Kavita Andhapan

अंधापन | Kavita Andhapan

अंधापन

( Andhapan )

मेल, एक्स्प्रेस का नही, अब
बुल्लेट ट्रेन या हवाई सफर का जमाना है
यादों के फूटे हुए घड़े मे
अब यादेँ भी अधिक देर तक नही ठहरती
भागती हुयी रफ्तार मे
वर्तमान बहुत तेजी से अतीत में
बदलने लगा है

नये की चाहत में
पुरानी वस्तुयें हि नही
पुराने लोग और पुराने रिश्ते भी अब
यादों की गली से होते हुए
अंधेरे में विलीन होते जा रहे हैं

रहा नही अब कुछ ,पुराने जैसा
न रिश्ते नाते न लगाव अपनापन
खंडहर होते मकान की तरह
लोगों की सोच भी अब
महल की यादगार जैसा
कुछ नहीं रहा

तलाश तो है सुकून की
पर कहाँ, किसी को पता नही
जा रहे हैं कहाँ, किसलिये
किसी को पता नही
खुली आँख में अंधापन लिए
उजाले की चाहत
सिवा मूर्खता और कुछ नहीं

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

गुमान | Kavita Gumnam

Similar Posts

  • ओज | Oj

    ओज ( Oj )   बड़े हुए तो क्या हुए जब कर न सके सम्मान किसी का  समझे खुद को अधिकारी पद का  समझ ना पाए स्वाभिमान किसी का चाहे ,खुद ही को चर्चित होना  ऊँचे आसन का मान लिए बैठे मन के भीतर समझे कमतर सबको खुद को ही प्रथम शीर्ष किए बैठे  ऐसी…

  • गीता ज्ञान | Geeta Gyan

    गीता ज्ञान ( Geeta Gyan )   जब से गीता ज्ञान मिला मुझे भागवत में भगवान मिला, कण कण में जब नारायण तो फिर कण-कण से मुझे ज्ञान मिला! नहीं सर्वज्ञ अंतर्यामी में , ना ही में कुछ जानता हूं मेरे अंदर भी तू है बसा हुआ ! मैं तुझको पहचानता हूं।। देख धनुर्धर अर्जुन…

  • धरती के भगवान | Kavita dharti ke bhagwan

    धरती के भगवान ( Dharti ke bhagwan )   आज धरा पर उतर आए धरती के भगवान। मारना नहीं काम हमारा हमतो बचाते जान।   जीवनदाता जनता का कातिल कैसे हो सकता है। जान फूंके मरीज में अन्याय कैसे सह सकता है।   राजनीति का मोहरा सतरंजी चाले मत खेलो। जिंदगी देने वाले को मौत…

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • गणतंत्र दिवस | Republic Day

    गणतंत्र दिवस ( Republic Day ) ( 2 )  प्यारा भारत देश हमारा,मन से खुशी मनाऍंगे। आया है गणतंत्र दिवस यह, विजय ध्वजा लहराऍंगे। भारत धरती कहती सबसे,बालक मेरे न्यारे हो। मेरी रक्षा खातिर तुमने, अपना सब कुछ वारे हो। युगों-युगों तक नाम तुम्हारा,धुन आजादी गाऍंगे। आया है गणतंत्र दिवस यह,विजय ध्वजा लहराऍंगे। भारत माॅ॑…

  • महामाया कालिका | Mahamaya Kalika par Kavita

    महामाया कालिका ( Mahamaya kalika )    दुःख-कष्टों को माॅं काली तुरन्त दूर कर देती, नौकरी व्यापार और धन समस्या मिटा देती। सभी से है वह शक्तिशाली और प्रभावशाली, किसी भी काम का वह शीघ्र परिणाम देती।। जगदम्बे की महामाया भी कहते है जिसको, लाल वस्त्र व लाल आसन भाते है जिसको। सामान्य पूजन तंत्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *