राधा कान्हा के द्वार | Radha Kanha ke Dwaar

राधा कान्हा के द्वार

( Radha kanha ke dwaar ) 

 

फिर से  खड़ी  हुई  है  राधा  आ कान्हा के द्वार ।
माँग  रही है  उससे  अपने , सारे  ही  अधिकार ।।

वापस करे कन्हैय्या गोकुल से चोरी की खुशियाँ
और चुकाए  वृन्दावन का, पिछला  सभी उधार ।।

महका रचा बसा खुशबू सा फिर भी रहा अरूप
हर अल्हड़ गोपी को ठगकर, छीना था जो प्यार ।।

अविश्वास  जिसने हर मन को, बाँटा था विश्वास
और साथ  ले गया सभी के, जीवन  के  आधार ।।

दधि,माखनकेसंग जिनजिन के,लूटलियेथे ह्रदय
और  लूट कर  भी  मनवाता, रहा सदा  आभार ।।

दिये हरनयन को बस आँसू, हरमन को दावानल
बाँटे, सदा उपेक्षा के  सब को  अगणित उपहार ।।

नाग कालिया जैसा सब की, यादों की  यमुना में
बड़वानल सा बनरहता जो ज्वालाओं का ज्वार ।।

किये  सभी के  साथ  हमेशा, ही  उसने अपराध
कोई कभी नहीं कर पाया, पर उसका प्रतिकार ।।

सब कुछ देख रहा है फिर भी मौन रहा“आकाश”
जान रहा क्या  न्याय करेगा,आखिर यह संसार ।।

 

Manohar Chube

कवि : मनोहर चौबे “आकाश”

19 / A पावन भूमि ,
शक्ति नगर , जबलपुर .
482 001

( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

बापू | Gandhi Smaran

Similar Posts

  • किसी के लिए | Kisi ke Liye

    किसी के लिए ( Kisi ke Liye ) कौन मरता जहाँ में किसी के लिएमर मिटे हम मगर दोस्ती के लिए तुग़लक़ी देते फ़रमान वो हैं सदामारे निर्दोष भी बंदगी के लिए ग़ैर की बाँह में प्यार को देखकरचाँद रोता रहा चाँदनी के लिए आज छाई उदासी चमन में बहुतकोई भँवरा मरा है कली के…

  • गुजारा है आजकल | Gujara hai Aajkal

    गुजारा है आजकल ( Gujara hai aajkal )    चुपचाप रहोगे तो गुजारा है आजकल बर्बाद ये निज़ाम ही सारा है आजकल। हर आदमी की शख़्सियत में राज सौ छिपे कैसे बताएं कौन हमारा है आजकल। कमबख़्त दिल है ढीठ तलबग़ार उन्हीं का उनपर ही दिलो जान से हारा है आजकल। मशहूर हैं जनाब जमाने…

  • कैसी बहार पर है वतन | Watan ke Halat par Ghazal

    कैसी बहार पर है वतन ( Kaisi bahar par hai watan )    किस तरह के निखार पर है वतन भुखमरी की कगार पर है वतन जिनके लहज़े भरे हैं नफ़रत से वो ये कहते हैं, प्यार पर है वतन इतनी महंगाई बढ़ गई हर सू हर घड़ी बस उतार पर है वतन मुल्क के…

  • इस ह़िमाक़त में क्या है | Ghazal Is Himaqat Mein Kya Hai

    इस ह़िमाक़त में क्या है ( Is Himaqat Mein Kya Hai ) बताओ तुम्हीं इस ह़िमाक़त में क्या है। किसी की क़बाह़त,इहानत में क्या है। क़रीब उनके बैठो तो आए समझ में। बुज़ुर्गाने दीं की हिदायत में क्या है। झुकाकर तो देखो कभी अपने सर को। समझ जाओगे ख़ुद इ़बादत में क्या है। वो ज़ालिम…

  • नहीं हूँ मैं | Nahi Hoon Main

    नहीं हूँ मैं ( Nahi Hoon Main ) पुख़राज़ कोहिनूर या गौहर नहीं हूँ मैंलूटे जो बज़्म तेरी वो शायर नहीं हूँ मैं बूढ़ा हूँ उम्र से हुआ जर्जर नहीं हूँ मैंदीवार-ओ- दर है साथ में खंडर नहीं हूँ मै कमतर नहीं अगर सुनो बदतर नहीं हूँ मैंलेकिन किसी अमीर का चाकर नहीं हूँ मैं…

  • ये दुखदाई है | Ghazal Ye Dukhdai Hai

    ये दुखदाई है ( Ye Dukhdai Hai )   आसमां छूती मेरे मुल्क़ में मँहगाई है मुफ़लिसों के लिए अब दौर ये दुखदाई है सींचते ख़ून पसीने से वो खेती अपनी उन किसानों के भले पाँव में बेवाई है साँस लेना हुआ दुश्वार तेरी दुनिया में अब तो पैसों में यहाँ बिक रही पुरवाई है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *