Badla

बदला | Dr. Preeti Singh Parmar Ki Kalam Se

बदला

( Badla )

फेसबुक पर एक पड़ी हुई पोस्ट देख कर आश्चर्य हुआ सामान्य जाति की मां के बने हुए हाथ के बने हुए भोजन को अन्य जात के बच्चों ने, ग्रहण करने से अस्वीकार कर दिया l

इसी प्रकार अन्य जात की मां के द्वारा बनाया हुआ भोजन सवर्ण जाति के बच्चों ने ग्रहण करने से अस्वीकार कियाl जहां तक याद है हम सब मां का बनाया भोजन स्कूल जब ले जाते थे l तो सब हिल मिलकर साथ में बैठ कर खाते थे l

यह तो हम भी ना जानते थे l कि हमने किसकी मां का बने हाथ का अचार खींचा l और किसकी मां के हाथ की बने पराठे चटकारे लगाकर खाए l

शायद यह सब घटनाएं भारतवर्ष के सभी बच्चों के साथ घटी सभी ने अपने अपने स्कूल में डब्बे में खाने को खुशी खुशी बांटकर खाया निषाद राज से राम ने मित्रता की निभाई l

श्री कृष्ण ने सुदामा से मित्रता जाति देख कर नहीं की थी l और निभाई भी l, ईश्वर ने जीव जंतु बनाएं और एक बुद्धिमान मानव बना दिया पर लगता हैl जीव जंतु अपने आप में सुखी हैl और जितनी आवश्यकता होती है उतना ही लेते हैं l

अगर ऐसा ना होता तो जंगल नष्ट हो गए होते जिसकी जितनी भूख उसने उतना लिया बाकी शेष दूसरों को छोड़ दियाl एक सांप ने चूहे के बच्चे को निगल लिया l

लेकिन चुहिया ने उसकी पूछ को नोच् नोच कर पटका, और किसी तरह से उसने अपने बच्चे को जो सांप के मुंह में था बचा लिया l

यह बदला नहीं था बल्कि अपने बच्चे को बचाने का प्रयास था l मां सर्वत्र पूज्यते जननी जन्मभूमि जानवी च जनार्दन जनक पंचमेश जकारा पंच दुर्लभा l

यत्र पूज्यते नारी रमंते तत्र देवता पर लगता है l धीरे धीरे मानव ने मां का ही मजाक बनाना शुरू कर दिया, कुछ बुद्धिजीवी इतने अधिक बुद्धिजीवी हो गए हैंl इसी विषय पर मंत्रणा करने बैठ गए हैं l एक दूसरे पर छींटाकशी कर स्वयं सुखी हो रहे हैं l

इस तरह के विद्रोही मानसिकता वाले समूह को सेना में भेज देना चाहिए ताकि मन में भरी हुई सारी विद्रूपता एक बार में ही समाप्त हो जायेl बच्चों में जहर घोल कर क्या प्राप्त करना चाहते हैंl

राजनीतिक मानसिकता की छोटी सोच वाले इंसानियत को ताक पर रखकर अपनी स्वार्थ सिद्धि सिद्ध करते हैंl, परिणाम बताने की जरूरत नहीं है पाठक स्वयं समझदार हैl

क्षण भर को सोचे यदि डॉक्टर ऐसा सोच ले तोl नवीन पीढ़ी में जहर घोलने का काम यह अधिक पढ़े लिखे लोग कर रहे हैंl, विद्रोही मानसिकता देश रक्षकों से निवेदन है कि बच्चों की किलकारी छीनने का प्रयास ना करेंl

उदाहरण स्वरूप एक शेरनी ने बंदरिया को मारा अपनी क्षुधा शांत करने के लिए परंतु उसके नवजात शिशु को उसी से चिपका रोता देखकर रात भर वह उसे खुद चिपकाए रही l शेरनी उस मृत बंदरिया को खाते भी ना बनाl

मांसाहारी जीव होने के बावजूद भी एक दूध मुहे बच्चे को देखकर रात भर उसको , जागकर खिलाती रही और अंतर वेदना से दुखी होती रहीl धन्य है वह जानवर है और हम मानव नई पीढ़ी को कहां ले जाना चाहते हैंl

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

मजदूर का स्वप्न | Majdoor par kavita

Similar Posts

  • भक्त कवि तुलसीदास जी | Tulsidas ji

    मध्यकालीन हिंदी भक्त कवियों में तुलसीदास जी संभवत ऐसे कवि थे जिन्होंने व्यवस्थित साहित्य का सृजन किया। उनका जन्म संवत् 1554 की श्रवण सप्तमी के दिन अभुक्त मूल नक्षत्र में हुआ था।कहा जाता है की बचपन में ही उनके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी ।वह द्वार द्वार रोते बिलखते भीख मांगा करते थे। जिसका…

  • योग से आएगी- विश्व शांति

    आज परिवार समाज के साथ ही संपूर्ण राष्ट्र विभिन्न प्रकार के लड़ाई झगड़ों में व्यस्त है। इस हिंसा के जड़ को आखिर कैसे खत्म किया जा सके? ऐसी स्थिति में है योग एक अमूल्य हथियार के रूप में संपूर्ण मानवता के लिए वरदान सिद्ध हो रहा है। देखा गया है कि जो व्यक्ति आंतरिक रूप…

  • शांति रूपी धन

    गर्मियों के दिनों में भी अक्सर कमाई करने के उद्देश्य से अधिकांश निर्धन लोग कुछ न कुछ व्यवसाय जरूर करते हैं, ऐसे ही एक घटना है जबलपुर स्थित कृष्णा नगर की एक शरीर से दुर्बल, पतले, दुबले बूढ़े व्यक्ति हाथ कंपकपाते हुए चेहरा गर्म हवा के थपेड़ों से झुलस चुका था। बच्चे भी बड़े हो…

  • लड़कियों की जिंदगी

    लड़कियों की जिंदगी बहुत मार्मिक,संघर्षशील,सहनशीलता से भरी होती है। इतने ही नहीं धैर्य और ममता भी अंदर कूट-कूट कर निहित कुछ एक दो अपवाद स्वरूप है। अपवाद की तो बात ही जुदा गुलाब में भी कांटे होते हैं। लड़कियों में हर दु:ख-दर्द पीड़ा को सहने की अपूर्व क्षमता रहती है। हर असहनीय पीड़ा को हंसते-हंसते…

  • आरक्षण : एक अभिशाप या वरदान

    आजकल आरक्षण का मुद्दा काफी उठ रहा है । कुछ का कहना है कि इसके वजह से देश में काबिलियत की कमी आ रही है तो कुछ का कहना है आरक्षण की वजह से शोषित वर्ग को ऊपर उठने का मौका मिल रहा है। अभी हाल ही में हमारे पड़ोस में रहने वाले मिश्रा जी…

  • श्री राम मंदिर ऐतिहासिक पल | Shri Ram Mandir Aitihasik Pal

    जाकर नाम सुनत शुभ होई, मोरे गृह प्रभु आवा सोई। अयोध्या का नाम आते ही मन में जो विचार आते हैं, वह है राम की कहानी, विश्वास की कहानी ,समूची भारत की आस्था की कहानी । अयोध्या हमेशा से ही धार्मिक एवं आध्यात्मिक केंद्र रहा है , अयोध्या एक प्राचीन शहर है और इसे हिंदुओं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *