Hriday Priya

हे हृदय प्रिया | Hriday Priya

हे हृदय प्रिया

( He hriday priya ) 

 

सुंदरता में भी सुंदरतम कृति हो तुम
आई हुई स्वर्ग की अनुपम छवि हो तुम
ऋतुओं मे सावन सी मन भावन हो तुम
प्राकृतिक सौंदर्य मे भी सर्वोत्तम हो तुम

गंगा सी निर्मल,चांदनी सी धवल हो तुम
मानसरोवर में जैसे खिला कमल हो तुम
सुंदरता की अप्रतिम कला सी हो तुम
बेदाग हृदय की स्फटिक शिला सी हो तुम

लजाती गौरवर्ण को श्यामल मेघ सी हो तुम
बरसती प्रेम रस की मधुर बूंद सी हो तुम
करुणा,दया से भरी,मृदु भाषिणी हो तुम
सलिल के कंठ की लरजती निर्झरणी हो तुम

शब्द नही कि लिखूं दो शब्द वर्णन मे
लाली हो भोर की ,संध्या की वंदन हो तुम
सौंदर्य की देवी मानो,प्रकृति भी पूर्ण हो तुम
मेरे जीवन के हर पथ पर समूर्ण हो तुम

तुमको पाकर ही अब पूर्ण हुआ मेरा जीवन
इस जीवन धन की पूर्ण श्वास हो तुम
है हृदय प्रिया !मन की मेरी तुम ही प्रभा हो
सभी कलाओं मे सजी धजी तुम प्रतिभा हो

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

झूठ की दौड़ | Jhoot ki Daud

Similar Posts

  • Hindi Kavita On Life | Hindi Kavita -मुसाफिर

    मुसाफिर ( Musafir ) … मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम  मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। … करेगे दुख सुख की बातें, बातों से खनक बढेगी। हमारे दिल…

  • Kavita | अबोध

    अबोध ( Abodh ) बहुत अच्छा था बचपन अबोध, नहीं  था  किसी  बात का बोध। जहाॅ॑  तक  भी  नजर जाती थी, सूझता था सिर्फ आमोद -प्रमोद।   निश्छल मन क्या तेरा क्या मेरा, मन लगे सदा जोगी वाला फेरा। हर  ग़म मुश्किल से थे अनजान मन  में  होता  खुशियों का डेरा।   हर  किसी  में …

  • गठबंधन | Kavita Gathbandhan

    गठबंधन ( Gathbandhan ) तेरे मेरे मिलन से हम लोग खुश है। मानो जैसे जिंदगी अब करीब आ गई हो। जतन किये थे हमने इसलिए मिल गये हो। और मेरी जिंदगी में फूल खिला दिये हो।। प्यार मोहब्बत करते नही तो हम दोनों मिल नहीं पाते। जिंदगी की हकीकत को हम समझ नही पाते। और…

  • प्रकृति की गोद में

    प्रकृति की गोद में जगमगाते सितारों से, आसमान सजता है।प्रकृति की शांति में, मन को सुकून मिलता है।। विस्तृत मैदानों में, खुशी दोस्तों के संग।मन के सारे दर्द, भूले जाते हैं वहां।। प्रकृति का सौंदर्य है, जो सबको मोह लेता है।मन की तनाव से राहत, इससे ही मिलती है।। बारिश के गीत से, जीवन को…

  • संवाद | Samvad

    संवाद ( Samvad )    संवाद सदैव दो के बीच ही होता है किंतु ,उपस्थित हर व्यक्ति,उसे अपनी समझ और प्रसंगानुरूप ही समझने का प्रयास करता है…. उपस्थिति की जरूरत आपकी नही उठे प्रश्न और समाधान की है आपका योगदान ही आपके मूल्य को परिभाषित करता है…. आपका पद या अहम नही व्यवहार और निष्पक्ष…

  • जाति है कि जाती नहीं | Jati Pratha par Kavita

    जाति है कि जाती नहीं ( Jati hai ki jaati nahin )    कई सारी ऐसी जातिया है जो यह जाती ही नही, खुशियों के पलों को ये कभी आनें देती ही नही। काश्मीर से लेकर घूम लो चाहें तुम कन्याकुमारी, मंज़िल पर हमको अपनी पहुंचने देती ही नही।। सबसे पहले पूछते है कौन जाती…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *