यादें यूँ भी पुरानी चली आई

Geet by Dr. Alka Arora | यादें यूँ भी पुरानी चली आई

यादें यूँ भी पुरानी चली आई

( Yaaden Yoon Bhi Purani Chali Aai )

 

 

मन की बाते बताये तुम्हें क्या

है ये पहली मुहब्बत हमारी

भले दिन थे वो गुजरे जमाने

मीठी मीठी सी अग्न लगाई

 

हम तो डरते हैं नजदीक आके

जान ले लो – ऐ जान हमारी

कब से बैठे दबाये लबो को

कब से यारी है गम से हमारी

 

चढगयी सर आसमाँ तक

ये नशीली रात खुमारी

बजते घुघरू से आवाज आई

देखो कैसी चली पुरवाई

 

खाली लौटे हैं तेरे जहाँ से

तुने कैसी ये लहरे जगाई

मुस्कुराते हो क्यूं ,कहो तो

जैसे ठण्डी चले पुरवाई

 

 

दिल में करती हैं हलचल हमेशा

जैसे पहली नजर की जुदाई

आग पानी में अब तो लगी है

नजरे नजरों से जब भी मिलाई

 

आकर बैठे सुकून से यहाँ हम

जैसे खुद की ही बगिया जलाई

तारे खोने लगे रौशनी सब

धरती चंदा से मिलने आई

 

बाँध लो हमको अपनी ख़िजा में

खोल दो ये पायल हमारी

आँखे देने लगी आज धोखा

यादे यूँ भी पुरानी चली आई

 

लेखिका : डॉ अलका अरोडा

प्रोफेसर – देहरादून

यह भी पढ़ें :

कभी यूँ ही अपने मिजाज बदला कीजिए

Similar Posts

  • झूठ की दौड़ | Jhoot ki Daud

    झूठ की दौड़ ( Jhoot ki daud )    झूठ के मुरब्बों में मिठास तो बहुत होती है किंतु,देर सबेर हाजमा बिगड़ ही जाता है झालर मे रोशनी,और कागजी फूलों की महक जैसे…. हमाम मे तो नंगे होते हैं सभी बाहर मगर निकलते कहां हैं दाल मे नमक बराबर ही हो तो अच्छा शक्कर बराबर…

  • विद्या शंकर विद्यार्थी की कविताएं

    गीत चैती छठ के केकर कटोरवा अब खाली बाटे होभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया करेजवा में होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,,। निर्धन कटोरवा अब खालि बाटेभरल अंखिया में लोरमारेला रूखनिया महंगिया नू होदरद उठेला पुरजोर, केकर,,,,। आदितमल गोसंईया मनाई कइसे होछठिया करे जाई घाटछठी माई से दुखवा बताई कइसे होगड़ल गोड़वा में कांट, केकर ,,,,,। भला…

  • अप्रेल फूल | एक हास्य कविता

    अप्रेल फूल ( April Fool ) कुंवारे पन से जब मैं एक दिन ऊब गया, फिल्मी माहौल में तब पूरी तरह डूब गया! बॉलीवुड का जब मुझ पर था फितूर छाया, पड़ोसन को पटाने का ख़्याल दिल में आया! मेरे घर के सामने रहती थी खूबसूरत पड़ोसन, चाहने लगा था मैं तो उसे हर पल…

  • आज का सवाल हैं | Aaj ka Sawal hai

    आज का सवाल हैं ( Aaj ka sawal hai )   आज का सवाल हैं मचा हुआ बवाल हैं इसका क्या हाल हैं उसका क्या हाल हैं नियति जो निर्धारण करें , उसका ही तो कार्यकाल हैं ! लोग पूछते एक ही सवाल हैं ?? इसका क्या हाल हैं, उसका क्या हाल हैं। । देते…

  • नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस

    नवरात्रि पर्व (चैत्र ) अष्टम दिवस सत्य समता के तटों से उन्मुक्त धारा बहे ।भुवाल – माता को नमन हमारा ।हम सबका सम्पूर्ण समर्पण हों ।आन्तर ह्रदय विनय अनुनय हों ।मलयाचल की मधुर हवाएं ।जिधर निहारें दाएं बाएं ।सांस- सांस सुरभित शोभित बन ।जीवन का कण – कण मधुमय हो ।कल्पवृक्ष यह कामदुधामा ।यह नवरात्रि…

  • श्रृंगार | Shrrngaar

    श्रृंगार ( Shrrngaar )    मधुरम नयन काजल से प्रिय, अधर पंखुड़ी गुलाब की जैसे , लट गुघराली उड़े जब मुख पर मधुरम मुस्कान को संग लिए स्त्री अपने लाज भाव से ही पूर्ण करे अपना श्रृंगार सारा ।। रूप मोतियों के जैसा प्यारा कंचन बरण दमके यह कया हृदय में प्रेम के स्वर सजाकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *