सही मतदान | Matdan

सही मतदान

( Sahi Matdan )

( 2 )

शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से

मतदान लोकतंत्र व्यवस्था,
हर मतदाता परम अधिकार ।
उत्तम नेतृत्व चयन परम,
अवांछित सदैव प्रतिकार ।
राष्ट्र निर्माण सक्रिय भागिता,
उज्ज्वल भविष्य कल्पना योग से ।
शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।।

जाति धर्म पंथ क्षेत्र परे,
देश धरा सिंहावलोकन ।
तज अंध भक्ति स्वार्थ ,
कारक स्वच्छ प्रजातंत्र मोचन ।
कर कमल अनूप आहूति,
परस्पर भाईचारा सहयोग से ।
शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से ।।

शत प्रतिशत मतदान काज,
सुखद परिणाम अहम बिंदु।
ऊर्जस्वित कदम चाल ढाल,
देश धरा वंदन नेह सिंधु ।
अहंकार भ्रष्टाचार अस्त प्रयास,
पारदर्शी शासन आहूत राजयोग से ।
शुचिता के प्रसून खिले,सजग सही मत प्रयोग से ।।

सर्व क्षेत्र समग्र विकास,
मत आभा अर्जुन दृष्टि ।
नारी सशक्ति शिक्षा रोजगार,
निर्धन कृषक कल्याण वृष्टि ।
शीर्ष पद हिंद संस्कृति संस्कार,
सर्व धर्म समभाव संयोग से ।
शुचिता के प्रसून खिले, सजग सही मत प्रयोग से ।।

 

( 1 )

शत प्रतिशत सही मतदान, जनतंत्र भव्य मुस्कान

मतदान लोकतांत्रिक व्यवस्था,
सशक्त नागरिक अधिकार ।
अवसर सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व चयन,
राष्ट्र भविष्य अनूप श्रृंगार ।
योग्य दक्ष आदर्श प्रतिनिधि,
सहर्ष प्राथमिकता सदा आह्वान।
शत प्रतिशत सही मतदान, जनतंत्र भव्य मुस्कान ।।

जाति धर्म पंथ आकर्षण,
मतदान राष्ट्र अहितकारी ।
प्रसरित जनमानस वैमनस्य,
परिणाम अभिवृद्धित भ्रष्टाचारी ।
संविधान प्रदत्त शक्ति संग,
रक्षित लोकतंत्र मान सम्मान ।
शत प्रतिशत सही मतदान, जनतंत्र भव्य मुस्कान ।।

घोषणा पत्र मृग मरीचिका,
यथार्थता गहन चिंतन मनन ।
भावुकता नियंत्रण अग्र कदम ,
निहार भारती अनुपम कनन ।
मातृभूमि सेवा शीर्ष काज,
ध्यान राष्ट्र अस्मिता गौरव गुणगान ।
शत प्रतिशत सही मतदान, जनतंत्र भव्य मुस्कान ।।

सजग नागरिक नैतिक धर्म,
मत महत्ता प्रचार प्रसार ।
अथाह आस्था विश्वास प्रजातंत्र,
लक्ष्य सर्वत्र प्रगति अपार ।
लोभ लालच निज स्वार्थ परे,
मत प्रयोग लोकतंत्र यज्ञ आहुति समान ।
शत प्रतिशत सही मतदान, जनतंत्र भव्य मुस्कान ।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

भारतीय वायु सेना दिवस | Poem in Hindi on Indian Air Force Day

Similar Posts

  • हम हुए अस्त | Hum Huye Ast

    हम हुए अस्त  ( Hum Huye Ast )   ” मैं ” की वृत्ति में ” हम” हुए हैं अस्त बड़ा ही शालीन है शब्द हम समझो इसे अपनी जेहन में उतार वरना तू है बेकार धरा हुआ है हम प्रबल दिखा है मै मैं और हम की प्रतिस्पर्धा में पृथ्वी परी है बेसुध प्रकृति…

  • ले डूबा मोबाइल सबको | Le Duba Mobile

    ले डूबा मोबाइल सबको ( Le duba mobile sabko )    ले डूबा मोबाइल सबको, फिर मन का चैन चुरा डाला। रिश्ते नाते गए भाड़ में, क्या फैशन नया बना डाला। मां को बच्चों की नहीं चिंता, खोई बस मोबाइल में। कामकाज घर के वो भूली, चैटिंग करती स्टाइल में। सुघ बुध खोई कैसा आलम,…

  • hindi poetry on life || अशांत मन

    अशांत मन ( Ashant Man )   शांत प्रकृति आज उद्वेलित, हृदय को कर रही है। वेदना कोमल हृदय की, अश्रु बन कर बह रही है।   चाहती हूं खोद के पर्वत, बना नई राह दूं । स्वर्ण आभूषण में जकड़ी, जंग सी एक लड़ रही हूं।   घूघंटो के खोल पट, झांकू खुले आकाश…

  • कोई तो है | Koi to Hai

    कोई तो है (मां पर कविता)    मन में जीवन में जीवन भर सदा के लिए दिल में बसी,                कोई तो है।   हर एक दुख में दर्द में सामने खड़ी हो जाती है ममता की मरहम लिए और हवा की सांसों सी सहला जाती है वह…..                 कोई तो है।  …

  • मन हो जब | Poem man ho jab

    मन हो जब ( Man ho jab )   मन हो जब खोल लेना दरवाज़े आंखों के दिल के खड़ी दिखूंगी यूं ही इस पार फकीरन (जोगन) सी हाथ फैलाए रख देना कुछ लफ्ज़ महोब्बत के नफ़रत के रख लूंगी हाथ की लकीर समझ बिना मोल किये . . . इंतज़ार तो खत्म होगा… लेखिका…

  • जागो! मेरे देश के युवा

    जागो! मेरे देश के युवा आओ! हम रचे नवगीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ साधु बन घूमते रावणकरने सीता का वरण।आए दिन अब हो रहा,द्रोपदी का चीर-हरण॥करे पापियों का अब नाश, हो अच्छाई की जीत।रचे ऐसा नवगीत, शत्रु भी बन जाए मीत॥ छलावी चालें चल रहेकपटी-काले मन।नित झूठे लूट रहेंसच्चाई का धन॥बन पार्थ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *