Daraar

दरार | Daraar

दरार

( Daraar ) 

 

एक दो दरार के आ जाने से ही
दीवार ढह तो नही जाती
जर्जर हुए मकान भी
संभल जाते हैं सालों साल….

हो जाय यदि गलती का एहसास
या भावना हो लगाव की
तो समझौते भी रखते हैं मायने
टूटी लाठी, आधी ही कहलाती है….

बीमारी का मतलब मौत ही नही होती
औषधियां भी तो हैं बाजार मे
निराशा मे बढ़ता ही जाता है रोग
खत्म हो जाती है बचने की संभावना भी…

लगे आग घर मे या पड़ोस मे
जल जाते हैं दोनों ही मकान
खुद को ही बचना है एक दूसरे को
स्वयं कभी आते नही भगवान….

लौटती हैं लहरें तो बढ़ती भी हैं
अंधेरे उजाले कहां नही होते
साथ जरूरी है,रेल की पटरी हो या रथ
जड़ के मजबूत होने पर भी
हवाओं के थपेड़े दरख्त गिरा ही देते हैं…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

विद्यार्थी | Vidyarthi

Similar Posts

  • कोरोना पर दोहे | Corona par dohe

    कोरोना पर दोहे ( Corona par dohe )   समय चक्र का खेल नया, कोरोना  की  चाल। अर्थव्यवस्था चौपट हुई, जनजीवन  बदहाल ।   सारे घर में बंद हुए, लक्ष्मण रेखा भीतर । सामाजिक दूरियां ही, कोरोना का उत्तर।।   लॉक डाउन का पालन, सारे मिलकर करें। जान सबको प्यारी है, सभी मिल परवाह करें…

  • जिन्दगी का सफर | Zindagi ka safar kavita

     “जिन्दगी का सफर”  ( Zindagi ka safar ) सफर जिन्दगी का कठिन है, “नामुमकिन”नहीं || राह-नई मंजिल-नई, हम भी नए जमाने में | जाने कब कहाँ पहुँचेंगे, जाने किस ठिकाने में | जब से जीना सीखा हमने, दिन-रात चुनौती रहती है | सफर हमारा जारी है, स्वीकर हर चुनौती रहती है |   सफर जिन्दगी…

  • धर्म साधना का महीना | Dharma Sadhana ka Mahina

    धर्म साधना का महीना ( Dharma Sadhana ka Mahina ) लगा है सावन का महीना विचारो में आस्था जगी है। धर्म की ज्योति भी देखो दिलों में जल उठी है। तभी तो सावन में देखो मंदिरो में भीड़ लगी है। और प्रभु दर्शन पाने की सभी में होड़ लगी है।। सिर अपना झूका कर प्रभु…

  • अवध | Awadh par Kavita

    अवध ( Awadh )   रत्नजडित सिंहासन पर,अभिषेक राम का होगा। भारत की पहचान विश्व में, मन्दिर राम से होगा। भगवा ध्वँज पिताम्बर तुलसी, राम नाम गुँजेगा। शंख चक्र कोदण्ड धनुष संग,अवध नगर सँवरेगा। सरयू तट पर दीप करोडो, जगमग जग दमकेगा। भाव भक्ति से भरे भक्तों का,नयन मगर छलकेगा। रामचरित्र मानस गुँजेगा सरयू जी…

  • कुंदन बना दिया | Kuundan Bana Diya

    कुंदन बना दिया ( Kuundan Bana Diya ) रक्तरंगी हादसों ने काम ये किया शारदा की साधना में रंग भर दिया आसमाँ की चाह थी ना आसमाँ मिला भूमि पर भी चैन मुझे लेने ना दिया सात फेरे भूख से है प्यास से लीव ईन वक्त ने दो पाट को बीवी बना दिया स्वप्नमाला से…

  • मधुमय रस लहरा दे | Madhumay Ras Lahra de

    मधुमय रस लहरा दे ( Madhumay Ras Lahra de )   नव-लय-छंद अलंकृत जननी मधुमय रस लहरा दे। वेद रिचाओं के आखर से रचना कर्म करा दे।। शब्द अर्थ का बोध नहीं है ना भावों की गहराई। बुद्धि विवेक जगाकर उरमें ललित कला लहराई।। दूर क्षितिज के रम्यछटा से अंधकार बिलगानी । कलम पकड़ कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *