Chaliye to Tirath

चलिए तो तीरथ | Chaliye to Tirath

चलिए तो तीरथ

( Chaliye to Tirath )

 

एक पल तू-

गीत उर गुनगुनाले
संग अपंग होले
रंग मायूस चढ़ाले
खुशियां गुरबे बांट ले
खामोशियां वक्त की
छट जाएगी

एक पल तू-

मीत मन बिठाले
गले हंसके लगाले
प्रेम ह्रदय बसाले
दुख जन हरले
खाइयां ताउम्र
मिट जाएगी

एक पल तू-

प्रीत जग जगाले
द्वेष सब भगाले
सूर-मीरा-नंद गाले
ईश दरस करले
ऊँचाईयां बैर की
ढ़ह जाएगी

Shekhar Kumar Srivastava

शेखर कुमार श्रीवास्तव
दरभंगा( बिहार)

यह भी पढ़ें :-

त्राहिमाम | Kavita Trahimam

Similar Posts

  • गुस्ताखी | Gustakhi

    गुस्ताखी ( Gustakhi )    कलियों के भीतर यूं ही , आ नही जाती महक समूचे तने को ही , जमीं से अर्क खींचना होता है चंद सीढ़ियों की चढ़ाई से ही, ऊंचाई नही मिलती अनुभवों के दौर से गुजर कर ही, सीखना होता है सहयोग के अभाव मे कभी, मंजिल नही मिलती अकेले के…

  • फूल और कांटे | Phool aur kaante | Kavita

    फूल और कांटे ( Phool aur kaante )   सदा रहो मुस्काते राही नित पथ में बढ़ते जाना बाधाओं का काम रोकना निरंतर चलते जाना   फूल और कांटे जीवन में सुख दुख आते जाते संघर्षों में पलने वाले सौरभ भरकर मुस्काते   पुष्प की सुंदरता को हम दूर से निहारा करते कांटो से सुरक्षा…

  • श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे | Janmashtami ke geet

    श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे ( Shyam ki bansuri mujhe pukare )   धूम मची जमुना किनारे, श्याम की बांसुरी मुझे पुकारे। राधा के घनश्याम प्यारे, मीरा के प्रिय मोहन दुलारे। जय गोविंदा जय गोविंदा -2   केशव माधव नटवर नागर, अधरो पे मुरली साजे। रुनक झुनक बाजे पैजनिया, मोहक धुन बंसी बाजे। गोवर्धनधारी की…

  • गणेश स्तुति | Ganesh Stuti

    गणेश स्तुति ( Ganesh Stuti )   कवि जन की कलम हो तेजस्वी कुछ ज्ञान प्रकाश दो गणपति जी निज सेवक जान अनुग्रह का वरदान दो मेरे गणपति जी हम सबके नाव खेवैया हो तुम पालक सृष्टि रचैया हो हो मातु पिता गुरु स्वामी तुम कण- कण में तुम्हीं बसैया हो संताप कष्ट हो या…

  • एक अजीब लड़की | Poem ek ajeeb ladki

    एक अजीब लड़की ! ( Ek ajeeb ladki ) ***** घड़ी घड़ी कपड़े है बदलती, बिना काम बाजारों में है टहलती। अभी दिखी थी साड़ी में, अब आई है गाउन में; नयी नयी लग रही है टाउन में। अधरों पर लिए अजीब मुस्कान, कुछ खास नहीं उसकी पहचान। मुखरे पर किए अतिशय श्रृंगार, युवा धड़कनें…

  • भुखमरी की पीर | Bhukhmari par Kavita

    भुखमरी की पीर ( Bhukhmari ki peer )    भूखे नंगे लाचारों की नित पीर सुनाया करता हूं। मैं सत्ता के गलियारों में अलख जगाया करता हूं। जठराग्नि आग बन जाए भूखमरी हो सड़कों पे। मैं कलम की नोक से आवाज उठाया करता हूं। बेबस मासूम पीड़ा की तकदीर सुनाया करता हूं। कचरों में भोजन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *