प्रीत की डोर | Preet ki Dor

प्रीत की डोर

( Preet ki dor ) 

 

प्रीत की डोर लाई, हंसती मुस्काती बहना आई।
कलाई पर बांधे राखी, सदा खुश रहो मेरे भाई।

सावन की रुत आई, चुनर ओढ़ धरा गुस्काई।
रेशम की डोर बहना, राखी थाल सजाकर लाई।

अक्षत चंदन रोली, मस्तक तिलक लगाई।
हाथों में बांधे राखी, संग श्रीफल और मिठाई।

रक्षाबंधन पर्व शुभ आया, स्नेह सुधा बरसाया।
भाई बहन की खुशियां, राखी का त्योहार आया।

रक्षा महापर्व भाई बहन का, राखी का त्यौहार।
रक्षासूत्र रेशम की डोरी, बहना का है प्यार।

धरती अंबर पर्वत नदियां, वृक्षों को बांधे राखी।
मुस्कानों के मोती बांटे, आपस में बांधे राखी

सद्भावो की सरिता बहती, भाव उमड़े प्रेम धरे।
ललाट दमकते भाई के, भंडार सारे रहे भरे।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जनमत हूं शान हूं | Janamat

Similar Posts

  • एंटीबायोटिक से बचें | Kavita

      एंटीबायोटिक से बचें ******* शहद को एंटीबायोटिक से ज्यादा बेहतर बताया गया है, आक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के विद्वानों ने इसका खुलासा किया है। यदि सर्दी खांसी ज़ुकाम हो! तो एंटीबायोटिक के बदले बुजुर्गो के सुझाए, सदियों पुराने नुस्खे ही आजमाएं ‌। जी हां, जी हां सही समझा आपने, शहद का ही इस्तेमाल करें। दिन में…

  • गला कटे तत्काल | Gala Kate Tatkal

    गला कटे तत्काल ( Gala Kate Tatkal ) कत्ल करे दुश्मन बने, बदल गई वो चाल। करके देखो नेकियाँ, गला कटे तत्काल।। जो ढूंढे हैं फायदा, उनका क्या परिवार। संबंधों की साधना, लुटती है हर बार।। नकली है रिश्ते सभी, नहीं किसी में धीर। झूठी है सद्भावना, समझेंगे क्या पीर।। सब कुछ पाकर भी रहा,…

  • बलिदान | Kavita

    बलिदान ( Balidan )   क्या है आजादी का मतलब देश प्रेम वो मतवाले लहू बहाया जिन वीरों ने बलिदानी वो दीवाने   मातृभूमि पर मिटने वाले डटकर लोहा लेते थे देश भक्ति में ऐसे झूले फांसी तक चढ़ लेते थे   जलियांवाला बाग साक्षी अमर कथा उन वीरों की वंदे मातरम कह गए जो…

  • पाषाण युग | Pashan Yug par Kavita

    पाषाण युग ( Pashan yug)    स्वर्ण युग बीता रजत युग वो ताम्र युग चले गए। कलयुग में नर भांति भांति पग पग पे छले गए। पत्थर दिल लिये लो आया अब पाषाण युग। प्रस्तर ही पूजे जाते हैं शिलालेखों में बीते युग। दुख दर्द भाव भावना पीर पराई जाने कौन। वक्त खड़ा चुप्पी साधे…

  • दीपावली शुभकामना | Diwali shubh kamna

    दीपावली शुभकामना ( Deepawali shubh kamna )   सम्बन्धों के दीप जलाये तुमने देकर प्यार मेरे घर आँगन में करते रहे सदा उजियार !   सारे जीवन यह अपनापन बना रहे हममें दुनिया को बाँटें हम मिलकर खुशियों के उपहार !   अनजाने अनचाहे जो भी आयें अब अवरोध अपने विश्वासों से उन पर पा…

  • अपनी गलती पर अंधभक्त | Andhbhakti par Kavita

    अपनी गलती पर अंधभक्त ( Apni Galti Par Andhbhakt )   सारे ख़ामोश हो जाते हैं, ढ़ूंढ़ने पर भी नजर नहीं आते हैं। बोलती हो जाती है बंद, आंखें कर लेते हैं अंध। सिर झुकाते हैं, मंद मंद मुस्कुराते हैं; दांत नहीं दिखाते हैं! पहले भी ऐसा होता था… कह चिल्लाते हैं। अब तकलीफ क्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *