Beti ki Doli

बेटी की डोली | Beti ki Doli

 बेटी की डोली

( Beti ki doli ) 

 

बेटी का जाना डोली में

सौभाग्य पिता का होता है,

बेटी का सुहागन हो जाना

एहसास सुखदमय होता है।

 

डोली का मतलब हो ली है

पावन रिस्ते सम्बंधों की,

छोड़ चली बेटी घर को

जोड़ी रिस्ता अनुबंधों की।

 

है चक्र कभी जब घहराता

डोली बन जाती है अर्थी,

कुछ मिले ताड़ना ऐसी कि

जीवन हो जाती है सस्ती।

 

‌कभी कभी जल जाती हैं

मर जाती हैं वह तड़प तड़प,

सह जाती है दर्द सभी वह

सुन जाती हैं  सभी झड़प।

 

हे ईश्वर तू देख देख कर

सह पाता कैसे इसको,

तेरी है यह उत्तम रचना

धरती पर भेजा जिसको।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

गुरु वंदना | Guru Vandana

 

Similar Posts

  • प्रकाशमय होवे सबका जीवन

    प्रकाशमय होवे सबका जीवन दिवाली का त्योहार बड़ी खुशियों भरा,प्रकाशमय होवे सबका जीवन ये सारा। वसुबारस उर्वरता और प्रचुरता का प्रतीक,गौ माता के पूजन से मिलेगी समृद्धि अधिक। शारीरिक आरोग्य प्रसन्नता बढ़ाएं धन्वंतरी,अखंडता से होवे जीवन में धन वर्षाव भारी। सत्य का असत्य पर प्रभाव नरक चतुर्थी का,सदा जीवन सुख मिले यही भाव सत्कर्म का।…

  • देख लिए बहुत | Dekh liye Bahut

    देख लिए बहुत ( Dekh liye bahut )    निभा लिए झूठ का साथ बहुत आओ अब कुछ सच के साथ भी हो लें देख लिए उजाले की चमक भी बहुत परखने के तौर पर शाम के साथ भी हो लें जमा लिए बाहर भीतर साधन कई खो दिए हांथ पैर ,बीमारी पाल लिए आओ…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • बचा रहे गणतंत्र | Kavita Bacha Rahe Gantantra

    बचा रहे गणतंत्र ( Bacha rahe gantantra )   अंतिम चरण बचा है अब तो, अपना मत दे डारो ! बिगड़ न जाए बात कहीं अब, अपनी भूल सुधारो !! रहे सुरक्षित गणतंत्र हमारा , लोभी नेताओं से ! देश बचाना है हम सबको , सेक्युलर मक्कारों से !! चूक गए तो, जिज्ञासु ‘जन’ ,…

  • जाड़ा आया | Kavita Jada aaya

    जाड़ा आया  ( Jada aaya )   आया जाड़ा की ऋतु प्यारा बदल गया है मौसम सारा फसल पाकि गय कटि गय धान ढोंइ अनाज लइ जाय किसान पड़य शीत खूब ठरै बयार कबहूं पाला कबहुं तुषार शीत ठरै कापैं पशु पक्षी धूप लगै तब तन को अच्छी जाड़े की हैं बात निराली धूप लगे…

  • हमनवा | Humnava par kavita

    हमनवा (  Humnava )   तुम प्रेरणा हो मेरी मैं संगिनी तुम्हारी तुम प्रियवर हो मेरे मैं प्रियतमा तुम्हारी तुम कविता हो मेरी मैं कलम तुम्हारी तुम श्रंगार हो मेरे मैं संगिनी तुम्हारी तुम जीवन हो मेरे मैं धड़कन तुम्हारी तुम प्राणश्वर हो मेरे मैं दामिनी तुम्हारी तुम मनमोहन हो मेरे मैं मोहिनी तुम्हारी तुम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *