जन्मदिवस मुबारक मां | Happy Birthday Maa

जन्मदिवस मुबारक मां

( Happy Birthday Maa) 

 

साधारण सा बालक था मै, आशीर्वाद बताया।
हर ग़म मुझसे पहले माता, तुझसे ही टकराया।
खुद तू आंसू पीती आयी, अमृत मुझे पिलाया।
शूल पड़े राहों में मेरे , तूने फूल बिछाया।
साधारण सा बालक था मै ,आशीर्वाद बताया।

कालसर्प बनकर जब- जब भी ,मुझको डसने आया,
तेरे रूप में दुर्गा चामुंडा को रक्षक पाया।
मार रही थी दुनिया ताना, जब मै हार के आया।
वीर पुत्र कहकर पर माता ,तूने गले लगाया।
साधारण सा बालक था मै ,आशीर्वाद बताया।
हर गम मुझसे पहले माता तुझसे ही टकराया।

नहीं किया खुद एमटेक बीटेक लेकिन मुझे पढ़ाया ।
खुद रो लेती हो चुपके से लेकिन मुझे हसाया
साधारण सा बालक था मै आशीर्वाद बताया।
हर गम मझसे पहले माता तुझसे ही टकराया।

अपनी जिम्मेदारी मालिक ने भी खूब निभाया ।
मेरी खातिर मुझसे पहले तेरे रूप में आया।
कभी दुखा ना दूं तेरा दिल सोच -सोच घबराया ।
और नहीं अब लिख पाऊंगा मेरा दिल भर आया।
साधारण सा बालक था मै आशीर्वाद बताया।
हर गुम मुझसे पहले माता तुझसे ही टकराया ।
साधारण सा बालक था मै आशीर्वाद बताया।

दिव्यांश मौर्य

बी.एस.सी द्वितीय वर्ष

 प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

दिव्यांश मौर्य की कविताएँ | Divyansh Maurya Poetry

Similar Posts

  • आप जीवित या मृत | Aap Jivit ya Mrit

    आप जीवित या मृत ( Aap Jivit ya Mrit )   एक कविता, और हम दोनों मैं और मेरी मोहब्बत खामोशी में उदास है कहते हैं मैं आज के बाद आपकी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मैं अपनी चुप्पी स्वीकार नहीं करूंगा मेरा जीवन आपके चरणों में बर्बाद हो गया है मैं आपका चिंतन करता हूं…..

  • शिक्षा उपवन | Shiksha Upvan

    शिक्षा उपवन ( Shiksha upvan )    सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ज्ञान सहज अवबोध , प्रयोग व्यवहार धरातल । निर्माण आदर्श चरित्र, भविष्य सदा उज्ज्वल । आत्म सात कर नूतन, पुरात्तन भाव चहकता रहे सुसंस्कारों के सौरभ से, शिक्षा उपवन महकता रहे ।। शिक्षण अधिगम ज्योत, दिव्यता अप्रतिम प्रसरण । तन…

  • सोच रही शकुंतला | Soch Rahi Shakuntala

    सोच रही शकुंतला ( Soch rahi shakuntala )   जल में रख कर पाव सोच रही शकुंतला ले गए ओढ़नी मेरी दे गए गहरी पीर मोहे कब आओगे प्रियवर तकत राह ये नैन हूं अधीर बेचैन जल लेने को आई थी जल नैनों से छलके रे विरहन इस अगन को जल से ही शीतल करे….

  • विश्वास की शक्ति | Vishwas ki Shakti

    विश्वास की शक्ति ( Vishwas ki Shakti ) राहों में अंधेरा चाहे घना हो, दिल में तेरा लौटने का यकीं बसा हो। कितनी भी दूरियां क्यों न हों हमारे बीच, ये विश्वास ही वो ताकत है, जो हमें पास लाएगा। तेरी यादों का साया हर पल संग चलता है, खामोश रातों में ये दिल तुझसे…

  • आओ पेड़ लगाएं हम | Paryawaran par kavita

    आओ पेड़ लगाएं हम ***** आओ पेड़ लगाएं हम, चहुंओर दिखे वन ही वन। निखर जाए वातावरण, स्वच्छ हो जाए पर्यावरण। बहें नदियां निर्मल कल-कल, बेहतर हो जाए वायुमंडल। नाचे मयूर होकर मगन, झूमे धरती और गगन। मंद मंद बहे मदमस्त पवन, शतायु हो जाए मानव जीवन। बगिया महके बचपन चहके, खिला खिला रूप यौवन…

  • होली के दिन | Poem Holi Ke Din

    होली के दिन ( Holi ke din )   छोड़िए शिकवे गिले खटपट सभी होली के दिन। अच्छी  लगती  है  नहीं ये बेरुखी होली के दिन।। वो  हमारे  पास आकर कान में ये कह गये, आदमी को मानिए न आदमी होली के दिन।। चार  दिन  की  जिन्दगी ही पाई है हमने, सभी, इश्क के रंग…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *