Kavita purush ho jana

पुरुष हो जाना | Kavita purush ho jana

पुरुष हो जाना

( Purush ho jana ) 

 

पुरुष के लिए कहा आसान रहा
” पुरुष हो जाना ”
सबको खुश रखना
सब को समझ पाना
सबको संभालना
उसकी कोशिश रही,
सब कुछ सरल बनाना
हां पुरुष ही है ” खुशियों का खजाना ” ।।

पुरुष के लिए कहा आसान रहा
” पुरुष हो जाना ”
यातनाएं सब सहन की ,
परिवार पालने की खातिर ,
सर्दी गर्मी नही देखी जिसने
अपने कर्तव्यों के खातिर ,
” पुरुषत्व “से ही पुरुष हुआ ।
हां पुरुष ही हैं ” खुशियों का खजाना” ।।

पुरुष के लिए कहा आसान रहा
“पुरुष हो जाना ”
उसकी हर खुशी उधार रही
सबकी खुशियों के लिए
करता रहा मेहनत सारी
स्त्री के हर रूप का सहयोगी
जिसकी खुशी से खुश गृहस्थी सभी ,
हां पुरुष ही है ” खुशियों का खजाना ” ।।

 

प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :- 

दिल तो बच्चा है जी | Kavita dil toh baccha hai ji

 

Similar Posts

  • अब बहारों से भी डर लगता है | Poem ab baharon se bhi dar lagta hai

    अब बहारों से भी डर लगता है ( Ab baharon se bhi dar lagta hai )   तूफानों से लड़ते-लड़ते बहारों से भी डर लगता है। रहा नहीं वो प्रेम सलोना अंगारों सा घर लगता है।   शब्द बाण वो तीखे तीखे विषभरे उतरे दिल के पार। ना जाने कब लूट ले जाए हमको अपना…

  • मन का संसय | Kavita

    मन का संसय ( Man ka Sansay )   उम्मीद हमारी तुमसें है, देखों  यह  टूट न जाए। विश्वास का धागा ऐसा है जो,पास तेरे ले आए।   मन जुड़ा हुआ है श्याम तुम्ही से,तू ही राह दिखाए। किस पथ पहुचें द्वार तेरे, उस पथ को आप दिखाए।   भटकत मन को बांध सका ना,शेर…

  • नवरात्रि | Navratri

    नवरात्रि ( Navratri )  उन्होंने नवरात्रि व्रत, बहुत नियम धर्म से निभाया, देवी का पूजन किया, सिंगार किया, आरती किया, आज अष्टमी को, कुंवारी कन्याओं के, पांव भी पखारे, तभी उनको पता लगा कि, बहूं के पेट में, फिर बेटी होने वाली है, फिर उन्होंने अखंड व्रत ले लिया, जब तक बच्ची का गर्भपात करवा…

  • नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस | Influenza par kavita

    नॉन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस ( Non human influenza virus )    अब धीरे धीरे आ रहा है यह ऐसा जानलेवा रोग, कोरोना जैसी बीमारी है ये सतर्क रहें सब लोग। नाॅन ह्यूमन इन्फ्लूएंजा वायरस है जिसका नाम, बड़े बड़े डाॅक्टर्स जिसके लिए कर रहें है प्रयोग।। कर्नाटक और हरियाणा में इसके मिले है मरीज़, गंभीर…

  • जीवन का लक्ष्य

    जीवन का लक्ष्य (कुछ प्रेरणादायक बातें जो मैं स्वयं से कहता हूँ..) अपने लिए जीना सीखो कब तक औरों के लिए तुम ऐसे जीते रहोगे,अपनी खुशी के लिए करना सीखो कब तक औरों को खुश करते रहोगे। नापसंद को मना करना सीखो कब तक यूँ झिझक महसूस करते रहोगे,जब तुम सच्चे हो अपने जीवन में…

  • बादल | Badal par kavita

    बादल ( Badal )     खतरे के बादल मंडराये कहर कोरोना लेकर आये सारी दुनिया कांप उठी सांसो की हम डोर बचाए   उमड़ घुमड़ नभ मे छा जाते काले काले मेघ आते खुशियों की बारिश लाते ताल तलैया भर जाते   गड़ गड़ करते व्योंम में कड़कड़ बिजली दमकती मूसलाधार बरसते रिमझिम रिमझिम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *