Tip-tip karti boonde

टिप-टिप करती बूंदे | Tip-Tip karti Boonde

टिप-टिप करती बूंदे

( Tip-tip karti boonde )

 

आसमान‌ से बरस रहा है आज झमाझम पानी,
झूमो‌ नाचों ख़ुशी मनाओ मिलकर दिल जानी।
टिप टिप करती बूॅंदे लगती है सभी को सुहानी,
चलों सोनू मोनू ‌टीना बीना करें सभी मनमानी।।

जूता-चप्पल कोई ना पहनो भागो दौड़ो सरपट,
उछल कूद का आनन्द लो आओ सब झटपट।
बरस रहा है प्यार धनाधन आज इस धरती पर,
ला रही है पानी बदरिया काली-पीली नटखट।।

हरा भरा अब होगा ऑंगन खेत और खलिहान,
नाच उठेगा मन-मयूरा बन ये पशु पक्षी इंसान।
अटूट नाता है बरसात का धरती माता के साथ,
मिट्टी भी सोना उगलेगी जय हो इन्द्र भगवान।‌।

बरसों इतना कि भर जाएं सभी कुॅंए व तालाब,
सपने सारे सच हो सबके‌ सोचा जिसने ख़्वाब।
पर्यावरण भी शुद्ध होगा काम में होगा विकास,
बनकर घूमें हम सभी जैसे आया कोई नवाब।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • लो आई जगमग दिवाली | Diwali ke geet

    लो आई जगमग दिवाली ( Lo aayi jagmag diwali )   लो आई जगमग दिवाली दीप जले घर आंगन में। खुशियों भरी बहारें आई फूल खिले हर आंगन में। दीप जले घर आंगन में   सद्भावों की बहती धारा धन वैभवता भंडार रहे। लक्ष्मी जी की कृपा बरसती खुशियां अपार रहे। रिश्तो में मधुरता घोले…

  • होली व शब्बेरात का त्यौहार | Kavita Holi Shab-e-berat

    होली व शब्बेरात का त्यौहार  ( Holi wa Shab-e-berat ka tyohar )    फाल्गुन की पुण्य पूर्णिमा,थी मंगल तिथि सात । हिन्दुओं की होली, मुस्लिमों की शब्बेरात । खेलें खायें मनाये, पूजें  सभी एक साथ-साथ। पूर्वजो  के प्रतीक गुजिया,चिराग की बिसात। आओ मनाये  होली शब्बेरात  का त्यौहार ।।1।।  नाचे गायें  मधुर फाग फैले चहुँओर ।…

  • टूटे हुए सपने | Toote hue Sapne

    टूटे हुए सपने ( Toote hue sapne )   तोड़ता भी रहा जोड़ता भी रहा टूटे सपनों को मैं रात भर खुली आंख जब सहर हुई टुकड़े ही टुकड़े थे बचे सामने उम्र भीं काबिल न थी जोड़ पाने में बहत्तर छेदों की गुदड़ी थी मिली सिल सिल कर भी सिलते रहे जर्जर दीवारें भी…

  • सतत विद्रोही | Satat Vidrohi

    सतत विद्रोही ( Satat Vidrohi )  सतत् विद्रोही-मैं सतत्,सनातन, निरपेक्ष, निर्विकार, निर्भीक’ विद्रोही’ मैंने गान सदा, सत्य का ही गाया धन- यश, वैभव, सत्ता सुंदरी का आकर्षण मेरे मन को तनिक डिगा नहीं पाया… धन -कुबेरों की अट्टालिकाओं को देख मेरा हृदय कभी नहीं अकुलाया क्रांतिवीरों के यशोगान में ही मैंने जीवन का सब सुख…

  • गैरों की संगत | Gairon ki Sangat

    गैरों की संगत ( Gairon ki sangat )    ऐ दोस्त, संभल कर चल परख कर चल समझ कर चल क्योंकि गैरों की संगत अपनों को दुश्मन बना देती है।   ऐ दोस्त! समझना बड़ा मुश्किल है किसी के रुप को, पढ़ना बड़ा मुश्किल है बनावटी चेहरों को क्योंकि गुमराह सभी को अंधा बना देती…

  • कागा कारवां | Kaga Karvan

    हिंदी है हम हिंदी है हम हिंदी राष्ट्र भाषा हमारी लिखना पढ़ना हिंदी में राष्ट्र भाषा हमारी हिंदी आन बान शान जान ज़ुबान आलीशान रोम रोम में बहती धारा भाषा हमारी हर शब्द में प्रेम की ख़ुशबू पावन कल कल करती रस धारा भाषा हमारी बोल चाल में खिलते दिल के कंवल आनंद की चलती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *