Gaon ki Jhopdi

गांव की झोपड़ी | Gaon ki Jhopdi

गांव की झोपड़ी

( Gaon ki jhopdi ) 

 

गांव की झोपड़ी हो गई आज बदहाल है।
सूना हुआ आंगन सारा बदल गई चाल है।
बहती बयार प्यारी सी किलकारी गूंजती।
टूट गए तार सारे अब बदला सुर ताल है।

लगता था जमघट जहां गांव के लोगों का।
बुजुर्गों का दबदबा था इलाज हर रोगों का।
हरी-भरी फुलवारी से सारा आंगन महकता।
बदल गई जीवनधारा सब खेल संयोगों का।

उड़ गए पंछी सारे उड़ने ऊंची उड़ान को।
छोड़ चले आंगन वो संग लेकर ज्ञान को।
चकाचौंध शहरों की बहती हवाएं खा गई।
खंडहर सी झोपड़ी अब ढूंढ रही इंसान को।

झोपड़ी में रहकर भी मन में भरा संतोष था।
खुली हवा में जीना ना कोई आपसी रोष था।
रिश्ते निभाए जाते पीपल की ठंडी छांव में।
मधुर मधुर सरिता बहती मेरे प्यारे गांव में।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

मिंतर चौक | Minter Chowk

Similar Posts

  • रंग | Kavita Rang

    रंग ( Rang )   रंगो की समझ हो तो तस्वीर बना दो। छंदो की समझ हो तो फिर गीत बना दो। जज्बात मे लहर हो तो प्यार तू कर ले, जो कुछ नही आता तो दिवाना बना दो।   दिल पे तुम्हारी चाहतो के जो निशान है। वो घाव बडे गहरे है और लाइलाज…

  • हिन्दी | Hindi par poem

    हिन्दी ( Hindi )   बावन वर्णों से सजी हुई,मधुमय रसधार बहाती है। यह हिन्दी ही है जो जग में,नवरस का गीत सुनाती है।। संस्कृत प्राकृत पाली से शुभित, हिंदी जनमानस की भाषा, तू ज्ञान दीप बनकर प्रतिफल,कण कण में भरती है आशा, हिम नग से सागर तक अविरल, सौहार्द मेघ बरसाती है।। यह हिन्दी…

  • कविता का शहर मेरा | Kavita ka shahar

    कविता का शहर मेरा ( Kavita ka shahar mera )    कविता का शहर मेरा सुंदर सा प्यारा है। शब्द शब्द मोती सजते गुलजार सारा है। भावों की धार बहती सुखनवर न्यारा है। शिल्पी वाणी साधक सुदर्शन सितारा है। गीत गजल दोहा मुक्तक गीतों की फुहार है। छंद सोरठा चौपाई कविता की रसधार है। अलंकार…

  • बोलती आंँखें | Kavita bolti aankhen

    बोलती आंँखें ( Bolti Aankhen )   बोलती आंँखें सब बातें, मन के भावों को दर्शाती। हर्ष और आनंद मौज में, झूम झूमकर इठलाती।   आंँख दिखाते आज बेटे, बुड्ढे मांँ और बाप को। संस्कारों को भूलकर, वो बड़ा समझते आपको।   मांँ की आंखों में नेह की वर्षा, हो रही आज भी। उमड़ रहा…

  • तुझ तक पहुंचने की चाह

    तुझ तक पहुंचने की चाह कोई मिल जाए जो तुझ तक पहुंचा दे,मेरे शब्द, मेरी सासें तुझ तक बहा दे।कि तू जान ले, आज भी प्रेम वहीं खड़ा है,तेरी राहों में, तेरी बाहों में, खुद को समेटे खड़ा है। चाहत की लौ बुझी नहीं है अब तक,तेरी यादों में जलती रही है अब तक।तेरे बिना…

  • शब्दों का सफर | अहमियत

    शब्दों का सफर ( Shabdon ka safar )   अहमियत अहमियत उनको दो जो सच खातिर लड़ सके बात कहने का हौसला हो सच्चाई पे अड़ सके सच कहता हूं साथ देकर कभी नहीं पछताओगे जान की परवाह ना करें जो कीर्तिमान गढ़ सके जवाब ईट का जवाब हम पत्थर से देना जानते हैं। मेहमां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *