विश्वास | Vishwas

विश्वास

( Vishwas ) 

 

माना ,मैं कुछ नही
नंदी भर हूं उनके सागर की
तब भी गर्व है मुझे
की उनकी इकाई तो हूं !

विश्वास है मुझे
कर्म ही मंजिल है मेरी
पहुचूं न पहुंचूं मुकाम तक
परिणाम तो है वक्त के गर्भ मे
तब भी ,गर्व है मुझे
की मेरा वजूद तो है !

ख्वाहिश नही महासागर की
सागर भी शायद न बन पाऊं
सरोवर भी कम तो नही
तब भी गर्व है मुझे
की जल तो बनकर रहूंगा ही !

समझौता करूं स्वाभिमान से
यह गंवारा नही मुझे
विनम्रता मे नम्रता भी
सीमित है एक सीमा तक ही
टूटा हूं खुद मे भी कई बार
तब भी गर्व है मुझे
की अभी तक बिखरा नही हूं !

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

लागत | Laagat

Similar Posts

  • आज वो इंकलाब लिख दूँगा | Ghazal

    आज वो इंकलाब लिख दूँगा! ( Aaj wo inquilab likh dunga )     आज वो इंकलाब लिख दूँगा! हर अदू का हिसाब लिख दूँगा   हो  महक हर पन्ने उसी की ही ख़ून से वो  क़िताब लिख दूँगा   साथ जो पल उसके  बिताए है हर किस्सा लाज़वाब लिख दूँगा   शक्ल से जो…

  • मैं आपकी | Kavita Main Aap ki

    मैं आपकी ( Main Aap ki ) जनम -जनम का प्रीति जुड़ा है । सर्वस्व आपसे पूरा है ।। धर्म, हे प्रभु! आप निभाइए। सुमा के भी नाथ कहाइए।। मांग सिंदुरी नित सजती रहे। पाँव पैंजनियाँ बजती रहे ।। कंगन भी मैं तो खनकाऊँ। नित मैं आपकी ही कहाऊँ।। भक्ति- धारा सदा बहाइए। सुमा के…

  • चन्द्र विजय अभियान | Chandra Vijay Abhiyan

    चन्द्र विजय अभियान ( Chandra Vijay Abhiyan )    आदिकाल से दिये जगत को,सभी ज्ञान- विज्ञान इसीलिए ही तो भारत ने , पाया गुरुतर मान !! संधारित है अब इस भू का,गगन विजयअभियान चन्द्रलोक के दक्षिण थ्रुव पर, गूॅंज रहा यश-गान !! इस संस्कृति की वैज्ञानिकता,स्वयं प्रमाण बनी है चन्द्रलोक में उतर चुका है ,…

  • नरेन्द्र सोनकर की कविताएँ | Narendra Sonkar Poetry

    रोटी बड़ी या देश बड़ा? संसद गूंगीसांसद गूंगान्यायालय गूंगान्यायाधीश गूंगासत्ता गूंगीशासन गूंगादल-दल गूंगागण-गण गूंगाबस्ती गूंगीघर-घर गूंगाजन-जन गूंगाकण-कण गूंगाधरम-करम का परचम गूंगापढ़ें-लिखें का दमखम गूंगाइस देश का सिस्टम गूंगा अशिक्षा का ग्राफ न पूछो?महंगाई की भाप न पूछो?बेरोज़गारी ज़िंदा डसतीछात्र लटकते हैं फांसी परहताशा, निराशा इतनी खून, मांस, लोग बेचें किडनी! नगर-सिटी क्या,बस्ती क्या,लोग भटकते दर-बदररोटी…

  • हे कवि | Hey Kavi

    हे! कवि  ( Hay kavi )      हे कवि! कविता कुछ खास लिखो अंतर्मन का विश्वास लिखो रुक रुक कर कलम चलाओ ना खुल कर अपनी हर बात लिखो   तुम कवि तुमको अधिकार मिला कलमों जैसा हथियार मिला धिक्कार है तेरी कलमों को यदि सच का ना इतिहास लिखा।   श्रृंगार वीरता लिखते…

  • जय मां शारदे | Kavita Jai Maa Sharda

    जय मां शारदे ( Jai Maa Sharda ) हाथ जोड़ विनती करूं सुनिए चित लगाय l सर्वप्रथम पूजन करूं माँ आप होएं सहाय l सुनिए माँ विनती मेरी करो मन में प्रकाश l आन विराजो जिव्हा में मीठी बोली हो ख़ास ह्रदय में ज्ञान की ज्योति जला दो l नित गढ़ूं में नये आयाम l…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *