Shiv ke Dwar

सावन में चले शिव के द्वार | Shiv ke Dwar

सावन में चले शिव के द्वार

( Sawan mein chale shiv ke dwar )

 

अगम अगोचर अविनाशी औघड़ दानी सरकार।
महादेव शिव शंकर शंभू जटा बहती गंगा धार।
सावन ने चले शिव के द्वार

डम डम डमरू वाले बाबा गले सर्प की माला।
भस्म रमाए महाकाल शिव तांडव है मतवाला।
शशि शेखर ध्यान मग्न भोले बाबा लखदातार।
देवों के देव महादेव भक्तों का करते बेड़ा पार।
सावन में चले शिव के द्वार

त्रिनेत्र त्रिशूलधारी शिव नटराज है निर्विकार।
नीलकंठ महादेव सदाशिव बसते चारों धाम।
भोलेनाथ बाबा वरदानी दुनिया के करतार।
कैलाशपति महादानी भोले सब सुखों का सार।
सावन में चले शिव के द्वार

बम बम भोले रटे सदा हर हर महादेव ले धार।
हर लेते हर पीर शंकर बहती जीवन में रसधार।
बढ़े चलो शिव शरण में भोले की लीला अपरंपार।
भक्तों के भंडार भरे शिव सबकी नैया करते पार।
सावन में चले शिव के द्वार

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

बजे तब मेरे मन के तार | Baje Tab Mere Man ke taar

Similar Posts

  • हलाहल का प्याला

    हलाहल का प्याला कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला | हर डगर मोड क्या पग-पग पर था अंधियाराथा कहीं क्षितिज से दूर भाग्य का हरकाराहमने संघर्षो में कर्तव्यों को पाला ।कुछ मन को इतना किया किसी ने मतवालापी गये सैकड़ों बार हलाहल का प्याला |। अब आदि-अन्त…

  • चेहरा तुम्हारा | Chehra Tumhara

    चेहरा तुम्हारा ( Chehra Tumhara ) बहुत ख़ूबसूरत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। ये गुस्ताख़ नज़रें,यह क़ातिल तबस्सुम।फिर उस पर तुम्हारा यह तर्ज़-ए-तकल्लुम।यक़ीं तुमको आए न आए यह सच है।सरापा क़यामत है चेहरा तुम्हारा।निगाहों की जन्नत है चेहरा तुम्हारा। नहीं कोई गुल ऐसा दुनिया में दिलबर।नज़र तुम ही आते हो हर शय…

  • आइल जब से होलिया | Ail Jabse Holiya

    आइल जब से होलिया ( Ail Jabse Holiya )   पीछे पड़ल गँउवाँ-जवार, आईल जब से ई होलिया। लोग माँगेन दिलवा हमार, आईल जब से ई होलिया। (4) कोरी उमरिया बा, कोरी चुनरिया, बस में न बाटे ई हमरी अंचरिया। हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हमरी अंचरिया हो,हमरी अंचरिया, हर कोई माँगे उधार, आईल जब से…

  • पुलक उठा

    पुलक उठा पुलक उठा रितुराज आते ही मन।नाप रहे धरती के पंछी गगन ।। पनघट के पंथ क्या वृक्षों की छाँवधरा पर नहीं हैं दोनों के पाँवलगा हमें अपना गोकुल सा गाँवकहा हमें सब ने ही राधा किशन।पुलक उठा –++++ प्रेम राग गाती हैं अमराइयांँउठती हैं श्वासों में अंगड़ाइयांँरास रंग करती हैं परछाइयांँभीग गया प्रेम…

  • तेरे चरणों में आया हनुमान

    तेरे चरणों में आया हनुमान   तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। (2) चीर के सीना तुम्हें कैसे दिखाऊँ, टूटी है कश्ती बता कैसे आऊँ। कर दे तू रहिया आसान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। तेरे चरणों में आया हनुमान, मेरी तू बिगड़ी बना दे। रातों ही रात तू संजीवनी लाए,…

  • मेरी बीवी ऐसी हो | Meri Biwi

    मेरी बीवी ऐसी हो ( Meri biwi aisi ho )    फर्राटा से इंग्लिश बोले, शॉपिंग करके लाती हो। पाक कला में माहिर पूरी, मोटी रकम कमाती हो। सुंदर सी गुणवान सुंदरी, परियों की सी रानी हो। घर मालकिन समझदार, बीवी बड़ी सयानी हो। पूरा रखे ख्याल मेरा, जो मुझ पर जान लुटाती हो। आजा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *