Parivaar

परिवार | Parivaar

परिवार का सही मतलब तो पहले समझ में आता था। आजकल तो परिवार चार दिवारी में “हम दो हमारे दो” के बीच में सिमट कर रह गया है! पहले ना सिर्फ परिवार में लोग मिल-जुलकर रहते थे। बल्कि भजन और भोजन भी संग में होता था। फिर भी संयुक्त परिवार की मिसाल आज भी कई घरों में देखने को मिल जाती है।

साथ में रहने के फायदे भी अनेक होते थे। बच्चे कब बड़े हो जाते थे पता ही नहीं चलता था। जहॉं एक तरफ उन्हें दादा दादी से भरपूर प्यार मिलता था। वहीं दूसरी तरफ चाचा चाची से भी लाड़ दुलार मिलता था। चचेरे भाई बहन भी अपने ही लगते थे।

घर में जो सबसे बड़े होते थे वह घर के मुखिया कहलाते थे। सभी उनकी रजामंदी से ही सारा काम करते थे। उनकी आज्ञा लेना न सिर्फ अनिवार्य होता था, बल्कि यह उनका सच्चा सम्मान भी होता था। वह अपनी सूझबूझ से हर समस्या को हल करते थे। तभी तो “हेड ऑफ द फैमिली” कहलाते थे।

माता-पिता की स्वयं की पाँच से आठ संतान होती थी। ताऊ जी-ताई जी, चाचा जी – चाची जी के बच्चों को मिलाकर परिवार में करीबन 15 से 20 लोग हँसी खुशी रहते थे। ना कोई लड़ाई झगड़ा, ना कोई बँटवारे की बात बस प्रेम और अपनापन।

घर के बड़ों का बच्चों पर पूरी तरह नियंत्रण रहता था। ना ही बच्चे बुरी संगत में पड़ते थे ना ही परिवार में लड़ाई झगड़े होते थे। आज कमाल की बात तो यह है कि परिवार इतना छोटा हो गया है। उसके बाद भी एक दूसरे के प्रति प्यार या अपनापन तो खो गया है। कोई किसी की कद्र नहीं करता है। ना ही कोई किसी को सम्मान देता है। सिर्फ मतलबी, स्वार्थ के दिखावटी रिश्ते हो गए हैं।

शायद पहले हम शिक्षित नहीं थे, इसलिए रिश्तों की परिभाषा जानते थे। आज हम पढ़े लिखे समझदार हो गए हैं। अपना भला बुरा खुद समझने लगे हैं। धीरे-धीरे जैसे जैसे बच्चे कम होने लगे, उसके बाद सब अपना अपना घर बसाने लगे।

आजकल तो हम दो हमारे दो का नारा भी फीका पड़ने लगा है क्योंकि ज़्यादातर माता-पिता एक ही संतान पसंद करते हैं। अगर यही हाल रहा तो अंकल और आंटी शब्द केवल डिक्शनरी में देखने को मिलेंगे! ना ताऊजी, चाचा जी, मासी जी, ना मामा जी, बुआ जी होंगे। ना ही चचेरे ममेरे, फूफेरे भाई बहन होंगे।

मुझे तो यह सोचकर डर लगता है कि अगर सच में ऐसा होगा की दुनिया कैसी होगी?

 

 सुमित मानधना ‘गौरव’

सूरत ( गुजरात )

यह भी पढ़ें :-

 यह कैसी भक्ति है? | Yah Kaisi Bhakti hai

Similar Posts

  • द इंडियन | The Indian

    क्या कुछ ठीक नहीं हो रहा है ! ऐसा नहीं है लेकिन इंगित तो वहीँ किया जाएगा जहांँ चलते – चलते अगर गाड़ी पंचर हो रही है, तो पंचर होने के कारणों को जाना  जाएगा । पंचर सुधारे जाएंँगे या स्टेपनी  ही चेंज की जाएगी ,तभी रफ्तार सही रहेगी। 10% इंडिया  के साथ जो 90%…

  • जब जब सुरसा बदन बढ़ावा | आलेख

    सुरसा बाधा का प्रतीक है। जीवन में हम जब श्रेष्ठ कार्य करने चलते हैं तो अनेकानेक लोग बाधाएं उत्पन्न किया करते हैं । अब हमें चाहिए कि हनुमान जी की तरह उन बाधाओं को खत्म करके अपने लक्ष्य की तरफ कदम आगे बढ़ाएं । जीवन में आने वाले ऐसी बाधाओं से बिना घबराए उन बाधाओं…

  • क्या भारत यूरोप का गोदाम था

    क्या भारत यूरोप का गोदाम था भावार्थ लेखक – कुमार अहमदाबादी रुबाई का भावार्थ समझने से पहले कवि अकबर इलाहाबादी के जीवनकाल के बारे में थोडी सी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। अकबर इलाहाबादी का जन्म १६ नवंबर १८४६ के दिन हुआ था। अवसान १५ फरवरी १९२१ के दिन हुआ था।बालपन में उन्हों ने मुगल…

  • साड़ी | Saree

    साड़ी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं भारत में साड़ी का आगमन बानभट्टा द्वारा रचित कदंबरी और प्राचीन तमिल कविता सिलप्पाधिकरम में भी साड़ी पहने महिलाओं का वर्णन किया गया है इसमें हमारे भारतीय कुछ इतिहासकारों का मानना है की कपड़े बुनाई की कला 2800-1800 ईसा पूर्व के दौरान मेसोपोटामियन सभ्यता से ही विकसित हुई । यूं…

  • भूत प्रेत : कितना सत्य कितना असत्य

    भाग : 3 वर्तमान समय में देखा जाए तो भूत प्रेत की मान्यता से लगभग सारा संसार जकड़ा हुआ है । किंतु भूत प्रेत आदि क्या है? कैसे हैं ? या नहीं हैं? इस विषय में कोई प्रामाणिक एवं वैज्ञानिक तथ्य तक नहीं पहुंच पाया है । इसीलिए समाज में तरह-तरह के भूत- प्रेत के…

  • चातुर्मास अस्तित्व का एक सूक्ष्म विराम

    चातुर्मास — केवल पंचांग के चार मास नहीं, बल्कि मानवीय चेतना के गहरे आरोहण का एक सनातन सूत्र है। यह मात्र एक धार्मिक अवधि नहीं, अपितु जीवन के विराट चक्र में आत्म-अन्वेषण और पुनर्संयोजन का एक दार्शनिक पड़ाव है। आषाढ़ की देवशयनी एकादशी से कार्तिक की प्रबोधिनी एकादशी तक फैला यह काल, समय के प्रवाह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *