों का

गला न घोट,

दे उसकी खुशियों को

बुलंदियों की उड़न,

महक जाए इस धरती से

उस अंबर तक,

 

  सुन शराब की  बात

बोल पड़े पापा के आंसू

बेटी तू सरस्वती की है अवतार

जो दिखा दिए तुम ज्ञान का नूर

 

?

Dheerendra

लेखक– धीरेंद्र सिंह नागा

(ग्राम -जवई,  पोस्ट-तिल्हापुर, जिला- कौशांबी )

उत्तर प्रदेश : Pin-212218

यह भी पढ़ें : 

https://thesahitya.com/khwab-or-haqiqat-kavita/

Similar Posts

  • केतकी का फूल | Kavita ketaki ka phool

    केतकी का फूल ( Ketaki ka phool )   केतकी के फूल का भी अपना ही एक सफ़र रहा। प्रतिष्ठित रहा जो अपनी ही, शख्सियत के लिए सदा ही। जाना गया,वो माना भी गया हमेशा से बड़ा ही शाही रहा । किस्मत केतकी के फूल की अलग ही कहानी कहती हैं। सुंदर रहा वो अधुभूत…

  • मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Life poetry

    मुस्कुराना चाहिए ( Muskurana chahiye ) ****** सदैव मुस्कुराना चाहिए, भूल से भी क्रोध नहीं जताना चाहिए। धर्म, विज्ञान सबने इसे खारिज किया है, धैर्य और मुस्कुराने को ही प्राथमिकता दिया है। मुस्कुराने से सौंदर्य निखरता है, चेहरे पर तनाव आने से भी डरता है। स्वास्थ्यवर्धक भी है मुस्कुराना, सो साथियों सदैव मुस्कुराना । हर…

  • जीना मरना | Kavita Jeena Marna

    जीना मरना ( Jeena Marna )   घुट घुट कर जीने से मरना बेहत्तर घुटने टेक कर जीने से मरना बेहत्तर अकेले आये हो आज़ाद बन कर जीना ग़ुलाम बन कर जीने से मरना बेहत्तर सिर ऊंचा कर जीओ अदब एह़तराम से बेज़मीर बन कर जीने से मरना बेहत्तर पराये मह़ल से अपनी झुग्गी झौंपड़ी…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • महावीर स्वामी | Mahavir Swami par Kavita

    महावीर स्वामी ( Mahavir Swami )   सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ है पढ़ाया, लोक कल्याण का जिन्होंने मार्ग अपनाया। वीर अतिवीर सन्मति भी कहते है आपको, अहिंसा परमोधर्म का सिद्धांत है अपनाया।। बचपनें में नाम इनका वर्द्धमान राजकुमार, जैनधर्म के २४ वें तीर्थकर स्वामी महावीर। जन्म हुआ आपका ईसा से ५९९ वर्षो पूर्व,…

  • मन का आंगन | Man ka Aagan Kavita

    मन का आंगन ( Man ka aagan )   बात  अकेले  पन की हैं । उसमें उलझे पन की है ।। उलझन  में  सीधा रस्ता । खोज रहे जीवन की है ।। कांटे  भरे  चमन  में  एक । तितली के उलझन की है ।। नहीं एक भी फूल खिला । सूने उस मधुबन की है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *