Tootata Tara

टूटता तारा | Tootata Tara

टूटता तारा

( Tootata tara ) 

 

एक रात बातों के मध्य
तुम एकाएक खामोश हो गए थे
मेरे पूछने पर मुझसे कहा
मांग लो तुम्हें जो दुआ में माँगना है
आज तुम्हारी मुराद पूरी हो जायेगी
मैंने कहा – कैसे ?
तुमने इशारा किया टूटते तारे का
जिससे मैं थी अनभिज्ञ
देख लो मेरी आँखों से
तुम यह कह रहे थे,
मूंदकर पलकें अपनी
कुछ होठों से दुआ निकल गई।
देखा मैंने तुम भी कुछ मांग रहे थे,
नही पता – क्या ?
एक – दूसरे को देखकर
हम दोनों मुस्कुरा दिए
क्या खूब है ये टूटता तारा
अनजाने कुछ कह गया
स्वयं टूटकर हमें
कुछ पल की खुशी दे गया।
मेरी आँखों मे आंसू बह निकले
आज नही तो कल
ये दुआ अधूरी रह जायेगी
टूटना है मुझे भी ऐसे ही
क्योंकि मैंने जो मांगा
वो मेरा है ही नही
बस हम ये रिश्ता निभा रहे हैं
छोड़ रखा है मांझी ने कश्ती को
बीच मझधार में-
फिर भी हम
कनारा तलाश रहे हैं
खामोश तुम भी थे
खामोश मैं भी–
लब्ज़ दोनों के
सिले हुए थे–
बस हम साथ
निभा रहे है–।।

 

डॉ पल्लवी सिंह ‘अनुमेहा’

लेखिका एवं कवयित्री

बैतूल ( मप्र )

यह भी पढ़ें :-

आखिर क्यों | Aakhir Kyon

Similar Posts

  • वह अकेला | Vah akela

    वह अकेला ( Vah akela )   किसी को गम है अकेलेपन का कोइ भीड़ मे भी है अकेला कोई चला था भीड़ ले साथ मे रह गया बुढ़ापे मे भी अकेला रहे सब साथ उसके पर ,रहा न कोई साथ उसके रहकर भी साथ सबके रह गया वह अकेला उम्र घटती रही ,सफर कटता…

  • पहले के रिश्ते | Rishte kavita

    “पहले के रिश्ते” ( Pahale ke rishte )   पहले के लोगो में रिश्तो का ज्ञान था औरत की इज्जत का सबको ध्यान था।   बड़े और छोटों की घर में थी पहचान कच्चे थे घर उनके मगर पक्के थे ईमान।   मान सम्मान से बंधी थी रिश्तो की डोरी विश्वास और मर्यादा में नहीं…

  • ओम प्रकाश लववंशी की कविताएं | Om Prakash Lovevanshi Hindi Poetry

    तू चल तू अनजान भले हो पर तू चल चाहे राह तेरी टेढ़ी हो या सरल पर तू चल, चलेगा तो होगा सफल बैठकर यूं ही क्या निकलेगा हल, जिंदगी में उलझने तो आना ही है, आज नहीं तो कल मंजिल पाना ही है। और तूने खुली आँखों में सपने बुने हैं, ख्वाबों वाले सपने…

  • सुनो

    सुनो   तुम्हें हर बार #सोचना और- सोचते रहना #बदन में एक #सिहरन सी उठती है तुम्हें याद करके एक तो #शीत और- दूसरा तुम्हें #महसूस करना अक्सर #दर्द जगा जाता है…. #तन्हाइयां भी असमय घेर लेती है आकर उठते दर्द को ओर बढ़ा जाती है टूटता #बदन #बेहिसाब #बेसबब #अहसास करा जाता है बस……..

  • निंदा से मन मलीन | Man Maleen

    निंदा से मन मलीन ( Ninda se man maleen )    करना चाहो जगत में पुण्य के सब काम करो। निंदा करके तुम खुद को यूं ना बदनाम करो। क्यों मन मलीन करते हो क्या ठहरा पानी है। निंदा करना नीचता की बस एक निशानी है। क्यों कलह करते हो तुम खड़ी दीवार ढहाते हो।…

  • भूल गए सावन के झूले | Sawan ke Jhoole

    भूल गए सावन के झूले ( Bhool gaye sawan ke jhoole )    भूल गए सावन के झूले, भूल गए हर प्रीत यहां। भाईचारा प्रेम भूले, हम भूल गए हैं मीत यहां। भूल गए सावन के झूले मान सम्मान मर्यादा भूले, सभ्यता संस्कार को। रिश्ते नाते निभाना भूले, अतिथि सत्कार को। गांव की वो पगडंडी,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *