कुंदन बना दिया

कुंदन बना दिया | Kuundan Bana Diya

कुंदन बना दिया

( Kuundan Bana Diya )

रक्तरंगी हादसों ने काम ये किया
शारदा की साधना में रंग भर दिया

आसमाँ की चाह थी ना आसमाँ मिला
भूमि पर भी चैन मुझे लेने ना दिया

सात फेरे भूख से है प्यास से लीव ईन
वक्त ने दो पाट को बीवी बना दिया

स्वप्नमाला से लदा मैं ले गया बारात
एन मौके प्यार ने ‘हाँ’ को भुला दिया

बावफा ने बेवफा की अर्ज की कबूल
बेवफाई का मुगट खुद ही पहन लिया

खोजता हूँ आज भी गम के किनारे को
आस-तट कोई मुझे दिखाई ना दिया

सोचता हूँ मैं सदा तन्हाई में ये बात
पीड ने क्या चित्त से सबकुछ मिटा दिया

लेटकर अपनी चिता पे गुनगुनाता हूँ
आज मैंने मौत को दुल्हन बना दिया

पूजता है जिन्दगी की आँच को ‘कुमार’
स्वर्ण को निखार के कुंदन बना दिया

कुमार अहमदाबादी

यह भी पढ़ें:-

सावन | Sawan

Similar Posts

  • पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा

    पढ़ें लिखे मुख्यमंत्री का फायदा ******** जनता का देश का है फायदा ही फायदा जो पुल सड़क निर्माण में करोड़ों है बचाया वादा जो किया निभाया आम आदमी में एक उम्मीद जगाया बेटा बन बुजुर्गो का रखा ख्याल पहुंचाया घर राशन हर हाल जो कहे सो करे! जनता के लिए सड़क पर भी आ लड़े…

  • काल चक्र | kaalchakra

    काल चक्र ( kaalchakra )    मोन हूं शांत हूं, समय गति का सद्भाव हूं! रुकता नही कभी समय , यह ” काल चक्र ” सदैव ही कालांतर से निरंतर गतिमान हैं ।। वह रही समय की धारा, टूटती तो सिर्फ श्वास हैं, फिर भी काल खंड रुका नही यह समय कभी थमा नहीं बदलता…

  • अच्छा हुआ दोस्त | Kavita acha hua dost

    अच्छा हुआ दोस्त ( Acha hua dost )    अच्छा हुआ दोस्त, जो भ्रम टूट गया साथ होने का तेरा वादा, जो अब छूट गया ।। तुझे बादशाही मुबारक तेरे शहर की, मुझे मेरे गांव का मुसाफिर ही रहने दे ।। अच्छा हुआ चलन नहीं रहा अब किसी के विश्वास का खुद के खुदा को…

  • हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

    हर तिमिर मिट जाए ( Har timir mit jaye : Kavita)   जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में; भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में! घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो; और कोरोना महामारी का नाश हो!   हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले; सबका संसार खुशियों से फूले-फले! मिट्टी के दीपक जला,…

  • हमारे अटल जी

    हमारे अटल जी जो अटल रहा,अटल है उसका क्या बखान लिखूं,जिसे अमरत्व प्राप्त हो उसका जीवनदान लिखूं।जिसने भारतीय भाषाओं को जग में मान देकर,प्रति करूं खुद को समर्पित थोड़ा सा ज्ञान लिखूं।। अटल जी की प्रतिभाओं को सारा जग जानता है,कोई ऐसा लाल नहीं,जो इस लाल को न पहचानता है।जिसने पूरे ब्रह्मांड को अपना ही…

  • मधुर अहसास | Madhur Ehsaas

    मधुर अहसास ( Madhur ehsaas )   अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं मृदुल मधुर अहसास, विमल उर श्रृंगार । चाहत पर राहत, भाव कूप मन आगार । अपनत्व अनूप संबंध, सादर अर्पित याचनाएं । अलौकिक स्पंदन से,अभिस्वीकृत अर्चनाएं ।। आकलन निज भूल त्रुटि, बेझिझक अब स्वीकार । दृढ़ संकल्प भावी जीवन , अनैतिक कृत्य दुत्कार ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *