अवध | Awadh par Kavita

अवध

( Awadh )

 

रत्नजडित सिंहासन पर,अभिषेक राम का होगा।
भारत की पहचान विश्व में, मन्दिर राम से होगा।

भगवा ध्वँज पिताम्बर तुलसी, राम नाम गुँजेगा।
शंख चक्र कोदण्ड धनुष संग,अवध नगर सँवरेगा।

सरयू तट पर दीप करोडो, जगमग जग दमकेगा।
भाव भक्ति से भरे भक्तों का,नयन मगर छलकेगा।

रामचरित्र मानस गुँजेगा सरयू जी की घाट पर।
जिसकी धधक सुनाई देगी,मथुरा के श्रीश्याम तक।

भगवामय फिर होगा भारत,कच्छ से ले आसाम तक।
काश्मीर से रामेश्वर और, सुबह दोपहर शाम तक।

इसीलिए हुंकार भरो सब, छाती चौडी तान के।
भारत की पहचान यही है गंगा गाय और राम से

 

कवि शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

जीवन के इस धर्मयुद्ध में | Poem jeevan ke dharmayudh mein

Similar Posts

  • प्रधान | Pradhan par Kavita

    प्रधान ( Pradhan )    गांव में होता यह प्रधान का पद, मुखियां गांव का होता यह पद ! पांच साल यह जन सेवा करता, गांवों का विकास यही करवाता !! काम होते है सब इनके ही हाथ, देख-रेख एवं समय के अनुसार ! जो कोई करता है अच्छा काम, सम्मानित करता उसको ये गांव…

  • जो चला गया | Jo chala gaya | Poem in Hindi

    1. जो चला गया   जो चला गया हैं छोड़ तुझे,उस मोह में अब क्या पड़ना हैं। जीवन सूखी बगिया में,  सब रंग तुम्हे ही भरना हैं। आसूं का संचय करो हृदय में, जिष्णु सा सम्मान भरो, इतिहास अलग ही लिखना है, अवनि को तुमको छूना है।   2. हमीं से मोहब्बत    हमीं से…

  • किसानों की सुन ले सरकार!

    किसानों की सुन ले सरकार! ******* आए हैं चलकर दिल्ली तेरे द्वार, यूं न कर उनका तिरस्कार; उन्हीं की बदौलत पाते हम आहार। सर्द भरी रातों में सड़कों पर पड़े हैं, तेरी अत्याचारी जल तोप से लड़ रहे हैं। सड़कों के अवरोध हटा आगे बढ़ रहे हैं, शायद कोई इतिहास नया गढ़ रहे हैं। आखिर…

  • नजर फेर कर चले कहां | Nazar pher kar chale kahan

    नजर फेर कर चले कहां ( Nazar pher kar chale kahan )   महक रही मस्त हवाये चमन खिले हम मिले जहां ओ मनमौजी छोड़ हमें नजर फेरकर चले कहां   याद करो पल सुहाने मनमीत मिले तो चैन मिले इक दूजे के नयन दमकते नैन मिले तो रैन खिले   दिल की हसरतें ख्वाब…

  • जनकवि अदम गोंडवी

    जनकवि अदम गोंडवी मैं प्रणाम, वंदन,नमन का चंदन आपको बार-बार हर बार करता हूं,स्मृति में रहो आप हमारे और जग के,यही प्रयत्न मैं हर बार करता हूं।मन को झकझोरती आपकी कविता, जग को दिखाई राह सच्चाई लेखनी से,जन कवि अदम गोंडवी जी को मैं साष्टांग दंडवत प्रणाम करता हूं।। गरीबी को बताई सच्चाई लाज तेरी,…

  • जगाने कौन आया है | Geet

    जगाने कौन आया है ( Jagane kaun aaya hai )   भरी बरसात में मुझको जगाने कौन आया है, अंधेरी रात में दीपक जलाने कौन आया है।   ये कैसा कहर कुदरत का ये कैसा शहर मुर्दों का, खुशियों से कहीं ज्यादा लगे प्रभाव दर्दों का।   जगाओ चेतना अब तो बढ़ चलो आमरण सब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *