राधा कान्हा के द्वार | Radha Kanha ke Dwaar

राधा कान्हा के द्वार

( Radha kanha ke dwaar ) 

 

फिर से  खड़ी  हुई  है  राधा  आ कान्हा के द्वार ।
माँग  रही है  उससे  अपने , सारे  ही  अधिकार ।।

वापस करे कन्हैय्या गोकुल से चोरी की खुशियाँ
और चुकाए  वृन्दावन का, पिछला  सभी उधार ।।

महका रचा बसा खुशबू सा फिर भी रहा अरूप
हर अल्हड़ गोपी को ठगकर, छीना था जो प्यार ।।

अविश्वास  जिसने हर मन को, बाँटा था विश्वास
और साथ  ले गया सभी के, जीवन  के  आधार ।।

दधि,माखनकेसंग जिनजिन के,लूटलियेथे ह्रदय
और  लूट कर  भी  मनवाता, रहा सदा  आभार ।।

दिये हरनयन को बस आँसू, हरमन को दावानल
बाँटे, सदा उपेक्षा के  सब को  अगणित उपहार ।।

नाग कालिया जैसा सब की, यादों की  यमुना में
बड़वानल सा बनरहता जो ज्वालाओं का ज्वार ।।

किये  सभी के  साथ  हमेशा, ही  उसने अपराध
कोई कभी नहीं कर पाया, पर उसका प्रतिकार ।।

सब कुछ देख रहा है फिर भी मौन रहा“आकाश”
जान रहा क्या  न्याय करेगा,आखिर यह संसार ।।

 

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बापू | Gandhi Smaran

Similar Posts

  • सैनिक | Sainik

    सैनिक ( Sainik ) जां हथेली पे लिए सैनिक लड़ा है ? सरहदों पर देखिये दुश्मन मरा है दो दुआएं फ़त्ह करके आये सैनिक हर अदू को मारने सैनिक चला है आंसुओं से आंखें भर आई हैं मेरी सैनिकों पर जब यहाँ हमला हुआ है सैनिकों ने ले लिया बदला वतन का देखिये कश्मीर से…

  • क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद

    क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद क्यों रहे कोई भी ईज़ा मोजूद।जब मसीह़ा है हमारा मोजूद। वो ही रहता है हमेशा दिल में।अ़क्स आंखों में है उसका मोजूद। दिन भी दिन सा न लगेगा यारो।दिल में जब तक है अंधेरा मोजूद। इश्क़ ज़िन्दा है जहां में जब तक।हुस्न तब तक है जहां का मोजूद। जिससे…

  • तुम्हारा नाम | Tumhara Naam

    तुम्हारा नाम ( Tumhara Naam ) न याद-ए-आब-जू आए न याद-ए-आबशार आए।तुम्हारा नाम ही लब पर हमारे बार-बार आए। रहें होश-ओ-हवास़ अपने सलामत उस घड़ी या रब।हमारे सामने जिस दम जमाल-ए-ह़ुस्ने-यार आए। अभी दौर-ए-ख़िजां है तुम अभी से क्यों परेशां हो।सजा लेना नशेमन को गुलों पर जब निखार आए। सजा रक्खी है जिसके वास्ते यह…

  • नहीं संभलते हैं | Ghazal Nahi Sambhalte Hai

    नहीं संभलते हैं ( Nahi Sambhalte Hai ) हसीन ख़्वाब निगाहों में जब से पलते हैं क़दम हमारे हमीं से नहीं संभलते हैं इसी सबब से ज़माने के लोग जलते हैं वो अपने कौल से हरगिज़ नहीं बदलते हैं छुपाये रखते हैं हरदम उदासियाँ अपनी सितम किसी के किसी पर नहीं उगलते हैं रह-ए-हयात में…

  • तिश्नगी हमारी | Tishnagi Hamari

    तिश्नगी हमारी ( Tishnagi Hamari ) कुछ तिश्नगी हमारी भी बुझवाइए ज़रा।इक जाम मस्त आंखों से पिलवाइए ज़रा। क्या-क्या शिकायतें हैं पता तो चले हमें।उनको हमारे पास तो बुलवाइए ज़रा। शेअ़रो सुख़न में आपके चर्चे हैं हर तरफ़।कोई ग़ज़ल हमें भी तो सुनवाइए ज़रा। कर देना क़त्ल शौक़ से अरमाने नो-ब-नो।दामन से पहले दाग़ तो…

  • ये नफ़रत की दुनिया

    ये नफ़रत की दुनिया संभालो तुम अपनी ये नफ़रत की दुनिया।बसानी है हम को मुह़ब्बत की दुनिया। लड़ाती है भाई से भाई को अकसर।अ़जब है तुम्हारी सियासत की दुनिया। नहीं चाहिए अब , नहीं चाहिए अब।ये दहशत की दुनिया ये वहशत की दुनिया। फंसी जब से नर्ग़े में यह बातिलों के।तमाशा बनी है सदाक़त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *