सिक्का | Sikka

सिक्का

( Sikka  )

 

सिक्का उछालकर देखो
कभी सिक्का थमाकर देखो
समझ आ जायेगी जिंदगी
कभी खुद को भी संभालकर तो देखो….

ये रौनक ,ये चांदनी
ढल जायेगी उम्र की तरह
दिन भी बदल जायेगा रात मे ही
ढलती शाम की तरह….

पसीना बहाकर तो देखो
गंध स्वेद की चखकर तो देखो
कभी रोटी की कीमत को भी
आजमाकर तो देखो…..

बदलते वक्त के साथ धारा बनकर तो देखो
जहाजों मे घूमे तो हो बहुत
कभी मोजों के संग तैरकर भी तो देखो….

समय के साथ चलना सीख लो अब तुम भी
होती है सीमा हर बात की प्यारे
अब हर बात को समझकर भी तो देखो….

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

धीरे धीरे | Dheere Dheere

Similar Posts

  • देश प्रेम | Kavita Desh Prem

    देश प्रेम ( Desh Prem ) मां, ऐसी मुझे जवानी दे मर जाऊ, इस देश के खातिर, शाम सूबा ये, पानी दे मां ऐसी मुझे जवानी दे । नही चाहिये हल्दी, चंदन, तन को पीला करने को l देना है तो गर्व से मुझको,  तिलक धारा धूल बलिदानी दो l मां ऐसी मुझे जवानी दो…

  • बारिश के नाले | Baarish ke Naale

    बारिश के नाले ( Baarish ke naale )   बहुत जोर की ऐसी गर्मी पड़ी, हालत ख़राब फिर सबकी हुई। कुलर एवं पंखो ने दिया जवाब, देखें सभी मानसून के ख़्वाब।। रोड़ और नाले बन रहें थें नए, गाँव-शहर में काम चल रहे नए। अभी पूरा नही हुआ था यें काम, वर्षा ने शुरु किया…

  • Geet by Dr. Alka Arora | यादें यूँ भी पुरानी चली आई

    यादें यूँ भी पुरानी चली आई ( Yaaden Yoon Bhi Purani Chali Aai )     मन की बाते बताये तुम्हें क्या है ये पहली मुहब्बत हमारी भले दिन थे वो गुजरे जमाने मीठी मीठी सी अग्न लगाई   हम तो डरते हैं नजदीक आके जान ले लो – ऐ जान हमारी कब से बैठे…

  • गाँव बिखर गया | Kavita Gaon Bikhar Gaya

    गाँव बिखर गया ( Gaon Bikhar Gaya ) जिंदगी का अब कोई भरोसा नही। कब आ जाये बुला हमें पता नही। इसलिए हँसते खेलते जी रहा हूँ। और जाने की प्रतिक्षा कर रहा हूँ।। जो लोग लक्ष्य के लिए जीते है। उनकी जिंदगी जिंदा दिल होती है। और जो लोग हकीकत से भागते है। जिंदगी…

  • नया साल | Poem Naya Saal

    नया साल ( Naya Saal )     सर्द सी इस शाम में सोचा कुछ तेरे नाम लिख दूँ…..   शायद लफ्ज़ों की गर्मी से पिघल जाये जमी है जो बर्फ तेरे मेरे दरमियां   गिले शिकवे जो हो ‘ गर चले जायें साथ ही जाते हुये साल के….   क्यों न आगाज़ करें इक…

  • योग

    योग ( दोहा आधार छंदगीत ) श्वास और प्रश्वास से, समता भाव निखार।।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। समय निकालो योग का, करिए प्राणायाम।स्वस्थ्य शरीर रहे सदा, चित्त वृत्ति परिणाम।।ध्यान धारणा यम-नियम, आसन प्रत्याहार।योग मिलन है मुक्ति है, योग ही शाश्वत सार। चित्तवृत्ति को साधकर, स्थिर करता योग।आसन विविध प्रकार के, रखते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *