Anmol Sukh

अनमोल सुख | Anmol Sukh

अनमोल सुख

( Anmol sukh ) 

 

एक दिन पुष्प पूछ बैठा माली से
ऐ माली इक बात बताओ
सारा दिन मेहनत करते हो
खून पसीना इक करते हो
तभी ये बगिया खिलती है
हरियाली यहां दिखती है।

कभी निराई,कभी गुड़ाई
कभी पौधों को पानी देते
डाल कभी खाद- मिट्टी में
तुम पौधों को पोषण देते।

आखिर इतनी मेहनत करके
बदले में क्या पाते हो?

इतने श्रम के बदले में क्या
पेट पूरा भर पाते हो?
सुनकर पुष्प की बात माली
धीरे से यूं मुस्काया
बोला सुनो प्यारे फूल
कहते-कहते हर्षाया।

  इतनी मेहनत करने पर जब
तुम विकसित हो जाते हो
रंग-बिरंगे प्यारे-प्यारे
जब तुम यूं मुस्काते हो।

  मिट जाती है सारी पीड़ा
तन-मन दोनों की मेरे
असीम सुख मिलता है दिल को
देखता हूं जब फूल घनेरे।

  इस सुख का कोई मोल नहीं है
मन की संतुष्टि से ज्यादा
इस सुख में जो संतुष्टि है
उसमें ही मैं भर पाता।

 

दीपमाला गर्ग
एम. ए.(अर्थशास्त्र, राजनीति शास्त्र, हिंदी) बी.एड.,एम. एड.
एम.फिल (अर्थशास्त्र)
नेट (एजुकेशन)
संप्रति: सहायक प्राचार्या
सेंट ल्यूक शिक्षा महाविद्यालय
गांव चांदपुर, बल्लभगढ़

यह भी पढ़ें :-

आखिर क्यों | Aakhir Kyon

Similar Posts

  • मैं और मेरी तनहाई | Main aur Meri Tanhai

    मैं और मेरी तनहाई ( Main aur Meri Tanhai )   मिलने को तो मिला बहुत, पर मनचाहा न मिला। निद्रालस नयनों को सपनों ने है बहुत छला। बनते मिटते रहे चित्र कितने ही साधों के। दण्ड भोगता रहा न जाने किन अपराधों के, साॅसों की पूंजी कितनी ही, मैंने व्यर्थ गंवाई। बहुत बार भयभीत…

  • परख | Kavita Parakh

    परख ( Parakh )   न था आज कल से जुदा न होगा आज कल से होती नही स्थिरता जल में कभी हो रही नित हलचल से जुड़ा है धागा समय से घटनाएं हैं मनके जैसी हर मनके का है मूल्य अपना जीवन में हर एक सांस जैसी हर लम्हे दे जाते हैं कुछ हर…

  • श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस

    श्री मज्जयाचार्य जी का 144 वां प्रयाण दिवस तेरापंथ के गणमाली , महानता के आसन पर आसीन , विनय शिरोमणी , भव्य आत्माओ के भीतर संयम का दीप जलाने वाले , अध्यात्म तत्व वेता , समत्व योग के मूर्तिमान आदर्श श्री मज्जयाचार्य जी के चरणो में मेरा शत्-शत् वन्दन ! आज के इस अवसर पर…

  • जमीर | Jameer kavita

    जमीर ( Jameer )   गिरा जो अपना 1रुपया तो पश्चाताप बार-बार करते हो, दूसरों का ले हजारों किए हो जो गमन, जरा सोचो उस पर क्या बीती होगी? स्वार्थ का पर्दा लगाए हो जो जमीर में मेरा सच का आइना लो देखो तो जरा, ईमान खुद बोल देगा जमीर बचाओ यारों, किसी का तुम…

  • प्रकृति का मानवीकरण

    प्रकृति का मानवीकरण प्रकृति की गोद में हम रहते हैं,उसकी सुंदरता से हमें प्रेरणा मिलती है,की उसकी शक्ति से हमें जीवन मिलता है। प्रकृति की हरियाली में हम खो जाते हैं,उसकी ध्वनियों में हमें शांति मिलती है,की उसकी सुंदरता में हमें आनंद मिलता है। प्रकृति की शक्ति से हमें प्रेरणा मिलती है,उसकी सुंदरता से हमें…

  • मिसाल बने तो बात है | Misal Ban

    मिसाल बने तो बात है ( Misal bane to baat hai )    मेहनत करके दुनिया में, खुशहाल बनो तो बात है। काबिल जग में बन दिखाओ, मिसाल बने तो बात है। अपने शुभ कर्मों की सौरभ, परचम तुम लहरा देना। कीर्ति पताका जग में फैले, खुशबू तुम बिखरा देना। भरकर उड़ाने हौसलों की, कोई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *