Lohargal Dham

लोहार्गल धाम | Lohargal Dham

लोहार्गल धाम

( Lohargal dham ) 

( शेखावाटी,नवलगढ़ जिला झुंझुनूं (राजस्थान) में अवस्थित लोहार्गल धाम की स्तुति में कुछ पंक्तियां सादर निवेदित हैं )

 

शेखावाटी हरिद्वार उपमित, पुनीत पावन लोहार्गल धाम

अलौकिक द्वापर ब्रह्म हृदय,
पाप मोक्ष परम स्थल ।
विष्णु मत्स्य अवतार धरा,
धारित भव्य रूप सकल ।
ब्रम्हद पुरात्तन अलंकार ,
प्रदत्त स्वर्ग तुल्य आराम ।
शेखावाटी हरिद्वार उपमित, पुनीत पावन लोहार्गल धाम ।।

महाभारत युद्ध पश्चात ,
पांडव पाप मुक्ति प्रयास ।
भ्रमण तीर्थ दर तीर्थ,
पुष्कर राज अल्प आस ।
अग्र कदम लोहार्गल धर,
शस्त्र अस्त्र गलन आयाम ।
शेखावाटी हरिद्वार उपमित, पुनीत पावन लोहार्गल धाम ।।

अरावली श्रृंखला मनभावन,
सुमेरु पौत्र माल केतु श्रृंगार ।
सप्त दिव्य जल धारा स्नान,
पूर्ण धर्म कर्म पुण्य भंडार ।
अस्सी कोसीय भाद्रपद परिक्रमा ,
सनातनी संस्कृति प्रेरक पैगाम ।
शेखावाटी हरिद्वार उपमित, पुनीत पावन लोहार्गल धाम ।।

देव तपोभूमि संज्ञानित,
मनहर प्राकृतिक सौंदर्य ।
अस्सी आधिक्य अनूप मंदिर,
पूजा उपासना भाव साहचर्य ।
सौम्य अरावली कंदराएं ,
अविरल नेह वृष्टि सुबह शाम ।
शेखावाटी हरिद्वार उपमित,, पुनीत पावन लोहार्गल धाम ।।

 

महेन्द्र कुमार

यह भी पढ़ें :-

रक्षा बंधन पर्व शोभित | Raksha Bandhan Parv

 

Similar Posts

  • आनंद के पल | Kavita Anand ke Pal

    आनंद के पल ( Anand ke Pal ) जीवन की खुशीयों का मोल समझो। अपने परायें के सपनों को समझो। प्यार मोहब्बत की दुनिया को समझो। और समय की पुकार को समझो।। मन के भावों को समझते नही। आत्म की कभी भी सुनते नही। दुनिया की चमक को देखते हो। पर स्वयं को स्वयं में…

  • अंधापन | Kavita Andhapan

    अंधापन ( Andhapan ) मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है यादों के फूटे हुए घड़े मे अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती भागती हुयी रफ्तार मे वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में बदलने लगा है नये की चाहत में पुरानी वस्तुयें हि नही पुराने लोग और…

  • विश्वास | Vishwas

    विश्वास ( Vishwas )    माना ,मैं कुछ नही नंदी भर हूं उनके सागर की तब भी गर्व है मुझे की उनकी इकाई तो हूं ! विश्वास है मुझे कर्म ही मंजिल है मेरी पहुचूं न पहुंचूं मुकाम तक परिणाम तो है वक्त के गर्भ मे तब भी ,गर्व है मुझे की मेरा वजूद तो…

  • नारी हो तुम | Nari par Kavita

    “नारी हो तुम “ ( Nari ho tum )    जगत मैं आई हो तो, संसार का कुछ उद्धार करो! अपने अस्तित्व की एक नई , फिर से तुम शुरुआत करो जो जग में जाने जाते हैं , वही वीर कहलाते हैं तुम नारी हो शक्ति स्वरूपा नारायणी जैसा तुम काम करो ! हो समाज…

  • रक्तबीज सी अभिलाषाएं | Raktabeej

    रक्तबीज सी अभिलाषाएं ( Raktabeej si abhilashayen  )   रे मायावी बोल। आदि अन्त क्या इस नाटक का, कुछ रहस्य तो खोल। रे मायावी बोल। रह कर स्वयं अदृश्य दृश्य तू प्रतिपल रहे बदलता। ऊपर नीचे दिग्दिगन्त में, इंगित तेरा चलता। माटी के पुतले को तूने प्राण शक्ति दे डाली। नश्वर काया में अविनश्वर विषय…

  • भगवान विष्णु अवतार परशुराम | Parashuram

    भगवान विष्णु अवतार परशुराम ( Bhagwan Vishnu Avatar Parashuram )   भगवन हरि विष्णु के आप थें ऐसे छठवें अवतार, राम समान शक्तिशाली थें रखते फरसा हथियार। वीरता का साक्षात उदाहरण एवम नाम परशुराम, अहम भूमिका निभाये थें जो त्रेतायुग एवं द्वापर।। जो अपना गुरु भगवान शिव-शंकर को मानते थें, महेन्द्र गिरी पर्वत जाकर कठोर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *