आओ पेड़ लगाएं हम

आओ पेड़ लगाएं हम | Paryawaran par kavita

आओ पेड़ लगाएं हम

*****

आओ पेड़ लगाएं हम,
चहुंओर दिखे वन ही वन।

निखर जाए वातावरण,
स्वच्छ हो जाए पर्यावरण।

बहें नदियां निर्मल कल-कल,
बेहतर हो जाए वायुमंडल।

नाचे मयूर होकर मगन,
झूमे धरती और गगन।

मंद मंद बहे मदमस्त पवन,
शतायु हो जाए मानव जीवन।

बगिया महके बचपन चहके,
खिला खिला रूप यौवन झलके।

खुशियां खुद घर आएं चलके,
स्वागत को बिछीं हों पलकें।

कुछ ऐसा कर जाएं हम,
आओ पेड़ लगाएं हम।

मानवता का दिखाएं दम,
धरती हरा भरा बनाएं हम।

संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें,
सह अस्तित्व के लिए जीएं मरें।

जीवों के प्राकृतिक आवास न छेड़ें,
लुप्त जीव भी हो जाएं बहुतेरे।

कुछ ऐसा कर जाएं हम,
आओ पेड़ लगाएं हम;
चहुंओर दिखे वन ही वन।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

 

यह भी पढ़ें : 

गुरु की महिमा ( दोहे ) | Guru ki mahima

Similar Posts

  • कह देना चाहिए | Kah Dena Chahiye

    कह देना चाहिए ( Kah dena chahiye )    जीवन में कह देना चाहिए हां बहुत प्यार करते हैं हम बच्चों को बहुत डांटते गुस्सा तो कभी चिल्लाते हैं हर काम पर उनके हम सदा कमियां निकालते हैं पर वह कब बड़े हो जाते हैं वह बिगड़ ना जाए इसलिए हम प्यार का इजहार करने…

  • मानव के अधिकार समझें | Manav adhikar par kavita

    मानव के अधिकार समझें ( Manav ke adhikar samjhe )    देश-दुनिया के इतिहास में यह दिन भी है ख़ास, जागरुक करें पूरे विश्व को ऐसी रखनी है आस। १० दिसंबर को मनाता है यह दिवस हर इन्सान, मानव के अधिकार समझाएं करें ऐसे ये प्रयास।।   जिसमे शामिल है सबको ये स्वतंत्रता अधिकार, स्वास्थ्य…

  • बापू से गुहार | Bapu se Guhar

    बापू से गुहार ( Bapu se guhar ) प्यारे बापू आज अगर तुम इस युग में जिंदा होते।हम जैसे निष्क्रिय लोगों के बीच में तुम जिंदा होते ।देख के सारी चाल कुचालें तुम बापू,निश्चय ही हम सब से तुम शर्मिंदा होते । 1 आओ बापू अब फिर से तुम भारत में आओ।आज के नेताओं को…

  • यकीन | Yakeen

    यकीन ( Yakeen )    भले दे न सको तुम मुझे अपनापन मेरा यूं मेरापन भी ले नाही पाओगे उस मिट्टी का ही बना हुआ हूं मैं भी इसी गंध मे तुम भी लौट आओगे… फिसलन भरी है जमीन यहां की फिसलते ही भले चले जाओगे महासागर बनकर बैठा हुआ हूं मैं मुझी मे तुम…

  • जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है

    जिन्दगी पहलू नहीं पहेली है जिन्दगी परिणाम कम परीक्षा ज्यादा लेती है, खुशियों से खेलती बहुत, दुख ज्यादा देती है। इरादों पर बार बार चोट कर निराशा जगाती , जब हों हताश, निराशा में आशा उपजा देती है। कभी निहारती अपने को, कभी भूल जाती श्रृंगार करती हो बेखबर, प्रेम जगा देती है वक्तव्य कब…

  • नामुमकिन है | Namumkin hai

    नामुमकिन है ( Namumkin hai )    काजल की कालिख हर ले काजल, नामुमकिन है। नफ़रत का नफ़रत से निकले हल, नामुमकिन है। हम जैसा बोएँगे, वैसा ही तो काटेंगे, दुष्कर्मों का निकले शुभ प्रतिफल, नामुमकिन है। दुख-दर्दों, संघर्षों के कटु अनुभव भी देगा, जीवन सुख उपजाएगा अविरल, नामुमकिन है। उनके आश्वासन का मित्रो कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *