आदमी की पहचान!

आदमी की पहचान!

आदमी की पहचान!

*****

नहीं है आसान
आदमी की पहचान!
भाल पर नहीं
उसके कोई निशान
कहने को तो
साथ खड़ा है
दिख भी रहा है
पर दरअसल वह
गिरने का इंतजार कर रहा है
गिरने पर
उठाने का प्रयास नहीं करता,
एक ठोकर मार आगे है बढ़ता!
आपके खड़े होने से उसे ईर्ष्या है,
उसकी हंसी सिर्फ मिथ्या है।
वह कभी साथ नहीं है
सदियों से यही देखी जा रही है
यही रीति है
किसी को किसी से न प्रीति है।
ईर्ष्या है जलन है द्वेष है,
चाहे रहे वह किसी भेष है।
प्यार अपनापन तनिक न शेष है,
सिर्फ रेस ही रेस है !
यही पहचान-
समय पटल पर छोड़ता रहा है इंसान,
जाने दुनिया जहान;
वक्त ही कराता है-
उसकी बेहतर पहचान।
आसान नहीं आदमी की पहचान!
जो पहचान की दावा करे-
मूर्ख उसे तू जान,
नादान है वह इंसान।

 

?

नवाब मंजूर

लेखक-मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार ।

यह भी पढ़ें :

नज़र

Similar Posts

  • खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

    खट्टी मीठी यादें ( Khatti meethi yaadein )     वर्ष बीत गया कुछ कुछ कवड़ी मगर सच्ची यादें सब के जीवन को बदला कुछ अच्छी सच्ची बातें   आहिस्ता आहिस्ता नव वर्ष आ ही गया करें स्वागत नव ऊर्जा नव उमंग नव उत्साह संग आओ करें स्वागत   कुदरत ने ये कैसा कहर बरपाया…

  • नजारा | Kavita Nazara

    नजारा ( Nazara ) रंग बिरंगी प्रकृति देखो, यौवन के मद मे झूमे, पर्वत पेंड़ों की ये श्रंखला, आकाश नारंगी को चूमें, हरित धरा पर सुमन खिले हैं, बनी मेखला गलियारा, कौन भला इस यौवन पर नही है अपना हिय हारा, अरुणोदय मे अस्ताचल का, अद्भुत देख नजारा, कुछ और देर को ठहर मै जाऊं,…

  • पेड़

    पेड़ ?   पत्र पुष्प फलादि माया कौन देता। पेड़ न होते तो छाया कौन देता।।   बगीचों को काट रेगिस्तान न कर, प्राण वायु जो खपाया कौन देता।।   पेड़ों में भी जान है जहान भी है, चूल्हे में लकड़ी लगाया कौन देता।   “दसपुत्र समद्रुमः”शेष बतलाते हो, औषधी जीवन बचाया कौन देता।  …

  • ऐसा क्या है | Aisa Kya hai?

    ऐसा क्या है? ( Aisa Kya hai )    (एक) घर में परिवार में गली में मोहल्लें में गाॅंव में कस्बें में नगर में शहर में राज्य में देश में दुनिया में ब्रह्मांड में ऐसा क्या है? विश्वास, उम्मीद, प्रेम, या और कुछ? जिससे एक दूसरे से जुड़े हुए हैं लोग। (दो) मंदिर में मस्जिद…

  • दीप जले या दिल | Deep Jale ya Dil

    दीप जले या दिल ( Deep jale ya dil )   जल रहे है दिल ये कैसी दिवाली है कही गरीबी है , कही बदहाली हैं फट रहें हैं बम लोगों की आंख हैं नम इंसानित मरने लगी हैं सभी के मुंह पर गाली हैं जो कहते थे काफिर मारा जाएगा उसका मुल्क चेन अमन…

  • इन अँखियों को समझाओ तो | In Ankhiyon ko

    इन अँखियों को समझाओ तो   किसे नहीं खेलें होली बताओ तो पुछती है कोयल बताने आओ तो सभी आये लेकिन वो नहीं आए इन अँखियों को भी समझाओ तो। इंतजार के दिन दिखाए बहुत तुम नहीं चाहिए था, सताए बहुत तुम कैसे करें तारीफ झूठे हम बोलो कहाँ कहकर अपनाए बहुत तुम। जैसे तैसे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *