Bhai dooj

भाई दूज का त्यौंहार | Bhai Dooj ka Tyohar

भाई दूज

( Bhai dooj ) 

1

दीपावली पंच-महापर्वों में ये भी एक त्योंहार,
जो तोड़ने से भी न टूटे ये रिश्ता ऐसा है यार।
दीपावली के दो दिन बाद आता यही त्योंहार,
भाई बहिन की याद दिलाता ये बचपन प्यार।।

भाई दूज व यम द्वितीया से जानता ये संसार,
स्वयं हाथों से पकवान बनाकर करती तैयार।
रोली अक्षत चन्दन से सजाती है बहना थाल,
तिलक लगाकर करती है आदर एवं सत्कार।।

ये लम्बी उम्र के लिए बहन करती है उपवास,
रहें सदा भैय्या तेरे घर माता लक्ष्मी का वास।
करते रहो जगत में भाई आप सर्वदा विकास,
रहें सदा तुम स्वस्थ निरोगी रहें ऊंचा निवास।।

ये कच्चे-धागो का रिश्ता भी है बहुत मजबूत,
जिसके बन्ध जाता रक्षा करता स्वयं यमदूत।
ये बहिन-भाई का प्यार कभी होता नही कम,
चाहे बचपने से वृद्धावस्था आ जाये ये बहुत।।

देश में जिसको अलग अलग नामो से जानते,
भारत के अलावा इसे नेपाल में भी है मनाते।
इस रोज़ भाई बहिनों को उपहार में कुछ देते,
रक्षाबन्धन की जैसे इस त्योंहार भी है मनाते।।

भाई दूज का त्यौंहार

( Bhai dooj ka tyohar )

Bhai Dooj ka Tyohar

2

आओं मनाएं भाई-दूज का त्यौंहार,
बहन को दे एक अच्छा सा उपहार।
भाई बहन का ये पवित्र ऐसा रिश्ता,
माॅं जैसा प्यार इस बहन से मिलता।।

इसी दिन का बहने करती इन्तजार,
वर्ष में एकबार आए पावन त्यौंहार।
चेहरे पर आए मीठी-मीठी मुस्कान,
घर-ऑंगन छाए खुशियो की बहार।।

सजाकर लाए बहने पूजा का थाल,
ऑंगन की शोभा बरसाएं वो प्यार।
मस्तक पे चंदन तिलक वो लगाती,
उतारकर आरती करती है सत्कार।।

एक मात्र धागे का अटूट यह बंधन,
यही संस्कृति रक्षा सूत्र अभिनन्दन।
ये हाथ सदा सुरक्षा कवच बना रहे,
लंबी उम्र पाए भाई करती ये वंदन।।

अपार दुआऍं भैया बहन से पाकर,
मिठाइयाॅं बहन के हाथ से खाकर‌।
देता है अनमोल बहनो को उपहार,
ऐसा है यह भाई बहन का त्यौंहार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • रक्षाबंधन का बसंत | Raksha Bandhan ka Basant

    रक्षाबंधन का बसंत  ( Raksha Bandhan ka Basant )    अब न रिस्तों का होगा अंत रक्षा बंधन का आया है ले लेकर खुशियों का बसंत अब न रिस्तों का होगा अंत।   रंग बिरंगे उन धागों का गुच्छ अनोखा अनुरागों का, गांठ बांध कर प्रीति सजाकर अरुण भाल पर तिलक लगाकर,   दीप जलाकर…

  • मानव अधिकार दिवस | Manav Adhikar Divas

    मानव अधिकार दिवस ( Manav Adhikar Divas )   मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव लख चौरासी योनि श्रंखला, मनुज अवतरण विशेष । नैतिक आभा शीर्ष पद, चाह सर्वत्र आनंद अधिशेष । हिय अनुभूत परस्पर स्वर , दया अनुग्रह अपनत्व छांव । मानवता के मूल में, देवत्व का परम भाव ।। सृष्टि हर…

  • अहं का नशा

    अहं का नशा नशा मदांध कर देता हैमनुष्य जन्म का मूलउद्देश्य ही भुला देता हैजो उड़ते है अहं के आसमानों मेंज़मीं पर आने में वक़्त नही लगताहर तरह का वक़्त आता है ज़िंदगी मेंवक़्त गुज़रने में वक़्त नही लगता हैंनशा जहर से ज़्यादा घातक हैअहं का नशा हावी हो ही जाता हैऔर उनके विवेक पर…

  • समय की जरूरत | Samay ki Jarurat

    समय की जरूरत ( Samay ki jarurat )   जुड़ते हुए आपसी संबंधों मे कभी कभी पारंपरिक बदलाव भी जरूरी है…. समय की बदलती धारा मे चुनाव अच्छाइयों पर होना चाहिए न कि रूढ़िवादी सिद्धांतों पर….. आज की स्वच्छंद जीवन शैली मे उभरती इस नव सोच के साथ तारतम्य बनाए रखना ही शेष के लिए…

  • हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे | Hey Hans Vahini

    हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ( Hey hans vahini aisa var do )   मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । गुंजित कर मधुमय गान , नव रस लहर मानस सर दे । हे हंसवाहिनी,ऐसा वर दे ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन ।…

  • पतंग | Patang par kavita

    पतंग ( Patang ) *** पतली सी डोर लिए हवाओं से होड़ लिए गगन में उड़ता फर फर ऊपर नीचे करता सर सर। बालमन युवामन को यह भाए विशेषकर मकर संक्रांति जब आए। यूं तो सालों भर बिकता है पतंग, बच्चे उड़ाते होकर मलंग । लिए चलें पतंग सभी, मैदानों को जाएं, या फिर किसी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *