मुस्कुराना चाहिए

मुस्कुराना चाहिए | Muskurana chahiye | Life poetry

मुस्कुराना चाहिए

( Muskurana chahiye )

******

सदैव मुस्कुराना चाहिए,
भूल से भी क्रोध नहीं जताना चाहिए।
धर्म, विज्ञान सबने इसे खारिज किया है,
धैर्य और मुस्कुराने को ही प्राथमिकता दिया है।
मुस्कुराने से सौंदर्य निखरता है,
चेहरे पर तनाव आने से भी डरता है।
स्वास्थ्यवर्धक भी है मुस्कुराना,
सो साथियों सदैव मुस्कुराना ।
हर परिस्थिति में,
दुःख,सुख,तकलीफ में।
कोई ग़म हो,
या आंखें नम हो?
हमें मुस्कुराना चाहिए !
आसान नहीं है-
जानता हूं,
यह एक कला है-
मानता हूं।
यह कला सबको आनी चाहिए,
बस थोड़ा सा धैर्य और संतोष चाहिए।
तनाव हो जाता है छू-मंतर,
यदि इंसा मुस्कुराए निरंतर।
दूसरों पर भी पड़ता है साकारात्मक प्रभाव,
मिट जाता क्लेश-द्वेष, बढ़ जाता है सद्भाव।
गुस्सा हराम है,
इससे नुकसान ही नुकसान है।
मस्तिष्काघात होने का भी डर है,
यह कई और बीमारियों का घर है।
पिट्सबर्ग यूनिवर्सिटी ने शोध कर बताया है,
कई गंभीर आशंकाओं को भी जताया है।
क्रोध तज कर मुस्कुराने में ही भलाई है,
आखिर किस बात की लड़ाई है ?
हम सब यहां भाई भाई हैं।
परेशानियां आएंगी जाएंगी !
मुस्कुराहटों के आगे कितने दिन टिक पाएंगी?
मुस्कुराकर हर समस्या का हल ढ़ूंढ़ लेंगे,
दिल हार कर दिल जीत लेंगे।
यही है बाजीगरी,
यही है बहादुरी ।
मुस्कुराकर दुनिया को दिखाएंगे जादूगरी,
मुस्कुराना ही है जादू की छड़ी ।
यह बात सबको बताना चाहिए,
हमें सदैव मुस्कुराना और मुस्कुराना चाहिए।

 

*****

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार

 

यह भी पढ़ें :-

क्रोध के अतिरेक से बचें | Poem on anger in Hindi

Similar Posts

  • प्यार की लक्ष्मण रेखा | Poem pyar ki lakshman rekha

    प्यार की लक्ष्मण रेखा ( Pyar ki lakshman rekha)    तपती ज्वालाओं के दिन हों या ऋतु राज महीना। मेरे प्यार की लक्ष्मण रेखा पार कभी मत करना। नभ समक्ष हो या भूतल हो, तुम मेरा विश्वास अटल हो, रहे पल्लवित प्रेमवृक्ष यह चाहे पड़े विष पीना।।मेरे.. जब जब फूल लगेंगें खिलने, अंगारे आयेंगे मिलने,…

  • बात

    बात ** रात हुई ना बात हुई क्या बात हुई? कुछ खास हुई! नाराज हुई नासाज हुई ऐसी क्यों हालात हुई? बड़ी खुश थी! जब मुलाकात हुई फिर इस खामोशी की वजह क्या हुई? जो वो रूठ गई क्या सचमुच मुझसे कुछ भूल हुई? क्या बात ही कोई चुभ गई? जाने एकदम क्यों वो चुप…

  • बना दें अब ख़ुदा कोई मुहब्बत की कहानी है

    बना दें अब ख़ुदा कोई मुहब्बत की कहानी है     बना दें अब ख़ुदा कोई मुहब्बत की कहानी है ख़ुदा क्या जिंदगी तन्हा मुझे यूं ही बितानी है   ख़ुशी अब भेज दें मेरी उदासी जिंदगी में ही ख़ुदा क्या जिंदगी यूं ही ग़मों से हाँ  निभानी है   किसी भी तरहा उससे रब…

  • वो गांव बहुत याद आता है

    वो गांव बहुत याद आत है बीता बचपन गांव में वह गांव बहुत याद आता है l टेढ़ी ~मेढ़ी गलियां चुभ गये कांटे छाले पड़ गए पांव में वो गांव बहुत याद आता है l हम खेले खेल नदिया तीरे भरी दुपहरिया आम की बगिया l कुहके कोयलिया खाएं कच्ची अमिया लेकर नमक मिर्च की…

  • मैदान-ए-जंग में | Maidan-e-jung par Kavita

    मैदान-ए-जंग में ( Maidan-e-jung mein )   मैदान-ए-जंग में जब उतर पड़े रणधीर। हर हर महादेव गूंजे ले हाथों में शमशीर। वंदेमातरम वंदेमातरम बोल रहे रणवीर। महासमर में महारथी कूद पड़े सब वीर। आजादी का बिगुल बजे तीरों पे चले तीर। जान हथेली पे लेकर जब बढ़ चले महावीर। शौर्य पराक्रम ओज भर मैदान में…

  • हमारे अटल जी

    हमारे अटल जी जो अटल रहा,अटल है उसका क्या बखान लिखूं,जिसे अमरत्व प्राप्त हो उसका जीवनदान लिखूं।जिसने भारतीय भाषाओं को जग में मान देकर,प्रति करूं खुद को समर्पित थोड़ा सा ज्ञान लिखूं।। अटल जी की प्रतिभाओं को सारा जग जानता है,कोई ऐसा लाल नहीं,जो इस लाल को न पहचानता है।जिसने पूरे ब्रह्मांड को अपना ही…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *