Gujara hai Aajkal

गुजारा है आजकल | Gujara hai Aajkal

गुजारा है आजकल

( Gujara hai aajkal ) 

 

चुपचाप रहोगे तो गुजारा है आजकल
बर्बाद ये निज़ाम ही सारा है आजकल।

हर आदमी की शख़्सियत में राज सौ छिपे
कैसे बताएं कौन हमारा है आजकल।

कमबख़्त दिल है ढीठ तलबग़ार उन्हीं का
उनपर ही दिलो जान से हारा है आजकल।

मशहूर हैं जनाब जमाने में यूं हुए
उनका ही दिलफ़रेब नज़ारा है आज-कल।

उड़ते थे आसमान पे हम भी तो कल तलक
किस्मत नें ही जमीं पे उतारा है आजकल।

बस काम से ही काम रखा जाय क्यूं की अब
बेवक्त बात किसको गवारा है आजकल।

फ़िर से ख़फ़ा जनाब हुए हैं ज़रा ज़रा
सदमें में दिल हमारा दुबारा है आजकल

 

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

गलतफ़हमी रही हरदम | Galatfehmi Shayari

Similar Posts

  • नाम मुहब्बत रखा गया

    नाम मुहब्बत रखा गया दुनिया को इस तरह से सलामत रखा गयादो दिल मिले तो नाम मुहब्बत रखा गया गर वक़्त साथ दे तो बुलंदी पे हैं सभीरूठा अगर तो नाम कयामत रखा गया फैलाया हाथ हमने किसी के न सामनेख़ुद्दारियों को सारी अलामत रखा गया सब कुछ लुटाया उसने हमारे ही वास्तेमाँ का भी…

  • मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो

    मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछो मुहब्बत के झूठे रिवाजों से पूछोवफ़ा चाहतों के फ़सानों से पूछो यहाँ बंद सारे मकानों से पूछोगिरी गाज जिन उन किसानों से पूछो छुपा कौन दिल के खयालों में मेरेउन्हीं के सुनों तुम इशारों से पूछो रुलाया यहाँ कौन है चालकों कोयहां पे खड़े मेज़बानों से पूछो वफ़ा का…

  • तितली लगती है | Ghazal Titli Lagti Hai

    तितली लगती है ( Titli Lagti Hai ) माह धनक खुशरंग फ़जा तितली लगती है पाक़ीज़ा फूलों सी वो लड़की लगती है। सौदा बेच रही है वो ढॅंक कर पेशानी बातों से ढब से सुलझी सच्ची लगती है। देख के उसको दिल की धड़कन बढ़ जाती है ना देखूं तो सांस मेरी रुकती लगती है।…

  • सीखी है अय्यारी क्या

    सीखी है अय्यारी क्या सीखी है अय्यारी क्याइस में है फ़नकारी क्या सब से पंगा लेते होअ़क्ल गई है मारी क्या ऐंठे-ऐंठे फिरते होशायर हो दरबारी क्या लगते हो भारी-भरकमनौकर हो सरकारी क्या जाने की जल्दी में होकरली सब तय्यारी क्या तोपें खींचे फिरते होकरनी है बमबारी क्या सबको धोखा देते होअच्छी है मक्कारी क्या…

  • तेरी आँखे | Teri Aankhen

    तेरी आँखे ( Teri Aankhen ) देती क्या ये इशारा है तेरी आँखे करें दिलकश नज़ारा है तेरी आँखे ! देखीं है जब से खुबसूरत निगाहों को, हुई इश्क -ऐ -सहारा है तेरी आँखे ! मुहब्बत का मिला हमको शगन यारो, मेरी जश्न -ऐ -बहारा है तेरी आँखों ! निशा में हो जैसे चमका अभी…

  • पहली दफ़ा | Pehli Dafa

    पहली दफ़ा ( Pehli Dafa )   जबसे तुम्हें देखा है जीने की हसरत हुई है, पहली दफ़ा ख़ुद से हमको मोहब्बत हुई है, सुन ज़रा तू ऐ मेरे हमराज़ ऐ मेरे हम-नशीं, तेरे आने से मुर्दा-ए-दिल में हरकत हुई है, तू पास है दिलमें जश्न-ए-बहारां हर रोज़ है, तेरे बिन तो फ़क़त ख़िजाँ की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *