Tar Batar

तर बतर. | Tar Batar

तर बतर.

( Tar batar ) 

 

घुल जाने दो सांसों मे सांसे अपनी
यूं ही ये जिंदगी तर बतर हो जाए
तेरी बाहों के आलिंगन मे रहूं सदा
तेरे साए मे जिंदगी बसर हो जाए

न खौफ जमाने का सताए मुझे
न कभी दूर तू जाए मुझसे
धड़कते रहें यूं ही दिल हरदम
शिकवा न मुझे तुझ्से, न तुझे मुझसे

ये दीवानगी ये कशिश यूं ही बनी रहे
यूं ही केशों मे उंगलियां उलझती रहें
तू आए जब भी बहुत करीब मेरे
सहेलियां भी तुझसे जलती रहें

चले आए हैं हम अतीत से चलते हुए
कल भी सफर मे हम साथ ही रहें
ये बंधन है अनगिनत जन्मों का
हर जनम हम यूं ही साथ चलते रहें

हो जाना खफा भले कभी तुम मुझसे
मुझसे दूर मगर ,कभी होना नही
तू है तो मैं हूं, तुझसे ही धड़कन
तू ही जान , तू ही आंखों की फडकन

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

.फितरत | Poem on Fitrat in Hindi

Similar Posts

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • लेखक संविधान के

    लेखक संविधान के हमारा संविधान हमें जीने का स्वतंत्र अधिकार देता हैहमारा संविधान हम सबको हमारा स्वाभिमान देता है।सबसे ज्यादा योगदान डॉ भीमराव अंबेडकर जी का रहा,जिसको पूरा देश संविधान का गौरव मान देता है।। प्रेम बिहारी नारायण रायजादा संविधान के सुलेखक है,नंदलाल बोस,राम मनोहर सिन्हा मूल संस्करण वेदक है।शांतिनिकेतन के कलाकारों द्वारा सुशोभित किया…

  • जो चला गया | Jo chala gaya | Poem in Hindi

    1. जो चला गया   जो चला गया हैं छोड़ तुझे,उस मोह में अब क्या पड़ना हैं। जीवन सूखी बगिया में,  सब रंग तुम्हे ही भरना हैं। आसूं का संचय करो हृदय में, जिष्णु सा सम्मान भरो, इतिहास अलग ही लिखना है, अवनि को तुमको छूना है।   2. हमीं से मोहब्बत    हमीं से…

  • बिन बुलाए | Bin Bulaye

    बिन बुलाए ( Bin Bulaye ) बिन बुलाए आज तुम फिर कहां से आ गए हो। बंद पड़े सूने मकां की कुंडी खटखटा गए हो। मोगरे सी महका गई है तेरी यादों की खुशबू । छटपटा उठी जो दफन थी दिल में कोई जुस्तजू। पता नहीं अब क्या होगा आंख बाईं फड़का गये हो।। क्यों…

  • Desbhakti Kavita -रहे तन-मन सदा अपना वतन के वास्ते जग में

    रहे तन-मन सदा अपना वतन के वास्ते जग में ( Rahe Tan-Man Sada Apana Watan Ke Waste Jag Mein )   रहे  तन-मन  सदा अपनावतन के वास्ते जग में। बहारें  खुद  चली आती  चमन के वास्ते जग में।।   उसी  को थाम के  चलते वही रहता दिलों में है। तिरंगा पास में रखते कफ़न के…

  • तुमने बात न मेरी मानी | Tumne

    तुमने बात न मेरी मानी ( Tumne baat na meri mani )    तुमने बात न मेरी मानी। पहुंच नहीं पाई क्या तुम तक, मेरी करुणापूर्ण कहानी? तुमने बात न मेरी मानी। मैंने प्रेम किया था तुमसे, एक आस अन्तर ले अपने। पर तुमने ठुकराया जी भर, सत्य हुये कब, मेरे सपने। नहीं तु़म्हें शीतल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *